Author: Himachal Varta

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  राज्य के अधिकृत स्टांप विक्रेताओं को एक वर्ष में भौतिक ई-स्टांप पेपर से ई-स्टांप प्रणाली अपनाने का समय दिया गया है। साथ ही राज्य में सरकार ने भौतिक स्टांप पेपरों की छपाई पर रोक लगा दी हैहिमाचल में अब बिक्रेता एक दिन में 20,000 रुपये के बजाय दो लाख रुपये तक के स्टांप पेपर बेच सकेंगे। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से स्टांप विक्रेताओं की आय में इजाफा भी होगा। हालांकि प्रदेश में ई-स्टांप प्रणाली को वर्ष 2011 में शुरू किया गया था, लेकिन अब राज्य सरकार ने आगामी वित्त वर्ष से हिमाचल प्रदेश…

Read More

कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )   कुल्लू-मनाली के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान यहां स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर धनीराम शांडिल ने मनाली अस्पताल सहित कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिला कुल्लू को जल्द ही मेडिकल कालेज दिया जाएगा। इस बात को लेकर स्थानीय विधायक एंव सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर के साथ भी चर्चा हुई है। वहीं, मंत्री डाक्टर धनीराम शांडिल ने इससे पहले मनाली स्थित सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है तथा प्रदेश के दूरदराज…

Read More

बिलासपुर (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   जिला में कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत उपमंडल अधिकारी एवं अध्यक्ष उपमंडल स्तरीय समिति कौशल विकास भत्ता एसडीएम अभिषेक गर्ग ने बिलासपुर शहर के दो निजी कम्प्यूटर संस्थानों का निरीक्षण किया। इस समिति के सदस्य बीडीओ कुलवंत सिंह, जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता, प्रिंसीपल आईटीआई सुनील पटियाल, पूनम कुमारी भी उपस्थित रहे। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत शिवम इंस्टिट्यूशन फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर और श्री एजुकेशन ट्रेनिंग सेंटर कमेटी के सदस्यों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर ने दोनों संस्थानों के प्रशिक्षकों…

Read More

दिल्ली  (हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   दिल्ली- में ट्रैफिक जाम से राहत और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए देश का पहला 8 लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे बन रहा है और अगले साल तक यह तैयार हो जाएगा. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे  भारत का पहला 8 लेन एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे, अप्रैल 2024 तक पूरा हो जाएगा. इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली-गुरुग्राम NH48 पर दबाव कम हो जाएगा.द्वारका एक्सप्रेसवे को ₹9,000 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है. 34 मीटर चौड़ा यह एक्सप्रेसवे, हरियाणा में 18.9 किमी और राष्ट्रीय राजधानी में 10.1 किलोमीटर तक की…

Read More

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) (राजीव कुमार )   होटल कबीरा में जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 2 दर्जन से अधिक नवोदयन शामिल हुए। बरसो बाद मिले छात्रों ने जहां स्कूल के दिनों को याद किया वही वर्तमान में कर रहे कार्यों के बारे में भी एक दूसरे को अवगत करवाया। दरअसल मिलन समारोह का मकसद नाहन और आसपास के क्षेत्र में रह रहे या नौकरी कर रहे देश के किसी भी जवाहर नवोदय विद्यालय से पास आउट छात्रों से आपसी जान पहचान करना था। इसके लिए जीएसटी कार्यालय नाहन…

Read More

मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पैसे न होने का रोना रो रही है, जबकि इन्हीं संसाधनों में हमने प्रदेश में ऐतिहासिक काम कर दिखाए हैं। मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के गाड़ागुशैणी में जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकप्रिय नहीं, बल्कि लॉकप्रिय मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने हिमाचल के विकास पर ताला लगा दिया है। हर मोर्चे पर विफल सुक्खू सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। जनहित के सारे काम बंद पड़े हैं।…

Read More

शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के मुताबिक 9 से 11 जून तक तक प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर ही हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से गर्मी और बढ़ेगी। 12 जून से मौसम फिर करवट बदलेगा और दोबारा बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में 12 जून से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा जिससे अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। वहीं वीरवार को हिमाचल के ज्यादातर…

Read More

जम्मू कश्मीर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) श्रीनगर: अब मां वैष्णो देवी का प्रसाद आप जम्मू एयपोर्ट से भी ले सकेंगे. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में जम्मू हवाई अड्डे के प्रस्थान क्षेत्र में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रसाद-सह-स्मारिका काउंटर का उद्घाटन किया है. एलजी ने कहा कि यह सुविधा देश भर से माता वैष्णो देवी के भक्तों की लंबे समय से जम्मू हवाई अड्डे पर पैकेज्ड प्रसाद और अन्य स्मारिका उपलब्ध कराने की मांग को पूरा करेगी. जम्मू एयरपोर्ट पर प्रसाद काउंटर के उद्घाटन समारोह में एलजी ने तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने…

Read More