जम्मू कश्मीर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) श्रीनगर: अब मां वैष्णो देवी का प्रसाद आप जम्मू एयपोर्ट से भी ले सकेंगे. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हाल ही में जम्मू हवाई अड्डे के प्रस्थान क्षेत्र में माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रसाद-सह-स्मारिका काउंटर का उद्घाटन किया है. एलजी ने कहा कि यह सुविधा देश भर से माता वैष्णो देवी के भक्तों की लंबे समय से जम्मू हवाई अड्डे पर पैकेज्ड प्रसाद और अन्य स्मारिका उपलब्ध कराने की मांग को पूरा करेगी. जम्मू एयरपोर्ट पर प्रसाद काउंटर के उद्घाटन समारोह में एलजी ने तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिरमौर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों पच्छाद, नाहन, श्री रेणुका जी, पांवटा साहिब और शिलाई में फोटोयुक्त मतदातासूचियों की विशेष पुनरीक्षण-2024 गतिविधियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों काअंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2024 को किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार प्रथम जून2023 से 20 जुलाई 2023 तक निर्वाचन के लिये अधिकृत अधिकारियों को निर्वाचनरजिस्ट्रीकरण नियमों तथा आईटी एप्लीकेशन के प्रयोग के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया…
दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) दिल्ली बीजेपी के नए ऑफिस के शिलान्यास के मौके पर जेपी नड्डा ने बीजेपी को संस्कार की पार्टी बताया और इसके कार्यालयों को संस्कार केंद्र कहा.भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई को उसका अपना नया ऑफिस मिलने जा रहा है. शुक्रवार (9 जून) को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने संबोधन भी दिया, जिसमें उन्होंने बीजेपी ऑफिस को संस्कार केंद्र बताया तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को ब्लैक स्पॉट बना दिया है.जेपी नड्डा ने कहा,…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ) जिला सिरमौर में विशेष रूप से अक्षम दिव्यांग श्रेणी वर्ग के लिए आरक्षित कला अध्यापकों के 2 पदों व जेबीटी के 3 पदों पर भर्ती हेतु उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय, नाहन में 19 और 20 जून काउंसलिग की जायेगी। उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर गुरजीवन कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विशेष रूप से अक्षम दिव्यांग श्रेणी वर्ग के लिए आरक्षित कला अध्यापकों के 2 पद (ऑर्थाे का एक पद एवं दृष्टि बाधित एक पद) की काउंसलिंग 19 जून 2023 को प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय, नाहन में जायेगी। उन्होंने बताया कि विशेष…
चंबा (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सेना के ट्रक ने विपरीत दिशा में आकर युवकों को टक्कर मारी है। जबकि अब सेना के जवान ब्रेक फेल होने का ड्रामा कर रहे हैं।हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार को भरमौर-पठानकोट हाईवे पर सेना का ट्रक पलट गया। सड़क पर जा रहे दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। हादसे के बाद गुस्साई लोगों की भीड़ ने सेना के ट्रक को घेर लिया और हाईवे पर चक्का…
कुल्लू (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बेसहारा पशुओं को आश्रय दिलाने के लिए सरकार और प्रशासन बड़े-बड़े वादे तो कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर यह दावे और वादे उतर नहीं रहे हैं। सरकार और प्रशासन की योजनाएं कागजों तक ही फिलहाल सीमित लग रहे हैं। जिला कुल्लू की सडक़ों पर सैंकड़ों की संख्या में बेहसारा पशु घूम रहे हैं। धार्मिक एवं पर्यटन नगरी मणिकर्ण की बात करें तो भुंतर से लेकर मणिकर्ण तक सैंकड़ों पशु सडक़ों पर है। वहीं, मणिकर्ण में पुल पर बेसहारा पशुओं ने डेरा जमा दिया है। यहां पर यह पशु आने-जाने वाले लोगों को परेशान कर…
हमीरपुर (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर जिला के एक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर 26 लाख रुपए ठगने के मामले में पुलिस ने राजस्थान से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन लोगों को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था जबकि एक व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार कर गुरुवार को हमीरपुर लाई है। मामले में यही मुख्य सरगना बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से पुलिस को कई मोबाइल तथा सिमकार्ड मिले हैं जिन्हें कब्जे में लिया गया है। आरोपी अन्य कई मामलों में भी संलिप्त हो सकते हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों…
सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कसौली थाना के अंतर्गत मनोन के समीप कसौली से अंबाला को लौट रहे पर्यटकों की गाड़ी अनियंत्रित हो कर खाई में जा गिरी। कार नंबर एचआर 85ए -7122 में चार लोग सवार थे। इस घटना में चारों घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता ने निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में पुनीत, प्रतीक, सुमित और कार्तिक शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों में जंगेशु के उप प्रधान राजिंद्र ठाकुर ने बताया कि घायलों को समय पर लोगों की मदद से निकाल लिया था। जिनको 108 एंबुलेंस में शीघ्र…