Author: Himachal Varta

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    कांगड़ा जिला के शैक्षणिक संस्थानों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए 19 अगस्त से संवाद कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा इस के लिए विस्तृत शेड्यूल तैयार किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में नेशनल नार्को कोर्डिनेशन पोर्टल के तहत आयोजित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर समन्वय समिति की संयोजक शालिनी अग्निहोत्री भी उपस्थित़। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में नशा निवारण अभियान को आम जनमानस तक…

Read More

किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   प्रदेश के अति दुर्गम क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को निकालने, स्थानीय लोगों, भेड़पालकों को राशन और दवाइयां पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। हिमाचल में आपदा की घड़ी में भारतीय वायु सेना फिर देवदूत बनकर सामने आई है। भारतीय वायुसेना के जवान प्रदेश के अति दुर्गम क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को निकालने, स्थानीय लोगों, भेड़पालकों को राशन और दवाइयां पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। भारतीय वायुसेना के हेलिकाप्टर ने मंगलवार को छितकुल से आगे 13,000 से 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित खान दुमती और निथल थाच में 1.95 टन…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 की दुर्दशा व निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए परवाणू थाने में एक शिकायत दर्ज हुई है। यह शिकायत शिमला नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर टिकेंद्र सिंह पंवर ने निर्माण कार्य में लगी एक नामी-गिरामी कंपनी के खिलाफ लिखवाई है। शिकायत में जहां फोरलेन निर्माण में पर्यावरण मानदंडों का उल्लंघन करने की बात कही गई है, वहीं प्रदेश के बागबानों को मार्ग बंद होने के कारण हुए भारी नुकसान का हवाला दिया गया है। टिकेंद्र पंवर ने शिकायत में कहा कि इस हाई-वे का निर्माण पर्यावरण…

Read More

काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   नूरपुर क्षेत्र की कोपड़ा पंचायत में दम्पति के हत्याकांड मामले में मंगलवार को पंचायत वासियों तथा मृतकों के परिजनों ने सुबह थाने के बाहर धरना दे दिया। यह धरना लगभग 1 घंटे तक चला। पंचायत वासियों व परिजनों ने मांग उठाई कि आरोपी के परिवार को पंचायत से बाहर निकाला जाए तथा आरोपी को ऐसी सजा दी जाए कि दोबारा कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने के बारे में न सोचे। काफी देर तक थाने के बाहर गहमागहमी चलती रही। उसके बाद एस.पी. अशोक रत्न थाने के बाहर पहुंचे तथा परिजनों तथा गांव वासियों…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि चिन्हित क्षेत्रों रिज मैदान से छोटा शिमला-कनेडी हाउस, रेन्डवज रेस्तरां से रिवोली सिनेमा के 150 मीटर के दायरे में, स्कैंडल प्वाइंट से कालीबाड़ी मंदिर, लिंक रोड छोटा शिमला गुरूद्वारा से छोटा शिमला-कुसुम्पटी सडक़, छोटा शिमला चौक-राजभवन से ओक ओवर, लिंक रोड कार्ट रोड से मजीठा हाउस, एजी आफिस से कार्ट रोड, सीपीडब्लयूडी आफिस से चौड़ा मैदान और जिलाधीश कार्यालय से 50 मीटर पुलिस गुमटी से लोअर बाजार की ओर ये आदेश तत्काल प्रभाव से दो महीने के लिए लागू होंगे।उन्होंने बताया कि ये कदम सार्वजनिक व्यवस्था बनाने के…

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में ब्यास में आई बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस के नीचे तीन शव बरामद हुए हैं। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने बाढ़ में बही बस को बीच नदी ने निकलने का कार्य शुरू किया। नदी के पानी का रुख मोड़कर दो जेसीबी से बस को निकाला जा रहा है। इस दौरान बस के नीचे से दादा व मां-बेटी के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में परवीन(32), अलवीर(5) पुत्री बहार व अब्दुल(62) शामिल हैं। बस के नीचे कई और शव दबे होने की आशंका…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    हरोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाथू में सोमवार रात को पुलिस ने नशीला पदार्थ पकड़ा। टाहलीवाल पुलिस चौकी के इंचार्ज ए.एस.आई. निर्मल पटियाल, एच.सी. महिंदर सिंह, बलजीत सिंह व नीरज कुमार पर आधारित टीम ने बाथू में नाकाबंदी के दौरान श्रीनगर से गढ़शंकर (पंजाब) जा रहे एक ट्रक चालक हरमनदीप (33) पुत्र सोहन लाल निवासी गांव घाघों रोडांवाली, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर व ट्रक में साथ बैठी एक महिला हरजीत कौर (47) पत्नी बलविन्द्र सिंह निवासी बेगमपुर जिला शहीद भगत सिंह नगर पंजाब से 129.6 किलोग्राम चूरा-पोस्त की पत्तियां, टहनियां व डोडे पकड़े हैं।…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़    जिला राजस्व अधिकारी  चेतन  चौहान  ने बताया  कि आज मंगलवार को नाहन  में  जिला आपदा प्रबंधन  प्राधिकरण द्वारा  तीन  दिवसीय  आपदा प्रबंधन  प्रशिक्षण कार्यशाला  का  शुभारम्भ  हुआ।उन्होने बताया  कि प्रशिक्षण  कार्यशाला में  नेशनल इंस्टिट्यूटऑफ़ टेक्निकल  ट्रेनिंग एंड रिसर्च  चंडीगढ़ से रिसोर्स  पर्सन डॉक्टर हेमंत  कुमार विनायक, डॉक्टर अमित गोयल और प्रो. संजय  शर्मा  विशेष  रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने हेतू आमंत्रित किए गए हैं।  उन्होने बताया  कि इन रिसोर्स  पर्सन ने भवन  के ढांचे  के सुरक्षित  निर्माण आदि  पर उपस्थित प्रतिभागियों को विशेष  जानकारी  प्रदान की तथा इस प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान  सरकारी  और  निजी…

Read More