नाहन 27 हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- आज जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर CATC-121 में अग्निशमन विभाग ने एन सी सी कैडेट्स को आग के प्रकार तथा सभी प्रकार की आग को बुझाने के विषय में जानकारी दी है। इस दौरान प्रायोगिक रूप से तीन प्रकार की आग को बुझाकर दिखाया गया। कैडेट्स अग्नि शमन विभाग के इस प्रशिक्षण का भरपूर लाभ उठाया। यह प्रशिक्षण अग्निशमन विभाग के फायर मैन जियालाल, पवन कुमार, रोशन अली ने दिया। एन सी सी के अधिकारियों ने अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों का धन्यवाद किया। शिविर में जिला सिरमौर की 1…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- उपमंडल पांवटा साहिब के राजपुर ब्लॉक की आशा वर्करों ने प्रदर्शन के माध्यम से सही समय पर वेतन मानदेय देने की मांग उठाई है। आशाओं का कहना है कि समय से पहले अपने सभी कामों को निपटाने के लिए निरंतर तत्पर रहती हैं , लेकिन उन्हें समय पर मानदेय न मिलने पर उन्हें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा की वह फील्ड में जाने के समय ना तो कभी धूप देखती है ना ही बारिश देखती है। ना दिन न रात अपने कार्य को जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने में वह…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- जिला सिरमौर पुलिस द्वारा उदघोषित अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये गए विशेष अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर गठित पीओ सेल द्वारा उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान धर्मेन्दर, निवासी साधोपुर, तहसील व जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बता दें पुलिस थाना पांवटा साहिब के अभियोग संख्या 288/2012, 3 अगस्त 2012, निम्नधारा 380, 411आईपीसी तथा आयुध हथियारों का अधिनियम की धारा 25, 54, 59 में वांछित उद्घोषित अपराधी धर्मेन्दर को पांवटा साहिब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) :- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा साहिब में आगामी 2 जून को प्रातः 10 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मैसर्ज एजीस प्रिसिजन प्रा.लि. कालाअंब, जिला सिरमौर, मैसर्ज बीएमसी सपीन कामिल बद्दी जिला सोलन तथा मैसर्ज सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लि. शाहतलाई जिला बिलासपुर तीन कंपनियों को विभिन्न वर्गो के लगभग 250 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है।यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि मैसर्ज एजीस प्रिसिजन प्रा.लि. बद्दी में आईटीआई पास फिटर के 28, इलेक्ट्रीशियन के 12 तथा पलम्बर के 10 पद भरे जाने…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ) : – जिला मुख्यालय नाहन के रामकुंडी क्षेत्र के रहने वाले 75 वर्षीय सेवानिवृत्त हैड मास्टर चंद्र प्रकाश गौतम के साथ 4.20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।शिकायतकर्ता चंद्र प्रकाश गौतम के अनुसार गत बुधवार सुबह 8 बजे एक कॉल आई। कॉलर ने बुजुर्ग के टोकियो में रह रहे भांजे के तौर पर खुद का परिचय दिया। हल्की-फुल्की बात करने के बाद कॉलर ने फोन काट दिया। इसके बाद बुजुर्ग के मोबाइल पर एक अन्य व्यक्ति ने कॉल की। उसने…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- पांवटा साहिब के विश्राम गृह में आज आप नेता व समाजसेवी नाथूराम चौहान सहित गावं दुगाना , कांडो , शमाहा के लोगों ने नेशनल हाइवे पर काम कर रही आरजीवी कम्पनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाए की कम्पनी के द्वारा मलबा अवैध रुप से डंप किया जा रहा है जिसके कारण घासनियों और गौशालाओं को नुकसान हो रहा है। इतना ही नही रात और दिन अवैध डंपिंग होने से कब बढ़े बढ़े पत्थर आकर किसी को नुकसान पहुंचा सकते है। उह्नोने बताया की यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसका जिम्मेदार…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ):- जिला सिरमौर के राजगढ़ खंड के दूरदराज क्षेत्र का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली दिन प्रतिदिन सफलता के नय आयाम छू रहा है। दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन के बाद आज राजगढ़ में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित खंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता में इस विद्यालय की छात्राओं कनिका व आरुषि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹5000 का नगद पुरस्कार जीता। अब यह जोड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सभी खंडों में खंड स्तरीय प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- सिरमौर जिला के शिलाई में अस्पताल व मिनी सचिवालय के भवनों का निर्माण कार्य शीघ्र आरम्भ किया जायेगा। यह बात उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रवास के दौरान जन समस्याएं सुनने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि शिलाई में अस्पताल भवन निर्माण को लेकर लोगों की चिरकाल की मांग है और हमारी सरकार इस मांग को पूरा करके लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इसके अलावा शिलाई में मिनी सचिवालय भवन का निर्माण होने से क्षेत्र को लोगों को एक स्थान पर सभी…