नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सत्य साईं समिति तथा हितेषी संस्था के साथ संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंट स्कूल नाहन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताए आयोजित करवाई गई जिसमें 12 स्कूलों के करीब 24 बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा व डीएसपी हैडक्वाटर मीनाक्षी शाह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मीडिया से बात करते हुए जिला कल्याण अधिकारी…
Author: Himachal Varta
ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सदर थाना के तहत बहडाला में पुलिस ने गाड़ी से 45 पेटी देसी शराब के साथ दो लोगों को काबू किया। आरोपियों की पहचान मोहित (46) निवासी मलाहत जिला ऊना और अश्विनी कुमार (40) निवासी नंगल जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस की टीम बहडाला-चढ़तगढ़ संपर्क मार्ग पर देर रात करीब 12:20 बजे गाड़ियों को जांच में जुटे थे। इसी दौरान एक गाड़ी चढ़तगढ़ की तरफ से आई। पुलिस टीम ने शक होने पर…
शिमला (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) :- राजधानी शिमला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर सीटीओ पर शनिवार देर शाम लापता युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने लाश के साथ धरना दिया। मृतक के परिजनो ने शव को लेकर प्रदर्शन करने के लिए एसपी ऑफिस के बाहर ही पहुंच गए। इस दौरान एसपी संजीव गांधी ने युवक के परिजनों को उच्च स्तरीय जांच का भरोसा दिलाया। गौर हो कि शिमला के कुसुम्पटी से पिछले 28 दिन से लापता युवक का कसुम्पटी पुलिस स्टेशन के साथ शव लटका मिला है। ऐसे में अब परिजनों ने इसे मर्डर बताया है। परिजनों का…
चंडीगढ़ ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) पीजीआई सामुदायिक चिकित्सा विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में विभाग के डॉक्टर सोनू गोयल ने बताया कि हुक्के का 45 मिनट का सेशन लेने वाला युवा एक बार में 50 सिगरेट के कश के बराबर तंबाकू ले लेते हैं। उन्हें इसका पता भी नहीं चलता। तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को चंडीगढ़ पीजीआई की तरफ से साइक्लोथान और वाकेथान का आयोजन किया गया। जिसमें पीजीआई से सुखना लेक तक काफी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर तंबाकू छोड़ने के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद स्वास्थ्य…
हमीरपुर हिमाचल वार्ता न्यूज़ : बोहणी इलाके में रविवार सुबह जंगली जानवर को मारने के चक्कर में विजिलेंस विंग हमीरपुर में तैनात एक हैड कांस्टेबल द्वारा निजी बंदूक से चलाई गई गोली सड़क पर जा रहे एक राहगीर की छाती में जा लगी। जिस पुलिस कर्मी द्वारा गोली चलाई गई, वही घायल व्यक्ति को तुरंत उठाकर मेडिकल कॉलेज भी ले गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी ने ही सदर थाने में जाकर हादसे की जानकारी दी। हालांकि अब पुलिस इस सारे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक ककडिय़ार गांव…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब से एक महिला 4 दिनों से लापता है, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता महिला की पहचान पार्वती विश्वकर्मा पत्नी नवीन विश्वकर्मा निवासी नेपाल के सुरखेत जिले के रूप में हुई है। वहीं लापता महिला के पति ने पत्नी को लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट पांवटा पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।पति के दिए गए बयान के आधार पर पुलिस लापता महिला की तलाश में जुट गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में लापता महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी पांवटा साहिब…
दिल्ली ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ देश के नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित किया और नई लोकसभा के सदन में पवित्र सेंगोल (राजदंड) को श्रद्धा के साथ प्रतिष्ठित किया। सुबह करीब साढ़े सात बजे पीएम मोदी संसद भवन के परिसर में पहुंचे और बिरला ने उनका स्वागत किया। सिल्क की धोती, कुर्ता एवं गुलाबी जैकेट पहने प्रसन्न मुद्रा में दिख रहे पीएम मोदी ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करके प्रणाम किया। इसके बाद वह ओम बिरला के साथ वहां हवन एवं…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- आज डाक्टर वाई एस परमार मेडिकल कालेज नाहन के रेजीडेण्ट डाक्टर एसोसीएशन की बैठक आयोजित की गई जिसमें सरकार द्वारा एनपीए बंद करने पर गहरा खेद प्रकट किया गया और विरोध प्रकट करने के लिए काले बिल्ले लगाए गए। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो आगामी 29 मई से पैन डाऊन हड़ताल चालू की जाएगी जिसमें केवल आपात सेवाएं ही देखी जाएंगी।