Author: Himachal Varta

मंडी (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बड़ा देव कमरुनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी (एचपी 69 6301) किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर डैहर के कोट गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं। पांच घायलों को सिविल अस्पताल डैहर में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चार अन्य को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।

Read More

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के अब तक छह माह के कार्यकाल को आज तक के इतिहास का काला अध्याय करार दिया है। उनका कहना है कि एक के बाद एक जनविरोधी निर्णय लेकर सरकार ने जनता के हितों पर कुठाराघात करने का ही कार्य किया। सत्ता में आते ही 990 संस्थान डिनोटिफाई कर दिए। सात रुपए सस्ता किए गए डीजल के रेट कांग्रेस सरकार ने तीन रुपए बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। 300 यूनिट बिजली…

Read More

 चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  पठानकोट एनएच पर तत्त्वानी के पास दो कारों के आपस में टकराने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा में दाखिल करवाया गया है। जहां घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घायलों के मेडिकल करवाने के साथ ही बयान दर्ज करने की प्रक्रिया निपटाने के कार्य में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को न्यू बस अड्डे से मेन बाजार को जा रही टैक्सी परमिट आल्टो कार को विपरीत दिशा से आ रही ब्रिजा कार ने टक्कर मार दी। इससे आल्टो कार…

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने गुरुवार को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मणिकर्ण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि की कसोल व मणिकर्ण में स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं सृजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मणिकर्ण व कसोल में सफाई व्यवस्था को दरुस्त बनाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएगी। जब तक नई कंपनी को कार्य आबंटित नही होता तब तक पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी। जब तक नई कम्पनी को सफाई व्यवस्था बनाने का कार्य आबंटन नही होता तब तक गीले कूड़े का निपटान होटल व रेस्तरां मालिकों को खुद…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ के गर्भ गृह में कोई भी पुजारी अब सुबह दस बजे से पहले किसी भी शिव भक्त की विशेष पूजा जलाभिषेक नहीं करवा पाएगा। जिसने भी विशेष पूजा अर्चना करवानी होगी उसे मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी से इजाजत लेनी होगी। शिव मंदिर में आने वाले भक्त पूर्व की तरह गर्भ गृह में सुबह आरती के बाद छह बजे से जल चढ़ा सकते हैं। यह निर्णय मंदिर ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। बैठक ट्रस्ट के सहायक आयुक्त एसडीएम बैजनाथ डीसी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा )   9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आगामी 21 जून को आयुष विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा। उद्योग, आयुष व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। योग दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन तमाम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई जो समारोह को भव्य व सफल बनाने में कारगर होंगे।…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )   उपमंडल बंगाणा के हरि नगर में गुरुवार सुबह करीब सात बजे एक ट्राले और गाड़ी में जोरदार भिड़त हो गई। जिसमें गाड़ी में बैठी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, गाड़ी में अन्य तीन लोग घायल हुए है। बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और घायलों का ऊना अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गाड़ी भोरंज से ऊना की…

Read More

ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)पर्यावरण पर भाषा और संस्कृति विभाग जिला सिरमौर के द्वारा हिन्दू आश्रम नाहन में एक चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें पूरे सिरमौर जिले के तकरीबन 32 विद्यालयों के 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया । इस प्रतियोगिता में डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू के सातवीं कक्षा के छात्र काव्य वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेंद्र गोयल ने सबसे पहले तो भगवान का कोटि-कोटि धन्यवाद किया क्योंकि भगवान के आर्शीवाद से ही सभी टीचर्स , विद्यार्थियों और माता-पिता की मेहनत सफल हुई उसके बाद उन्होनें पूरे डी0ए0वीएन0 परिवार…

Read More