नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सिरमौर विजय सिंह ने बताया कि संगड़ाह विकास खंड के तहत चौरास स्थित उचित मूल्य की दुकान में बरती जा रही अनियमितता की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा से मिलकर इस दुकान के संचालक के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने कहा कि इस दुकान में बरती जा रही अनियमितता की जानकारी उन्हें पिछले दिनों मिली थी और लोगों की शिकायत पर पिछले दिनों संगड़ाह स्थित विभाग के निरीक्षक को जांच के…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नाहन शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर बनोग के समीप चावलों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से दो कार व एक बाइक उसकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं।जानकारी के अनुसार, ट्रक वीरवार रात हरियाणा से चावल लेकर शिमला की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस बीच एक कार को पास देते हुए ट्रक सड़क किनारे पलट गया। यहां सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे बुरी तरह कुचली गई, जबकि दो कारें भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं।…
लाहौल स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) वन विभाग को जड़ी बूटियों के अवैध तस्करों को लेकर बार-बार शिकायतें मिल रही थीं। किलाड़ से सटे तिंदी क्षेत्र में गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने जंगली जड़ी-बूटी की अवैध तस्करी के आरोप में 5 लोगों को धर दबोचा है।विभाग ने वन अधिनियम 1927 की धारा 68 के तहत इन तस्करों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। वन मंडल अधिकारी लाहुल अनिकेत बानवे ने बताया कि लाहुल वन मंडल के तिंदी रेंज की एक वन गश्ती टीम ने अपने नियमित गश्त के दौरान अवैध रूप से निकाले गए जंगली लहसुन (फ्रिटिलारिया…
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जोगिंद्रनगर के नागचला में 75 वर्षीय बुजुर्ग की सिर पर डंडा मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रिखी राम पुत्र कातकू राम निवासी नकेहड़ के रूप में हुई है। मृतक फ़ौज से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद पुलिस में भी सेवाएं दे चुके थे। वह सरकाघाट पुलिस से ट्रैफिक कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।रिखी राम नागचला में अपनी छोटी-मोटी दुकानदारी के साथ घराट चलाने का काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर निर्मल सिंह सहित समस्त पुलिस बल मौके पर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पच्छाद के मुख्यालय सराहां बस स्टैंड के पास एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक बाइक सड़क की विपरीत दिशा में जाकर पैरापिट से टकराने के बाद उछल कर करीब 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी।हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल सराहां लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रैफर किया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर है। युवकों की पहचान विशाल पुत्र विद्यादत्त निवासी चनाड व मुकेश निवासी जनोट के…
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उत्तर भारत को रोशन करने वाले जिला कुल्लू के बिजली प्रोजेक्टों के निर्माण से पहाड़ नाजुक होने लगे हैं। इससे पहाड़ कमजोर होकर दरकने लगे हैं। जिला कुल्लू में करीब 20 बिजली प्रोजेक्ट हैं। इसमें अधिकतर का निर्माण पूरा हो गया है। कुछ का निर्माण चल रहा है। जिले में बाह्य सराज आनी-निरमंड से लेकर मनाली तक हर नदी-नालों पर प्रोजेक्ट बने हैं। इसमें 10 के करीब बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिसकी उत्पादन क्षमता 100 मेगावाट से अधिक है। इतने ही माइक्रो प्रोजेक्ट हैं। उसमें एक से पांच मेगावाट तक बिजली पैदा हो रही है।…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) किन्नौर जिला के कामरू पंचायत क्षेत्र में गोटांग खालंग नामक नाले में बाढ़ आने से जहां एक दर्जन से भी अधिक निजी वाहनों को क्षति पहुंची है, वहीं कई ग्रामीणों के सैकड़ों सेब के पौधों सहित खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है।कामरु गांव के साथ नाले में आया बाढ़ का मलबा प्राइमरी स्कूल सहित कई ग्रामीणों के मकानों में भी घुस गया है। घटना के बाद से ग्रामीणों सहित पुलिस व होमगार्ड के जवान राहत व बचाव कार्यों में जुट गए हैं। इसी तरह मीरू पंचायत क्षेत्र के पहाडिय़ों पर भी बदल फटने से…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तीन लोग डाक विभाग में शाखा प्रबंधक बन गए। इस बात का खुलासा होने के बाद विभाग ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। जाली दस्तावेजों का खुलासा उस समय हुआ, जब डाक विभाग ने सर्किल लेवल पर नए कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच शुरू की। इस दौरान तीन शाखा प्रबंधक ऐसे मिले जिनके दस्तावेजों में गड़बड़ी थी। विभाग ने इसको लेकर पुलिस थाना चंबा में एफआईआर दर्ज करवा दी। थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है।…