नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ):- हिमाचल प्रदेश में पिछले 2-3 दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं भारी बारिश से प्रदेश में फसलों को भी काफी नुक्सान पहुंचा है। इसी के साथ इस तेज बारिश में कहीं किसी की जान गई है तो कहीं सैंकड़ो गाड़िया क्षतिग्रस्त हुई है।ताजा मामला जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह में पेश आया है, यहां पहाड़ी से अचानक भारी-भरकम मलबा एक पशुशाला पर आ गिरा। हादसे में तीन पशुओं की मौत हो गई है, जबकि एक गाय घायल हुई है। घायल गाय का उपचार जारी है।जानकारी के मुताबिक, धर्म पाल पुत्र हीरा…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (रंजन शर्मा ):- बाबा बालक नाथ जी का जन्मोत्सव कटोला स्थित मंदिर में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर के भगत राम गोपाल द्वारा नाहन के युवा गायक विशाल द्वारा गाए गए मेरे पोनाहारिया भजन व पोस्टर का विमोचन किया गया।इस भजन में बाबा बालक नाथ जी की गाथा का वर्णन किया गया है। भजन में लेखक और गायक विष्णु विशाल है। भजन में म्यूजिक पासी केसरी ने दिया है। वीडियो रिकॉर्डिंग पानीपत के रमन द्वारा की गई है। भजन को अंबाला और चंडीगढ़ में…
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़अवैध शराब के कारोबार को लेकर सिरमौर का कोलर गांव इन दिनों प्रदेश की चर्चा और चिंता का विषय बन गया है। वहीं लगातार 1 दर्जन से अधिक बार पुलिस के हत्थे चढ़ने के बावजूद इनका अवैध शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है। बीते कल एसआईयू नाहन की टीम के द्वारा एचआर 26 अप्लाई फॉर 9404 हौंडा सिटी कार से 49 पेटी शराब की पकड़ी है।पकड़ी गई शराब सेल फॉर चंडीगढ़ है जिसे कोलर के कुणाल उर्फ कन्नू पुत्र रणवीर सिंह जिसकी उम्र 19 साल है से बरामद की गई है। अब सवाल यह उठता है कि एक…
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के जगतपुर में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की लाठी डंडों और ईंट से पीट कर हत्या की गई है।सिरमौर पुलिस ने महज 5 घंटों में हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। इस संबंध में जगतपुर गांव के ही निवासी सलमान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सलमान ने मृतक शाहिद की पत्नी से संबंध और शाहिद की हत्या की बात कुबूल की है।जानकारी के मुताबिक, जगतपुर गांव के शाहिद नाम के एक व्यक्ति की…
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक द्वारा आज कनिष्ठ बुनियादी शिक्षकों की वरीयता सूची जारी की गई। यह सूची 18 वर्षों के बाद यानि 2005 के बाद जारी की गई। शिक्षकों को अपनी वरीयता की कोई भी जानकारी नहीं थी। इस कार्य हेतु प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष कल्याण सिंह नेगी, महासचिव लक्ष्मन सिंह नेगी , कोषाध्यक्ष नारायण दत्त शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर चौधरी तथा महिला विंग अध्यक्षा श्री मति कमलेश चौहान व समस्त जिला कार्यकारिणी ने जिला उपनिदेशक गुरुजीवन शर्मा , अधीक्षक ग्रेड वन गुरु प्रकाश व डीलिंग् इंचार्ज अधीक्षक ग्रेट टू जयपाल…
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- बड़े शहरों की तर्ज पर अब लव जिहाद ने जिला सिरमौर के पहाड़ी इलाकों में भी दस्तक दे दी है। ताजा मामला जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई का सामने आया है , जहां कि एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची को दो मुस्लिम युवाओं द्वारा बहला-फुसलाकर उत्तराखंड ले जाया गया। इस बात की पोल तब खुली जब दोनों मुस्लिम युवक उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में मंगलवार देर रात को पहुंचे और रात्रि को करीब 11 बजे सावड़ा में एक होटल में कमरा लेने लगे। इसी दौरान होटल मैनेजर ने जब आईडी प्रूफ मांगा तो…
श्री रेणुका जी हिमाचलवार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ):- जिला सिरमौर में मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। प्री मानसून ने पूरे जिला में जगह-जगह जमकर तांडव मचाया है। जगह-जगह भारी भूस्खलन के चलते संगड़ाह, शिलाई, सराहां और नाहन डिविजन की 39 सड़कें बंद हो गईं।इससे लोक निर्माण विभाग को 84.50 लाख रुपए का नुु़ुक़सान हुआ है। सड़कें बंद होने से एचआरटीसी की 6 बसें अलग-अलग स्थानों पर पांच से छह घंटे तक फंसी रहीं। बारिश के बीच गिरिपार इलाके के हरिपुुरधार, नौहराधार व कुपवी क्षेत्र के 300 गांव पिछले 10 घंटे से बिना लाइट अंधेरे में डूबे…
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में रोड सेफ्टी क्लब और थाना पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूक अभियान चलाया गया। सड़क पर सुरक्षा को लेकर लगाए गए इस जागरूकता अभियान शिविर की शुरुआत थाना अध्यक्ष मोहर सिंह के द्वारा की गई।वही रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष सोमनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में साथ लगते राज्य से बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपने दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट के आते हैं।उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट लगाना चालान से बचने को लेकर जरूरी नहीं है बल्कि यह…