Author: Himachal Varta

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ) :- पांवटा साहिब में ग्राम पंचायत बरोटीवाला के लोगों को क्रशर वाहनों की मनमानी का पिछले लंबे समय आए सामना करना पड़ रहा है समस्या को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन व हिमाचल किसान सभा के पदाधिकारियों ने डीसी सिरमौर के जरिए मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तरसेम सिंह सगी ने कहा कि रात्रि के समय अवैध तरीके से क्रशर से लदे वाहन गाँव से निकलते हैं जिससे यहां प्रदूषण बढ़ रहा है और इसका…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने  पत्रकारो बात करते हुए‌ कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्य अब पूरा विश्व मानने लगा है। उन्होंने कहा कि अब दुनियां रूस यूक्रेन के बीच युद्व विराम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हस्तक्षेप की उम्मीद कर रही है।उन्होंने कहा कि 2014 से पूर्व व आज की स्थिती में देश में एक अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी भाजपा के 9 साल बेमिसाल  कार्यों के बारे में अभियान की शुरूआत हिमाचल प्रदेश में एक जून…

Read More

श्री रेणुका जी हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार )  लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह आगामी 29 मई सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। वह बाद दोपहर 2 बजे रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नौहराधार में ऐतिहासिक श्री शिरगुल महाराज मेले गेलियों के समापन समारोह मेें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करगें। वह इस अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि मेले के समापन के पश्चात विक्रमादित्य सिंह सायं 5ः30 बजे रेणुका-संगडाह सड़क पर नवनिर्मित बेली पुल का उद्घाटन करेगें। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री के…

Read More

शिमला( हिमाचल वार्ता न्यूज) पुलिस थाना ठियोग के अंतर्गत छैला से माहोरी सड़क पर जैई के पास काशी ढांक में 1 पिकअप सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल ठियोग से शिमला रैफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान दीपक पुत्र जियालाल गांव कपरोल क्यार पंचायत के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 साल है। उसी गांव के राहुल जिसकी उम्र 24 साल और क्यार पंचायत के 30 वर्षीय संजय शिमला…

Read More

नाहन  हिमाचल वार्ता न्यूज़  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा साहिब में आगामी 2 जून को प्रातः 10 बजे कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मैसर्ज एजीस प्रिसिजन प्रा0लि0 काला अंब, जिला सिरमौर, मैसर्ज बीएमसी सपीन कामिल बद्दी जिला सोलन तथा मैसर्ज सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लि0 शाहतलाई जिला बिलासपुर तीन कंपनियों को विभिन्न वर्गो के लगभग 250 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि मैसर्ज एजीस प्रिसिजन प्रा0लि0 बद्दी में आईटीआई पास फिटर के 28, इलेक्ट्रीशियन के 12 तथा पलम्बर के 10 पद भरे जाने है। मैसर्ज…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  सिरमौर जिला के शिलाई में अस्पताल व मिनी सचिवालय के भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र आरम्भ किया जायेगा। यह बात उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रवास के दौरान जन समस्याएं सुनने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि शिलाई में अस्पताल भवन निर्माण को लेकर लोगों की चिरकाल की मांग है और हमारी सरकार इस मांग को पूरा करके लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा शिलाई में मिनी सचिवालय भवन का निर्माण होने से क्षेत्र को लोगों को एक स्थान पर सभी कार्यालयों की सुविधा…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  उपायुक्त सुमित खिमटा सभी विभागों से जिला के किसी भी भाग में घटित होने वाली आपदा से निपटने के लिये श्रम शक्ति व मशीनरी तथा उपकरणों को विल्कुल सही हालत में हर समय तैयार रखने के निर्देश दिये। वह आज जिला आपदा प्रबंधन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी व समस्त एसडीएम निजी तौर पर अथवा वीडियो कान्फे्रंसिंग के माध्यम से जुड़े। सुमित खिमटा ने उपमण्डलवार आपदा संभावित क्षेत्रों की जानकारी संबंधित एसडीएम से हासिल करके आपदा से निपटने तथा आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  : – पांवटा पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम में अफीम की तस्करी करने वाले लुधियाना पंजाब निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूपेन्द्र सिंह पुत्र हरीन्द्र सिंह (52)  पांवटा साहिब में मनप्रीत कौर पत्नी गगन दीप सिंह निवासी शुभखेडा के मकान में बतौर किरायेदार रहता था। पिछले लंबे समय से बड़े पैमाने पर नशे की तस्करी और सामग्री बेचने का काम कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर  पुलिस ने बाकायदा जाल बिछा कर इस व्यक्ति को भारी मात्रा में नशे की सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया…

Read More