नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ):- जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में आयोजित एनसीसी कैंप में गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा के छात्रों सात मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस कैंप में सिरमौर जिले के 18 स्कूलों ने भाग लिया था। इस कैंप में अनेक प्रकार की शारीरिक और मानसिक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इन में एक प्रतियोगिता फायरिंग भी थी। फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अभय कृष्णा और अंतिमा ठाकुर ने फायरिंग कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि सात्विक, अनन्या ,श्रेयस करी दिव्यांश तथा धैर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने समन्वित बाल विकास परियोजनाओं के तहत जिला में चल रहे विभिन्न पोषाहार कार्यक्रमों सहित अन्य योजनाओं को सही परिप्रेक्ष्य में लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पोषण कार्यक्रम के तहत लाभार्थी शिशुओं तथा गर्भधात्री माताओं तथा अन्य को दिये जा रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उपायुक्त आज बुधवार को नाहन में समेकित बाल विकास कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति तथा जिला स्तरीय पोषाहार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में…
नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला मुख्यालय में सड़को पर अवैध रूप से पार्क होने वाले दो पहिया वाहन ग्रहण लगा रहे है। खास तौर से नाहन राऊंड की प्रमुख सड़क के दोनों ओर सकैं ड़ों पहिया वाहनों का जमावडा लगा रहता है । नाहन राऊंड की यह प्रमुख सड़क मॉल रोड़, दिल्ली गेट, गोबिंदगढ,व्लामिकि नगर, क च्चा टैंक, रानीताल,पक्का टैंक ,गुन्नघाट से फिर मॉल रोड़ पर मिलती है। तमाम सड़क के दोनो ओर दो पहिया वाहनों की अवैध पार्किगं बड़ी मुसीबत बनी है। दुकानदार अपने दो पहिया वाहन अपनी दुकानों के आगे पार्क करके अपने व्यापार में व्यस्त हो…
रिकांगपिओ हिमाचलवार्ता न्यूज़ : किन्नौर जिला के हंगरंग वेली के लियो पंचायत क्षेत्र के केंची मोड़ के पास मंगलवार शाम एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में वाहन सड़क मार्ग से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान मालिंग निवासी छोमित दोर्जे उम्र करीब 52 वर्ष के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोमित दोर्जे आईपीएच विभाग में वर्क इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों के साथ नायब तहसीलदार, वार्ड सदस्य छेरिंग नोडूब सहित पुलिस विभाग घटना…
पाँवटा साहिब ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):- पांवटा साहिब से 18 किलोमीटर दूर सीमावर्ती क्षेत्र लालढांग पर एक ट्रक अचानक ओवरलोड होने के कारण पीछे की और लुढ़क गया जिसके कारण पिछले 1 घंटे से जाम लगा हुआ है।गनीमत यह रही कि इस ट्रक की चपेट में आने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ वरना इसकी चपेट में आने से जानमाल का नुकसान भी हो सकता था। जाम में फंसे लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रक पर हैवी लोडिंग मशीन ट्रांसपोर्ट की जा रही थी अधिक वजन होने के कारण ट्रक चढ़ाई नहीं चढ़ पाया और पीछे की ओर…
अजमेर. ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर देश के साथ ही राजस्थान में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को खुद अजमेर पहुंच रहे हैं. किशनगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद वह सीधे पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर पहुंचेंगे. वहां वह तकरीबन 20 मिनट तक दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद वह कायड़ विश्राम स्थली पहुंचेंगे, जहां पीएम मोदी विशाल जनसभा को संबांधित करेंगे. भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि पीएम मोदी की इस रैली में 8 लोकसभा और 45…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि जल शक्ति विभाग द्वारा सिरमौर जिला में जल जीवन मिशन के तहत बेहतरीन कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में जल जीवन मिशन के तहत अभी तक 1.19 लाख घरों को व्यक्तिगत पेयजल कुनैक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बावजूद हमें ग्रामीण स्तर पर उपलब्ध परम्परागत जल स्रोतों के संरक्षण, इनकी साफ सफाई और इनके देखभाल की जरूरत है क्योंकि ये पेयजल स्रोत हमारे ग्रामीण परिवेश का प्रमुख और अभिन्न हिस्सा हैं। उपायुक्त…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) (राजीव कुमार ) पुलिस चौकी पझौता की पुलिस टीम ने गश्त व यातायात चैकिंग के दौरान समय करीब 10 बजे प्रातः गाँव टैला के समीप एक इनोवा गाड़ी न0 HP16A-3260 में अवैध तौर पर तस्करी हेतू परिवहन की जा रही अंग्रेजी शराब की 120 बोतलें (10 पेटियां) तथा बियर की 144 बोतलें (12 पेटियां) (for sale in U.T Chandigarh only) बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर उपरोक्त गाड़ी के चालक परविन्दर निवासी गाँव कुथल, नेरीपुल, तहसील राजगढ तथा इसके साथ बैठे अन्य व्यक्ति राजेश निवासी कुन्थल, नेरीपुल तहसील राजगढ जिला सिरमौर के…