Author: Himachal Varta

बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल से औहर तक जमीन की मांग अधिक है। यही कारण है कि इस क्षेत्र में बहुत जमीनें बिक चुकी हैं। एम्स और फोरलेन के बनने से बिलासपुर की जमीनों के दाम 40 गुना तक बढ़ गए हैं। पांच से 10 लाख प्रति बीघा जमीन के दाम अब दो करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं। एम्स और फोरलेन के आसपास की जमीन धड़ाधड़ बिक रही है। रेलवे लाइन के किनारे भी जमीनें बिक चुकी हैं। इसमें प्रदेश ही नहीं, बाहरी राज्यों के लोग भी जमीनें खरीद रहे हैं। रेलवे, नेशनल…

Read More

नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):- पुलिस थाना शिलाई की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर गांव टिंबी में एक हार्डवेयर स्टोर से 258 शराब की बोतलें बरामद करके आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिले के एसपी रमन मीणा ने बताया कि पुलिस टीम ने हार्डवेयर स्टोर में दबिश देकर अंग्रेजी शराब की 106 बोतलें, देशी शराब की 128 बोतलें तथा बीयर की 24 बोतलें बरामद करने में सफलता प्राप्तकी एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कपिल निवासी गांव टिंबी के खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के मामला दर्ज कर…

Read More

हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपमंडल सुजानपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत जंदड़ू केे तरोटू गांव में शनिवार दिन के समय दर्दनाक हादसा पेश आया। एक मकान को गिराने के लिए लगाए गए मजदूर पर मकान की दीवार गिर गई। मकान की दीवार गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे का पता चलते ही मौके पर लोगों का जमघट लग गया। किसी तरह दीवार के नीचे दबे हुए मजदूर का बाहर निकाली गया। इसके बाद इसे सुजानपुर अस्पताल ले आया गया लेकिन वहां जांच के दौरान ही चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। बताया…

Read More

बिलासपुर (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   अखिल भारतीय नौजवान सभा हिमाचल प्रदेश इकाई की राज्य स्तरीय बैठक राष्ट्रीय महासचिव रमन तिरुमलई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व विधायक कृष्ण कुमार कौशल, सीपीआई के राज्य सचिव भाग सिंह चौधरी, सभा के प्रदेश महासचिव शशि बंसल, अजय नड्डा व सभा के प्रदेश प्रभारी अधिवक्ता प्रवेश चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में देश में बढ़ रहे सांप्रदायिक माहौल, बेरोजगारी, महंगाई व शिक्षा के निजीकरण व स्वास्थ्य के निजीकरण जैसे गंभीर मामलों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव रमन तिरुमलई ने…

Read More

ऊना (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   ऊना के त्युड़ी में सड़क हादसा पेश आया है। यहां रविवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस स्कूटर सवार को टक्कर मारने के बाद घर में जा घुसी। हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई है, वहीं बस में सवार यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। मृतक की पहचान पदम चंद निवासी बसाल के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार घटना के समय सोनीपत डिपो की बस ऊना से धर्मशाला की तरफ…

Read More

नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा )   उद्योग मंत्री ने द्राबिल के गणोकाधार में 2.36 करोड रुपए की पेयजल योजना का शिलान्यास किया प्रदेश सरकार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव तक सिंचाई एवं स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़कें, शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों को और सुदृढ़ कर इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी। उद्योग संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैाहान ने द्राबिल पंचायत के गणोकाधार में शिरीक्यारी और द्राविल पंचायतों के लिए 2 करोड 36 लाख रुपए से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा…

Read More

दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    देश भर में प्रशिक्षण सेवा संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने और उनकी संरचना को मजबूत करने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने आज रविवार (11 जून) नई दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस सम्मेलन को पीएम मोदी के ‘मिशन कर्मयोगी’ की दिशा में अगला कदम माना जा रहा है. सम्मेलन में प्रशासनिक अधिकारियों की प्रशिक्षण व्यवस्था में सुधार पर चर्चा होगी. इस सम्मेलन में केंद्रीय, राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों और अनुसंधान जैसे कई प्रशिक्षण संस्थानों…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- आज शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप पाँवटा प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत कोटड़ी ब्यास, ग्राम पंचायत कुंडियों व ग्राम पंचायत जामनीवला में कार्यकर्ताओं व जनता से मिले। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धिया व जयराम सरकार की 5 वर्ष की उपलब्धियाँ को जनता के समक्ष रखा। जनता वर्तमान प्रदेश सरकार बनने व उनकी 10 गारंटियों को 10 दिन में पूरा करने का भरोसा देने पर ख़ुद को ठगा महसूस कर रहीं हैं। यहाँ की जनता पुनः देश में मोदी सरकार बनाने व प्रदेश सरकार को सबक़ सिखाने के लिए…

Read More