नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ):- उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज गुरूवार को अपने सिरमौर प्रवास के दौरान नाहन के पुराने सांईस ब्लाक में निर्माणाधीन आयुर्वेद अस्पताल भवन का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में रोगियों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। उद्योग एवं आयुष मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नाहन में 1.90 करोड़ रुपये की लागत से पुराने डिग्री कॉलेज के सांईस ब्लाक में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन के निर्माण और पुनरूद्धार के कार्य को दो माह में पूरा किया जाएगा।…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ):- नाहन के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौला कुआं में करीब 10 करोड़ की लागत से बनने जा रहे दो पुलों व सड़क का भूमि पूजन किया। धौला कुआं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक अजय सोलंकी का जोरदार स्वागत किया।मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि पूर्व की वीरभद्र सरकार के समय में यहां पुलों और सड़क के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ था मगर पिछले 5 साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने इन कार्यों को आगे नहीं बढ़ाया।उन्होंने कहा कि…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आईटीआई के पास कारमल कॉन्वेंट स्कूल के मुख्य गेट के सामने टाइलों से लदा ट्रक सड़क पर ही पलट गया।हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई है, जिसे कारमल स्कूल के स्टाफ के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया है। ट्रक चालक की पहचान पंजाब के हरमन के रूप में हुई है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।जानकारी के मुताबिक, एक टाइलों से लदा ट्रक जीरकपुर से नाहन की ओर आ रहा था। इस दौरान जैसे ही वह…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- आज नवजीवन वाल्मीकि समाज (रजि)की एक विशेष बैठक अच्छपाल प्रधान की अध्यक्षता में हुई । जिसमे सर्व सम्मति निर्णय लिया गया की सभा की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाए । सभा के सभी सदस्यों की राय से श्याम लाल सोढ़ा को प्रधान ,प्रकाश चन्द सोढ़ा को चेयरमैन , हरीश चंद बख्शी को उपप्रधान , अच्छपाल नरनोल को कोषाध्यक्ष ,मुकेश कुमार को सचिव , विजय पाल को सहसचिव ,सोमप्रकाश को सलाहकार , रॉबिन कल्याण व अंकित को सदस्य नियुक्त किया गया ।
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- पिछले दो सप्ताह से विवादों में फंसा 23वां शहीद कल्याण सिंह मेले का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी शिलाई राकेश कुमार सिंघा की उपस्थिति में हो गया है।उपमंडलाधिकारी शिलाई ने मेला स्थान पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों के साथ शहीद कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मेला स्थल और खेल मैदान का कार्य जहां जोरो पर चल रहा है वही मेला कमेटी द्वारा करवाई जाने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं को करवाने के लिए टीमों और खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू किया जा रहा है। बताया जा रहा है…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- नाहन-पांवटा साहिब एनएच पर कटासन से पीछे उत्तम वाला में सरिए से लदा ट्रक जलकर खाक हो गया है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार जय भारत सरिया का ट्रक संख्या एचपी-71ए-3378 सुबह करीब 4:00 बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट का शिकार हो गया। बताया जा रहा है चालक सत्येंद्र ठाकुर जैसे ही सरिया से लदे ट्रक को लेकर चढ़ाई चल रहा था कि अचानक पिछले टायर के नजदीक से अचानक वायरिंग के सर्किट में से आग भड़कने लग पड़ी। चालक ने होशियारी दिखाते हुए गाड़ी में रखे फायर इक्विपमेंट्स से तेजी से…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- 31 मई 2023 तक पात्र अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन खंड विकास अधिकारी कार्यालय शिलाई में ग्राम रोजगार सेवक के 2 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी है। यह नियुक्तियां मनरेगा के तहत की जाएगी। पात्र अभ्यर्थी 31 मई 2023 तक, खंड विकास अधिकारी शिलाई के कार्यालय में अपने आवेदन पहुंचा सकते हैं। खंड विकास अधिकारी, शिलाई अजय सूद ने यह जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि ग्राम रोजगार सेवक के दो पदो ंके लिए अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने आवेदन 31 मई सांय पांच बजे तक उनके कार्यालय में पहुंचा सकते हैं। निर्धारित तिथि…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ):- विधायक अजय सोलंकी ने धौलाकुंआ में किया दो पुलों का भूमि पूजन धौलाकुंआ पहुंचने पर अजय सोलंकी का फूल मालाआंे के साथ हुआ जोरदार स्वागत विधायक नाहन अजय सोलंकी ने आज बुधवार को धौलाकुंआ में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन धौलाकुंआ से लबाना बस्ती बैलवाली गुज्जर कॉलोनी गढीवाला सड़क पर 2 पुलों का भूमि पूजन किया। इन दो पुलों में लबाणा बस्ती और गुज्जर कॉलोनी पुल का शामिल है। अपने धौलाकुंआ प्रवास के दौरान विधायक अजय सोलंकी ने जन समस्यायें भी सुनी और अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर…