शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) देश के सबसे लंबे लेह-मनाली-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन एचआरटीसी की बस केलांग बस अड्डा से लेह के लिए 20 यात्रियों के साथ रवाना हुई। यात्री दिल्ली से लेह के बीच 1026 किमी किलोमीटर सफर मात्र 1740 रुपये में कर सकेंगे। 234 दिन बाद शुरू हुई लेह-दिल्ली बस से पर्यटकों को भी भी लाभ मिलेगा। इस बार यह बस एक सप्ताह पहले चली है। पिछले साल 15 जून को सेवा शुरू हुई थी। 30 घंटे के सफर में यात्री 16,500 फीट ऊंचे बारालाचा, 15,547 फीट नकिल्ला,…
Author: Himachal Varta
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में सडक़ नेटवर्क को विस्तार देने के लिए प्रदेश सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। प्रदेश के दुर्गम व दूरदराज के क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता रखी जा रही है। वह बुधवार को डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत भलेई में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश में सर्वांगीण विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता की बात करते हुए कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से दूर रखने के लिए खेल अधोसंरचना को विकसित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नाहन स्थित हिमाचल प्रदेश के हेरिटेज धरोहर दिल्ली गेट की बेस पर खड़े किए जा रहे दो पहिया वाहनों की अवैध पार्किंग पर आखिरकार सिरमौर पुलिस व प्रशाशन ने चाबुक चला दिया है।नाहन शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की बार-बार मांग के बाद आखिरकार हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर दिल्ली गेट पर खड़े किए जा रहे दो पहिया वाहनों को हटा दिया गया है।पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि शहर के वरिष्ठ नागरिकों की ओर से बार-बार यह आग्रह किया जा रहा था कि दिल्ली गेट एक और तो सिरमौर जिला ही नहीं…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय नाहन के समीप ट्रक दुर्घटना के बाद से शराब की खेप बरामदगी मामले में राज्यकर एवं आबकारी विभाग को अहम सुराग हाथ लगे हैं। राज्यकर एवं आबकारी विभाग ने फैक्टरी में लंबी पड़ताल के बाद पाया कि एक ट्रक में 700 पेटियां शराब जिला चंबा के लिए भेजी थीं।विभाग के उप आयुक्त हिमांशु पंवार की अगुवाई में टीम ने बीते मंगलवार देर रात तक दबिश देकर शराब फैक्टरी का रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज, शराब के स्टॉक और अन्य दस्तावेजों की जांच की। पाया कि सोमवार…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत सलाह में एक स्कूटी सवार ने पैदल चल रहे एक 13 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने स्कूटी सवार के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्कूटी नंबर एचपी 82-6668 ने पैदल चल रहे बच्चे माहिर को पेट्रोल पंप सलाह के समीप टक्कर मारी। माहिर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल सुंदरनगर लाया गया। जहां…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नशा मुक्त ऊना अभियान की मुहिम बंगाणा ब्लॉक के जन-जन में पहुंचाई जाएगी। एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित ब्लॉक टास्क फोर्स मीटिंग में अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचने के लिए रणनीति बनाई गई। मीटिंग में नशे से बचाव के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीएम ने नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सबसे एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मनोज कुमार ने कहा कि नशे की समस्या चिंताजनक होती जा रही है। नशे से होने वाली मौतें विचलित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं पर…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) औद्योगिक नगर परवाणू में डेंगू को लेकर नगर परिषद ने अभी से तैयारियां कर कमर कस ली है। इस दौरान नप द्वारा बनाई गई फॉगिंग करने वाली टीम ने परवाणू के वार्ड-9 और वार्ड-5 में और बुधवार को सेक्टर-1 और 2 में फोगिंग की। डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर परिषद ने परवाणू के हर वार्ड व साथ लगती टकसाल पंचायत के कुछ क्षेत्रों में फागिंग करवाए जाने की रूपरेखा बना ली है ताकि इस बार स्थानीय जनता को डेंगू से कोई नुकसान न हो सके। इस अवसर पर परवाणू नगर परिषद के…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) छह महीने में 7000 करोड़ का कर्ज लेने के बाद भी एक हजार करोड़ रुपए के ओवरड्राफ्ट में हिमाचल सरकार चल रही है। प्रदेश में सारे विकास कार्य ठप पड़े हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले हो चुके विकास कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है। राजकोष खाली है। यह गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी स्थिति में प्रदेश में विकास कार्य कैसे होंगे। कांग्रेस द्वारा किए गए चुनावी वादों को सुक्खू सरकार ने पूरा नहीं किया है। छह महीने में ही हिमाचल की सुक्खू सरकार असफल साबित…