Author: Himachal Varta

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगिनंद पंचायत स्थित सरस्वती स्पिनिंग मिल में इनकम टैक्स विभाग ने रेड मारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स की यह टीम दिल्ली से आई बताई गई है।टीम में करीब 2 दर्जन से भी अधिक जांच अधिकारी शामिल है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे के आसपास 2 दर्जन से अधिक आयकर विभाग की टीम के सदस्य अलग-अलग इस फैक्ट्री के आसपास जुट गए थे।फैक्ट्री में एंट्री करने से पहले टीम ने अपने वाहन पुल से पहले ही अलग-अलग करके खड़े कर दिए…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौला कुआं में मशरूम खेती पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विशेषज्ञों ने किसानों को खेती के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। दो जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण का उद्घाटन बागवानी विभाग पांवटा के एसएमएस डॉ. अमित बक्शी ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौला कुआं के सहायक निदेशक डॉ. विशाल सिंह राणा, प्रमुख पुष्प वैज्ञानिक डॉ. प्रियंका ठाकुर, सहायक प्रोफेसर सह प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. संजीव कुमार सन्याल , उद्यान विकास अधिकारी…

Read More

नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ) विधायक नाहन अजय सोलंकी ने मंगलवार को त्रिलोकपुर पंचायत में जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया तथा बाकि समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। अजय सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्हांेने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में रूके हुय विकास कार्यों को पुनः शुरू किया जा रहा है जिसमें सडकें, पुल, भवन व अन्य विकास योजनायें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खु सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग का…

Read More

नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- उपमंडल पांवटा साहिब क्षेत्र के कुंडियो निवासी युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। एक युवक बीते रविवार की आधी रात को एक खेत में संदिग्ध रूप से अचेत अवस्था मे पड़ा मिला। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।जानकारी अनुसार सतपाल (21)पुत्र जसवीर सिंह निवासी कुंडियो अपने नानके बहराल में हुई मृत्यु के शोक में गया हुआ था। रविवार को वह जब वापिस नही लौटा तो परिजनों के फोन के बाद बहराल में नानके पक्ष ने तलाश किया। युवक ट्यूबवेल के पास खेत मे बेहोशी की अवस्था में…

Read More

नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- जिला सिरमौर में राजकीय माध्यमिक पाठशाला तिरमली के अध्यापकों ने समाज सेवा में पहल की है, यहां तिरमली स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी स्कूली बच्चों को निशुल्क टाई, बेल्ट समेत आईडी कार्ड उपलब्ध करवाएं है।स्कूल प्रभारी अजय शर्मा, पीईटी हरीश कुमार, मनोज शर्मा, मीरा देवी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा ग्रहण कर रहे इन स्कूली बच्चों की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है ऐसे में इन स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री समेत स्कूल ड्रेस या फिर अन्य किसी भी प्रकार की मदद हो अध्यापकों का प्रयास रहता है कि उनको…

Read More

नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- उप मंडल शिलाई के मोहराड गांव के साथ लगता सीमांत गांव शम्बर खेड़ा क्वानू क्षेत्र में एक यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त हो कर सीधे टोंस नदी में समा गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चकराता के क्वानू मेलोत (शम्भर खेड़ा) से विकासनगर जा रही यूटिलिटी नंबर यूके 16 सीए 0337 सोमवार को सुबह गांव से थोड़ी दूरी पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और यूटिलिटी सीधी टोंस नदी में जा गिरी। वाहन में बैठे लोगों में दो की…

Read More

जयपुर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) झुंझुनूं. राजस्‍थान में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि तकरीबन 3 दर्जन लोग घायल हो गए हैं. घायलों का झुंझुनूं, सीकर और जयपुर के विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है. मनसा माता की पहाड़ी पर सोमवार देर शाम यह हादसा हुआ. मंदिर में यज्ञ चल रहा है. ट्रैक्‍टर-ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु यज्ञ में शामिल होने आए थे. लौटते वक्‍त ट्रैक्‍टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 6 महिलाओं और 2 बच्‍चों की मौत हो गई, जबकि बड़ी तादाद में…

Read More

श्रीनगर.( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे ( पर झज्जर कोटली में एक बस फिसलकर खाई में गिर गई. इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है. जम्मू के डीसी ने बताया कि ये बस उत्तर प्रदेश (UP) से वैष्णो देवी जा रही थी. करीब 16 घायल यात्रियों को जम्मू के अस्पताल भेजा गया है. बताया गया कि बस 75 यात्रियों को लेकर कटरा जा रही थी. तभी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झज्जर कोटली के पास खाई में गिर गई.बताया गया कि उत्तर प्रदेश से मात वैष्णो देवी जा रही…

Read More