ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपमंडल बंगाणा के हरि नगर में गुरुवार सुबह करीब सात बजे एक ट्राले और गाड़ी में जोरदार भिड़त हो गई। जिसमें गाड़ी में बैठी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में अन्य तीन लोग घायल हुए है। बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और घायलों का ऊना अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गाड़ी भोरंज से ऊना की…
Author: Himachal Varta
ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)पर्यावरण पर भाषा और संस्कृति विभाग जिला सिरमौर के द्वारा हिन्दू आश्रम नाहन में एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें पूरे सिरमौर जिले के तकरीबन 32 विद्यालयों के 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया । इस प्रतियोगिता में डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू के सातवीं कक्षा के छात्र काव्य वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेंद्र गोयल ने सबसे पहले तो भगवान का कोटि-कोटि धन्यवाद किया क्योंकि भगवान के आर्शीवाद से ही सभी टीचर्स , विद्यार्थियों और माता-पिता की मेहनत सफल हुई उसके बाद उन्होनें पूरे डी0ए0वीएन0 परिवार…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) :- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि उद्योगों का स्थानीय क्षेत्र के विकास और प्रदेश की आर्थिकी में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक पग उठा रही है।उपायुक्त आज बुधवार को नाहन से 25 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर में कालाअंब क्षेत्र के उद्योगपतियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्योगों की अनेक छोटी-छोटी समस्यायें होती हैं और विभागों का दायित्व है कि सभी समस्याओं का हर संभव समाधान किया जाये।उद्योगपतियों नेे अवगत करवाया कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सभी…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला बाल सरंक्षण कार्यालय सिरमौर तथा बाल विकास परियोजना पावंटा साहिब के संयुक्त प्रयास से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनीवाला में नशे से बचाव, बाल विवाह तथा पोक्सो एक्ट, बच्चों से सम्बन्धित अन्य कानूनों बारे एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के प्रारंभ में जिला बाल सरंक्षण कार्यालय से लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बाल सरंक्षण इकाई सिरमौर का परिचय दिया तथा इसकी कार्यकारिणी के बारे में बताया।लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर मोहम्मद शमीम ने बच्चों को गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान-तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994, पोक्सो अधिनियम (संशोधित 2019) तथा किशोर…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय सिंह ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित तौर पर सस्ता राषन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ पीओएस मशीन में सर्वर यदा-कदा डाउन हो जाए तो कुछ समय में दुरूस्त हो जाता है और उपभोक्ता को राशन मिल जाता है। उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र के कुछ भागों में सर्वर में खराबी की सूचना है। इस संबंध में निदेशालय को अवगत करवाया गया है और जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आज गुरूवार को नाहन के एसएफडीए हॉल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु वर्ग के जिला सिरमौर के करीब 200 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।विधायक नाहन अजय सोंलकी ने इस अवसर पर युवाओं का आहवान किया कि वे अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाये और समाज में पनप रही विभिन्न बुराइयों को दूर करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारे युवा देश का भविष्य हैं, गांव का भविष्य है, अपने परिवार और समाज का भविष्य हैं। हमारे…
काँगड़ा (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जवाली। आज से दो माह तक पौंग झील की मछली का स्वाद चखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि आज से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध रहेगा। पौंग झील में अब किश्तियां भी नहीं दिखेंगी तथा दो माह तक पौंग झील में वीरानी छाई रहेगी। 15 सोसायटीज के 2500 मछुआरों ने आज से जाल समेट लिए तथा घरों को वापस ले आए हैं। किश्तियों को झील के किनारे बांध दिया है। अवैध तरीके से मछली का शिकार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मत्स्य विभाग ने कमर कस ली है। विभागीय टीमों ने…
मंडी (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जोगिंद्रनगर पठानकोट हाईवे पर मोहनघाटी के पास बुधवार दोपहर बाद कार गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों को आंशिक चोटें आई हैं। घायलों को बैजनाथ अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया है। पुलिस चौकी घट्टा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। बैजनाथ अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों के बयान दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी घट्टा के प्रभारी एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि बैजनाथ से मंडी की ओर जा रही कार मोहनघाटी के भूतेश्वर मंदिर के नजदीक खाई में गिर गई।…