Author: Himachal Varta

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    उपमंडल रामपुर के दूरदराज एवं पिछड़े गांव कंधार में बादल फटा है, जिसमें तीन मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि मवेशी भी बाढ़ में बह गए हैं। साथ ही तीन अन्य भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। हुआ यूं कि डाकघर सरपारा के कंधार गांव में मंगलवार दे रात बादल फट गया, जिसकी जद में तीन लोगों के मकान आ गए। इसके अतिरिक्त प्राइमरी स्कूल, महिला मंडल और युवक मंडल भवन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। पानी इतना ज्याद था कि इसमें 15 से 20 भेड़-बकरियां और आठ गाउएं…

Read More

ददाहू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ( राजीव कुमार ) कारगिल युद्ध जीतकर टाइगर हिल पर विजयी पताका फहराने वाले ददाहू के जांबाज सेवानिवृत्त कैप्टन लीलाराम की आंखें आज भी अपने साथियों की शहादत को याद कर भर आती हैं। उन्होंने अपने 36 साथियों की शहादत को अपनी आंखों से देखा। उस दौरान वे भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर सेवारत थे। इसका नेतृत्व ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर कर रहे थे। चार जुलाई 1999 को 17,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित टाइगर हिल पर तिरंगा फहराने का गौरव भी कैप्टन लीलाराम को प्राप्त हुआ। वर्ष 2008 में कैप्टन के…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बीते दिनों हुई बारिश के चलते शिमला स्थित जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से पांच दिनों बाद हवाई सेवाएं शुरू हो पाई हैं। सोमवार को हवाई अड्डा प्रबंधन ने शिमला से दिल्ली व शिमला से धर्मशाला के लिए हवाई सेवाएं शुरू कर दी है, जिसके बाद लेकिन अब यह आगामी दिनों में मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा की उड़ाने जारी रहती है या फिर स्थगित करनी पड़ती है। शिमला के साथ लगते जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे में बारिश व धुंध के चलते बीते दिनों से हवाई सेवाएं बंद करनी पड़ रही है। जुब्बड़हट्टी क्षेत्र में बरसात के…

Read More

दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) केंद्र सरकार ने दिल्ली में अफसरों के तबादले तैनाती से जुड़ा अध्यादेश जारी किया था. दिल्ली की आप सरकार इसका विरोध कर रही है.दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश से संबंधित बिल को मंगलवार (25 जुलाई) को मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई. सरकार अब संसद के मानसून सत्र में इस बिल को पेश कर सकती है. केंद्र सरकार ने बीती 19 मई को ये अध्यादेश जारी किया था.केंद्र की ओर से जारी किए गए अध्यादेश में दानिक्स कैडर के ग्रुप-ए अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही और तबादलों…

Read More

चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     चम्बा जिला के उपमंडल भरमौर की चन्हौता पंचायत के मछेतर नाले में बादल फटने से नाले का जलस्तर बढ़ गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं उसके अन्य साथियों ने भागकर अपनी जान बचाई। मृतक की पहचान विनय (65) पुत्र लेली राम निवासी गांव सलाबाग डाकघर कुनेड तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पेड़ की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे उसके साथी सड़क की तरफ ला रहे थे तथा रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। व्यक्ति वन…

Read More

शिमला ( हिमाचाल्म वार्ता न्यूज़ )     शिमला के पंथाघाटी के रहने वाले सवा 2 साल के युवान ने कुछ ऐसा कारनामा किया कि उनका नाम इंडियाज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।9 अप्रैल 2021 को जन्मे इस बालक ने जनवरी में अपने माता पिता के साथ जयपुर की फ्लाइट में महज मोबाइल फोन पर एक ऐप के माध्यम से इन गाड़ियों के फोटो देखे थे।युवान के माता-पिता ने बताया कि जनवरी में युवान उनके साथ जयपुर घूमने के लिए गया। फ्लाइट में उसके पिता ने उसे व्यस्त रखने के लिए अपने मोबाइल पर गाड़ियों की ऐप खोल कर उसे व्यस्त…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना आरंभ करने पर फैसला लिया गया। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी ज़िलों में स्थित बंजर चोटियों एवं पहाड़ियों को शामिल करते हुए राज्य में हरित आवरण को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त तीखी ढलानों में भूक्षरण इत्यादि पर भी रोक लगाई जा सकेगी। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रधान मुख्य अरण्यपाल, वन सह वन बल प्रमुख की अध्यक्षता में एक कार्यबल का भी गठन किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )     शिमला के चौड़ा मैदान के समीप मंगलवार को दो छात्र संगठनों में मारपीट हो गई। इस घटना में कई छात्र घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा छात्रों के ब्यान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात मंगलवार दिन में चौड़ा मैदान के समीप हुई, जिसमें छह के करीब छात्र घायल बताए जा रहे हंै। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व इसमें दस के करीब छात्र आरोपी बताए जा रहे है।दूसरी…

Read More