Author: Himachal Varta

शिमला (हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश के शिमला में 38 बीएड कॉलेजों ने रिकॉर्ड नहीं दिया है। कुछ ने आधी अधूरी सूचना भेजी है। जानकारी न देने पर आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने 38 कॉलेजों को नोटिस जारी कर 15 जून तक रिकॉर्ड मांगा है।हिमाचल में निजी क्षेत्र में चल रहे बीएड कॉलेजों के विरुद्ध जांच तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने प्रदेश के 78 बीएड कॉलेजों से रिकॉर्ड तलब किया था। इनमें से 38 ने आयोग को रिकार्ड नहीं दिया है। कुछ ने आधी अधूरी सूचना भेजी है। जानकारी न देने…

Read More

दिल्ली  (हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आश्वासन दिया कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में घायल यात्रियों की जान बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे ने हर किसी को गमगीन कर दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को हादसे की असल वजह बताया है. उन्होंने कहा कि इसको ऐसे समझ सकते हैं जैसे इंटरलॉकिंग का सही से रूट सेट नहीं हो पाया, रूट गलत सेट हो गया. ये एक टेक्निकल या मानवीय भूल है. लेकिन इसमें असल चूक कहां हुई, ये जल्द ही…

Read More

सोलन (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) ( राजीव कुमार )  राज्य स्तरीय शूलिनी मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर है । शनिवार को उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा सहित नगर निगम के कमिश्नर जफर इकबाल ,महापौर पूनम ग्रोवर उपमहापौर राजीव कौड़ा सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी व कर्मचारियों ने ठोडो मैदान का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला, सोलन जि़ला सहित सिरमौर और शिमला एवं आस-पास के क्षेत्रों के लिए विशिष्ट है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि यह मेला इस वर्ष न केवल पारंपरिक रूप से और…

Read More

 शिमला (हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  वीकेंड के चलते यह समस्या और विकराल हो गई है व जाम की लंबी लाइनें अब सात किलोमीटर तक पहुंच गई है। इस व्यवस्था को बदलने की लोगों ने मांग की है। वहीं, व्यापारी वर्ग में भी इस बाबत भारी रोष है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर नए ट्रैफिक प्लान के चलते जाम की समस्या और भी विकराल होती जा रही है। आज तो यह लंबी-लंबी लाइनें पुलिस चेक पोस्ट शोघी तक पहुंच गई है और शिमला की तरफ सात किलोमीटर लंबा जाम के कारण यहां की जनता सडक़ पर चलने वाले लोग व्यापारी वर्ग व…

Read More

मंडी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  भाजपा सरकार के दौर में हुए सुंदरनगर में जहरीली शराब से मौत कांड के बाद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऊना में पकड़ी गई जहरीली शराब के मामले के बाद समूचे प्रदेश में एक बार फिर से खलबली का माहौल मच गया है। इसी कड़ी के तहत मंडी जिला में भी आबकारी विभाग ने जगह जगह पर दबिश देकर शराब के सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी के तहत हाल ही में आबकारी विभाग ने मंडी जिला के सुंदरनगर, नेरचौक व सदर मंडी सहित आसपास के इलाकों में 100 से ज्यादा शराब…

Read More

केलांग ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में भी पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए कारगर कदम उठाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। लिहाजा यहां के पर्यावरण को कोई नुकसान ना हो इसके लिए चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन में बढ़ोतरी को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा दो इलेक्ट्रिक बसें शुरुआती तौर पर केलांग डिपो में शामिल की गई हैं और जल्द ही और अन्य बसों को भी शामिल कर इलेक्ट्रिक बसों के बेड़ेे में इजाफा किया जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग के बस अड्डे में 14 लाख की धनराशि से निर्मित इलेक्ट्रिकल…

Read More

कुल्लू  ( हिमाचलवार्ता न्यूज)    सैलानियों को क्या पता था कि उन्हें यहां गहरे जख्म मिलेंगे। बंजार में हुए हादसे ने इन सैलानियों को गहरे जख्म दिए हैं। छह सैलानियों को काल दिल्ली से बंजार खींच लाया था। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए और एक पर्यटक महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के रहने वाले यह पर्यटक बंजार के जलोड़ी दर्रा घूमने के लिए निजी गाड़ी (डीएल 14सी एफ 2048)में गए थे। ऐसे में बंजार के जलोड़ा दर्रा से जब यह पर्यटक वापस बंजार की ओर आ रहे थे, तो उसी दौरान…

Read More

ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने राजस्व विभाग से संबंधित तकसीम न होने की बात कही। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने भी अपनी मांगे उपमुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की। कुछ किसानों ने ट्यूबवेल से संबंधित समस्या का हल करने की मांग की। स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री को क्षेत्र में बिजली, पानी और सडक़ की समस्या से भी अवगत करवाया। दर्जनों लोगों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उपमुख्यमंत्री से कई। उपमुख्यमंत्री ने जनसभा में…

Read More