बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पूर्व इंडियन कॉफी बोर्ड के सदस्य डॉ. विक्रम शर्मा ने अपने गृह क्षेत्र घुमारवीं में कॉफी उगाने का सफल ट्रायल किया है। उन्होंने चंद्रागिरी नामक किस्म का सफल ट्रायल किया है। इसके साथ ही वह क्षेत्र में मसालों के उत्पादन को भी बढ़ावा दे रहे हैं। उत्तर भारत में कॉफी का उत्पादन बड़े स्तर पर नहीं होता है, क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि इसके लिए यहां की जलवायु अधिक अनुकूल नहीं है। इसके बावजूद बिलासपुर के डॉ. विक्रम ने चंद्रागिरी किस्म का सफल ट्रायल कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि वह 1998 में…
Author: Himachal Varta
मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी जिला के उपमंडल गोहर में पिछले तीन महीनों से क्षेत्र के किसानों को खाद नहीं मिल रही है। जिस के कारण किसानों की मक्की की फसल खेतों में पीली पड़ना शुरू हो गई है। यहां पर करीब 15 पंचायतों के सैंकड़ों किसानों ने अपने खेतों में मक्की की बिजाई की हुई है लेकिन यूरिया खाद के नहीं मिल रही है। किसानों ने विभाग को दर्जनों मर्तबा खाद की मांग से अवगत करवाया लेकिन विभाग मौन साधे रहा।लेकिन जैसे ही आज सुबह चैलचौक में यूरिया खाद की तीन गाड़ियां हिमफेड के गोदाम में पहुंची…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से जान माल का बहुत नुक्सान हो चुका है। बता दें बीती रात से हो रही प्रदेश में भारी बारिश ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं इस भारी वर्षा की वजह से प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है।वहीं एक ताजा मामला नाहन विकासखंड की बनकला पंचायत का सामने आया है, यहां भारी बारिश के चलते तालों खड्ड पर निर्मित पुल को जोड़ने वाली एप्रोच रोड…
चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ऐतिहासिक चौगान में ध्वजारोहण की रस्म अदायगी के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल विधिवत तरीके से मेले का शुभारंभ करेंगे। राज्यपाल मिंजर मेला के दौरान सजे विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन करने के बाद खेलकूद गतिविधियों का शुभारंभ भी करेंगे…अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला को लेकर शहर के सुरक्षा घेरे को कड़ा करते हुए तमाम एंट्री प्वाइंट व चौगान में पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है। शनिवार को शहर के तमाम एंट्री प्वाइंट पर स्थापित अस्थाई नाकों के बाद ही वाहन को शहर में प्रवेश करने की इजाजत दी गई। इसके साथ ही…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश गुर्जर समुदाय के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया गया है। आज शनिवार को हंसराज भाटिया की अध्यक्षता में गुर्जर समुदाय की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में गुर्जर समुदाय के सभी लोगों के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। हंसराज भाटिया का कहना है कि केंद्र सरकार हाटी आरक्षण बिल राज्यसभा में प्रस्तुत करने जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से गुर्जर समुदाय के संवैधानिक अधिकारों का हनन होगा।उन्होंने कहा कि गुर्जर समुदाय पहले से ही सामाजिक सुरक्षा में उपेक्षा…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) शिमला में हिमाचल रसोई रेस्तरां में हुए धमाके की जांच को लेकर रविवार को एनएसजी कमांडो की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने धमाके की जद में आए क्षेत्र को सील कर साक्ष्य जुटाए। शिमला पुलिस की विशेष जांच टीम भी इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि यह धमाका 18 जुलाई की शाम 7 बजकर 12 मिनट पर हुआ था। इस धमाके में एक कारोबारी अवनीश सूद की मौत हो गई थी, जबकि 13 अन्य घायल हुए थे।
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज शहर की गिरि पेयजल योजना भारी बरसात के कारण जमीन धंसने की वजह से अगले एक-दिनों तक बाधित रह सकती है। जल शक्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी 21 जुलाई दोपहर बाद से लगातार इस योजना की बहाली के प्रयास हेतु वहीं पर रह रहे हैं। मौसम व ज़मीनी परिस्थितयां अनुकूल रहने की स्थिति में पेयजल योजना आज सांय तक बहाल हो सकती है।अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग नाहन आशीष राणा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि गत दिनों से भारी बारिश के कारण जमीन धंसने के कारण राईजिंग मैन पाइप तथा ग्रेविटी पाइप …
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश के मनाली में ब्यास नदी में बीते दिनों आई भयंकर बाढ़ में बहे वाहन अब पानी कम होने के बाद दिखने लगे हैं। पीआरटीसी की बस के टायर और बस का कुछ हिस्सा क्लाथ के समीप दिखा है। बस मलबे में दबी हुई है। जेसीबी के माध्यम से बस को निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। नदी का जलस्तर घटने और मौसम साफ होने के बाद पुनः बस को निकालने के प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि पटियाला रोडवेज की बस सहित कुल 37 वाहन बाढ़ में बह गए हैं।…