नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ) विधायक नाहन अजय सोलंकी ने आज बुधवार को चाकली में 31.12 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय स्वास्थ्य उप-केन्द्र की आधारशिला रखी। अजय सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में सभी रूके हुये कार्य पुनः आरम्भ किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिले इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। अजय सोलंकी ने कहा…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (रंजना शर्मा ) औद्योगिक क्षेत्र कालाआम और मोगीनंद में रहने वाले हजारों लोगों के लिए जल शक्ति विभाग ने मल निकासी योजना लगभग तैयार कर ली है और कनैक्शन के लिए एप्लाई करते ही अगले कुछ दिनों में इस योजना का लाभ स्थानीय लोगों को मिलना आरम्भ हो जायेगा। इस योजना से जहां औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पर्यावरण को संरक्षित रखने में मदद मिलेगी वहीं स्थानीय लोगों को मल निकासी योजना का लाभ भी मिलेगा। अधिशासी अभियंता जल शक्ति मंडल नाहन अशीष राणा ने कहा कि कालाअंब क्षेत्र के लिए सीवरेज योजना बनकर तैयार…
ऊना (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रदेश के शक्तिपीठ देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के श्रद्धा का केंद्र बने हुए हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु प्रदेश के शक्तिपीठों, चिंतपूर्णी मंदिर, मां ब्रजेश्वरी देवी,मां चामुंडा देवी,मां ज्वालामुखी, नयनादेवी, मां बाला सुदंरी व बाबा बालक नाथ में माथा टेकने आते हैं। श्रद्धालुओं के चढ़ावे से ही इन शक्तिपीठों की आय हर साल करोड़ों रुपए में होती है,लेकिन लाखों लोगों की आस्था के प्रतीक स्वरूप चढ़े चढ़ावे का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। करोड़ों की आमदन होने के बावजूद न तो श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं को जुटाया जा सका है, न ही…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त एवं समाहर्ता सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि रेणुका जी बांध परियोजना प्रभावित परिवार अब 11 जुलाई 2023 तक अपने दावे व आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं। यह दावे व आक्षेप रेणुका जी बांध परियोजना कार्यालय ददाहू तथा तहसीलदार ददाहू, संगड़ाह, नौहराधार, राजगढ़ और पच्छाद के कार्यालयों में प्रस्तुत किये जा सकते हैं। सुमित खिमटा ने बताया कि रेणुका जी बांध परियोजना में 20 पंचायतों के कुल 1408 परिवार मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार हैं जिन्हें मुआवजा प्रदान किया गया है। इन प्रभावित परिवारों में 297 परिवारों की भूमि और घर जबकि 481 परिवारों…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) सिरमौर जिला के संगड़ाह विकास खंड में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा तीन नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जायंेगी। इन दुकानों को लेने के इच्छुक पात्र व्यक्ति अथवा संस्था विभाग की वैबसाईट पर 5 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाईन माध्यम से ही मान्य होंगे और निर्धारित तिथि के उपरांत मिलने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। जिला नियंत्रक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सिरमौर विजय सिंह ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 12 मई 2023 को संपन्न जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक में…
लाहौल-स्पीति (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) प्रदेश की स्पीति घाटी की 286 बौद्ध भिक्षुणियों समेत 840 महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक प्रोत्साहन राशि मिलेगी। बशर्ते यह एकल नारी पेंशन सुविधा का लाभ नहीं ले रही हों। तहसील कल्याण विभाग काजा के पास प्रोत्साहन राशि पाने के लिए कुल 940 आवेदन आए थे। इनमें 137 आवेदन रद्द हुए हैं। अब पहले चरण में 840 महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि की रिपोर्ट एक जून को आगे प्रेषित की जा चुकी है। इसमें 286 बौद्ध भिक्षुणी भी शामिल हैं। हालांकि, अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र महिलाओं को सूची में शामिल…
कुल्लू (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राजस्व, बागबानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शाट में एपीएमसी के मार्केट यार्ड का निरीक्षण किया। शाट पहुंचने पर आढ़ती संघ शाट के पदाधिकारियों व सदस्य द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। आढ़ती संघ के प्रधान अश्वनी नेगी ने बागबानी मंत्री के समक्ष अपनी मांगें भी रखी। राजस्व, बागबानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि यहां शीघ्र ही दुकानों का आबंटन व्यापारियों को कर दिया जाएगा। आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए फेंसिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके उपरांत उन्होंने भुंतर के तेगुबेहड़ में नवनिर्मित…
सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सब-इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के नेतृत्व वाली (एंटी नारकोक्सि टास्क फोर्स) एफयू शिमला रेंज की टीम ने चिट्टा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने सूचना के आधार पर डेढ़ घराट के समीप हरियाणा के चार युवकों के पास से 50.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। कंडाघाट पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के नेतृत्व में टीम पिछले काफी समय से नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती आ रही है। ताजा मामले में एसआई प्रेम सिंह के साथ उनके टीम सदस्य…