Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  पहली बार होगा जब सेब सीजन इस बार जुलाई नहीं, बल्कि अगस्त में शुरू होगा। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रो में सितंबर माह में सेब सीजन शुरू होगा, जो इस बार अक्तूबर में शुरू होने के आसार नजर बन गए है। अधिक बारिश से मई जून माह में जहां अधिक आद्रता जमीन को पहुंची है, वहीं अधिकतर समय में 20 डिग्री सेल्सियस से कम तापेमान होने से सेब पौधो के लिए प्रतिकूल मौसम तैयार हो गया है। सेब के लिए प्रतिकूल चल रहे मौसम से बागबान भी घबरा गए है। सेब फलों का आकार अब तक…

Read More

सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   जिला पुलिस सोलन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है व बिगड़ैल वाहन चालकों पर पुलिस का खूब डंडा चला है। इसके अतिरिक्त बिना हेलमेट और सीट बेल्ट सहित शराब के नशे के सेवन में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की पैनी नजर है। बता दें कि पहली जनवरी से मई माह तक इन पांच महीनों में जिलाभर में पुलिस प्रशासन द्वारा 30,093 चालान किए गए हैं जिससे सरकारी खजाने में करीब 1.39 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। जानकारी के अनुसार…

Read More

काँगड़ा (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आज श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ आया शनिवार और रविवार 2 दिन की छुट्टियों के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइने मंदिर से बाहर बाजार तक जा पहुंची लगभग 35000 श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मां के दरबार में 40 डिग्री तापमान में भी हाजिरी लगाई । श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन को स्थानीय पुलिस थाना मदद के लिए गुहार लगानी पड़ी। तब जाकर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने में थोड़ी बहुत सफलता मिली। मंदिर परिसर में आज धक्का.मुक्की का माहौल रहा चारों तरफ अव्यवस्था का आलम…

Read More

शिमला  हिमाचल वार्ता न्यूज़  ( रंजना शर्मा )  शिमला में 90 फीसदी और मनाली के होटलों में 80 फीसदी तक कमरे बुक हो गए हैं। शहरों के होटलों में कमरे न मिलने से सैलानियों को बाहरी क्षेत्रों में कमरे लेने पड़ रहे हैं। मैदानी राज्यों में गर्मी से परेशान पर्यटकों ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों की ओर रुख किया है। पर्यटन सीजन में पहली बार भारी संख्या में पर्यटक उमड़े हैं। इस कारण सीजन में पहली बार शिमला, धर्मशाला, डलहौजी, चायल और कसौली के होटल पैक हो गए हैं। इससे कारोबारी उत्साहित हैं। शिमला में 90 फीसदी और मनाली…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )( लक्ष्य शर्मा) उद्योग, संसदीय मामले व आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैाहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र की तहसील कमरऊ के कफोटा में ग्राम पचंायत शिल्ला, बोकाला पाब व दुगाना के लिये 4 करोड 21 लाख लागत की उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र मंे पिने के पानी की मुख्य समस्या रही है, जिसे दूर करने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा इस क्षेत्र में 60 करोड रूपये की लागत से विभिन्न पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होने बताया कि तहसील…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 10 देवी नगर वैसे भी नशेड़ियों का अड्डा है जिससे हर कोई रूबरू है। हर तीसरे घर में यहाँ अवैध शराब का खुला कारोबार चलता है जो एक अमीरी का साधन बन गया है। इसी कड़ी में पावंटा पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है और यह महिला अवैध कच्ची शराब बेचने का धंधा कर रही थी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 9:00 बजे के करीब सूत्रों से ज्ञात हुआ कि एक महिला माया देवी निवासी वार्ड नंबर 10 देवी नगर अवैध कच्ची शराब बेचने…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (रंजना  शर्मा ):- औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में थाना पुलिस और रोड सेफ्टी क्लब की बार-बार अपील के बावजूद वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। हरियाणा के साथ सटे औद्योगिक क्षेत्र में अभी भी अधिकतर वाहन चालक बगैर हेलमेट के नजर आ रहे हैं। जिसको लेकर रोड सेफ्टी क्लब कालाअंब के अध्यक्ष सोमनाथ ने प्रेस बयान जारी किया है।जारी प्रेस बयान में उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि यातायात के नियमों की अनदेखी नहीं करें। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी क्लब और पुलिस के बार-बार आह्वान के बावजूद लोग दो पहिया वाहन…

Read More

कांगड़ा (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत में कूड़े-कचरे की सफाई के लिए ऑनलाइन टेंडर लगाने पर सहमति बन गई है। शुक्रवार को मासिक बैठक में पार्षदों ने इस पर सहमति जताई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों में कूड़े-कचरे की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है और यह नियमों के विपरीत था। सफाई का अनुबंध समाप्त होने के बाद दो बार इसे एक एक माह के लिए आगे बढ़ाया गया था। ग्यारह वार्डों की सफाई व्यवस्था पर नगर पंचायत की ओर से वार्षिक 11 लाख रुपये की राशि व्यय की जाती है। आगामी 10 दिनों…

Read More