चंबा (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास मैहला में छात्राओं के लिए इक्कीस दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में छात्रावास की वार्डन रोहिणी की देखरेख में छात्राओं को योग की विभिन्न क्रियाओं के अभ्यास के जरिए निरोग रहने के टिप्स दिए जा रहे हैं। शिविर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला की मेडिकल ऑफिसर डा. बंदनी स्रोत व्यक्ति के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। डा. बंदनी छात्राओं को योगा के लाभ के अलावा स्वस्थ रहने के लिए योग का महत्त्व सिखाया जा रहा है। शिविर में शिवानी, सोनिया, रितिका व मोनिका…
Author: Himachal Varta
ऊना (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) प्रदेश की अंडर-19 ओपन लडक़ों की हॉकी टीम को बाल स्कूल मैदान में रविवार को किटें वितरित की गईं। लडक़ों की हॉकी का कोचिंग कैंप ऊना में छह दिनों तक चलेगा। इसमें प्रदेश भर से 25 हाकी खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। कोचिंग कैंप से 18 खिलाडिय़ों को ही टीम में सिलेक्ट किया जाएगा। ऐसे में खिलाडिय़ों को कोचिंग कैंप में अपना शत-प्रतिशत परिणाम देना होगा। तभी उनका चयन हिमाचल टीम में हो सकेगा। हिमाचल की टीम दस जून को प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। टीम के साथ कोच आशीष सेन व टीम मैनेजर नीरज…
सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला में अवैध शराब के कारोबारियों पर अब जल्द ही लगाम कसने वाली है। प्रदेश भर में आबकारी एवं कराधान विभाग ने ट्रैक एडं ट्रेस पालिसी को धरातल पर उतारकर शराब का उत्पादन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिला सोलन में एक अंग्रेजी शराब उद्योग में नई आबकारी पालिसी ट्रैक एडं ट्रेस के तहत शराब का उत्पादन शुरू हो गया है। इसके लिए हाल ही में हैदराबाद में शराब उद्योग का दौरा कर सफल ट्रायल भी किया। जिला आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों की माने तो अन्य उद्योगों में भी जल्द ट्रैक एडं…
शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )आने वाला वक्त हिमाचल प्रदेश सरकार के लिए मुश्किलों भरा रहने वाला है. केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के कर्ज की सीमा 1 हजार 779 करोड़ रुपए तक घटा दी है. CM सुक्खू की डगर अब मुश्किल हो चली है. हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार का आने वाला वक्त मुश्किलों से भरा रहने वाला है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने एक बयान में कहा है कि पुरानी पेंशन योजना बहाल करने के निर्णय के बाद वित्त वर्ष 2022 देश के लिए उधार सीमा में 1 हजार 779 करोड़ की…
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ) आपदा प्रबन्धन के तहत संभावित बाढ़ और भू-स्खलन पर सिरमौर जिला में 8 जून को पांच स्थानों पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा। इस मॉक ड्रिल में सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम देंगे। जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबन्धन अथॉरिटी की ओर से आमजन से आग्रह किया गया है कि वे इस मॉक ड्रिल के दौरान न घबरायें। सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने यह जानकारी आज सोमवार को नाहन में जिला में आयोजित किये जा रहे मेगा मॉक ड्रिल के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों…
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला सिरमौर इकाई की आम सभा राजकीय वरिष्ठ उत्कृष्ट विद्यालय सराहां में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां ने की।बैठक में जिला सिरमौर के विभिन्न खंडों के विज्ञान अध्यापक, संघ के पदाधिकारी खंड अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सराहां ब्लॉक इकाई के माध्यम से सबसे पहले सभी का स्वागत अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने पिछले 3 वर्ष का लेखा-जोखा सदन में प्रस्तुत किया तथा संघ की इकाई की भंग करने की घोषणा…
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- सनौरा -नेरीपुल रोड़ के धरोली में राजगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने बीती रात एक ढाबा चलाने वाले व्यक्ति से 20 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है । जिसकी पुष्टि पुलिस थाना अधिकारी राजगढ़ रविन्द्र कौशल ने की है। उन्होने बताया कि बीते कल राजगढ़ व यशवंतनगर पुलिस सामान्य गश्त पर सनौरा नेरीपुल सड़क पर थी । इस दौरान गुप्त सूचना मिलने पर धरोली में चल रहे एक ढाबा पर छापामारी की गई । जिस पर ढाबा मालिक सुरेश कुमार गांव धाईला देवठी के कब्जे से 20 ग्राम चरस बरामद की…
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के बांगरन पुल पर धरना-प्रदर्शन कर रहे गिरी पार संघर्ष समिति के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बांगरन पुल एक हफ्ता पहले ही पूर्ण रूप से रिपेयर कर दिया गया है लेकिन राजनीतिक हस्तियों द्वारा फीता काटने का इंतजार कर रहा है।इस बारे में आरोप लगाते हुए गिरीपार संघर्ष समिति सदस्यों नाथूराम चौहान और उनके साथियों ने बताया कि पुल एक हफ्ता पहले ही कर तैयार हो चुका है,बावजूद इसके लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी के रास्ते सफर करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि वह इस पुल पर…