मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) चंडीगढ़-मनाली फोरलेन की एक लेन बंद होने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। यहां हराबाग में ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जबकि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस थाना सुंदरनगर से दल मौका पर रवाना हो गया है।जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के हराबाग में सुंदरनगर की ओर आ रही कार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज (एसपी जैरथ):- भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि सिरमौर जिला में भारी बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है , जिसके चलते लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला में दर्जनों सड़के अभी भी बंद पड़ी है और जिस स्तर पर सड़क बहाली की कोशिश होनी चाहिए वह नहीं हो रही है जिसके चलते लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों के बंद होने से खासकर किसान वर्ग को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है। किसान नकदी फसलों को…
चंबा (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भरमौर में डली के पास शनिवार सुबह एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी में जा गिरी, जिसे हादसे वाले स्थान से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में दो लोग सवार थे, जिसमें एक का शव गाड़ी के भीतर से ही बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। बारिश की वजह से तलाशी अभियान में थोड़ी दिक्कत आ रही है। बहरहाल गाड़ी को नदी से निकालने के लिए पुलिस, फायर बिग्रेड और स्थानीय ग्रामीण जुटे हैं, वहीं तहसीलदार होली प्रकश चंद समेत पुलिस चौकी के…
काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कांगड़ा जिला के उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत आते भदरोया गांव में एक उद्योग में काम कर रहे एक कामगार की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान साहिल कलेर (22) पुत्र विजय कुमार निवासी बनकेहड़ तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार साहिल कलेर भदरोया स्थित एक उद्योग में कार्य करता था। ड्यूटी के दौरान कार्य करते हुए उसे करंट लग गया, जिसे वह घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज हेतु पठानकोट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी इंदौरा ने…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बिलासपुर की एसआईयू टीम ने स्वारघाट में नाकाबंदी के दौरान एक कार से चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि एसआईयू टीम जब बस स्टैंड पर मौजूद थी तो एक कार (24 बी- 9006) को चैकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान कार सवार व्यक्ति घबरा गए। जब कार की गहनता से तलाशी ली तो उसमें से चिट्टा बरामद हुआ जोकि वजन करने पर 17.17 ग्राम पाया गया। कार सवारों की पहचान सूर्यकांत (32) निवासी गांव बरमाणा तथा सुनील कुमार (37) निवासी गांव नैहर डाकघर हरनोड़ा तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऑपरेशन में लोटस पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आपदा के वक्त पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को ऑपरेशन लोटस की बात छोड़ सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतना लोभ और लालच अच्छा नहीं होता। जनता ने छह महीने पहले ही बीजेपी को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है। ऐसे में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को राजनीतिक लालच छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोटस का कोई चांस ही नहीं है।सुखविंदर सिंह…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ): -राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की चेतावनी के साथ सुप्रीम कोर्ट में भी जाने की तैयारी केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा सिरमौर के हाटियों को राज्यसभा से शेड्यूल ट्राइब का बिल पास करवाए जाने को लेकर प्रदेश का गुर्जर समाज बुरी तरह से भड़क गया है। अपने संवैधानिक अधिकारों के हनन की बात कहते हुए गुर्जर समाज ने अपने आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की भी चेतावनी जारी कर दी है। शुक्रवार को सुबह नाहन में रखी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गुर्जर कल्याण परिषद सिरमौर के उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) तेज बारिश के चलते से किन्नौर को शिमला से जोड़ने वाला नेशनल हाइवे रामपुर से आगे झाखड़ी के पास फिर से अवरुद्ध हो गया है। इस मार्ग के अवरुद्ध होने से किन्नौर जिले का शिमला से पूरी तरह संपर्क कर चुका है। उधर लुहरी-औट मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ है और ये मार्ग कई स्थानों पर बंद पड़ा है। ब्रोनी खड्ड के पास नेशनल हाइवे का हिस्सा लगातार ध्वस्त हो रहा है।उधर, किन्नौर के नाथपा गांव की पहाड़ी से चार दिन से चट्टानें गिर रही है। बीती शाम यहां पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटने…