Author: Himachal Varta

नाहन 02 जुलाई – ( हिमाचलवार्ता न्यूज) सिरमौर स्थित कालाअंब  के हिमालयन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में आज प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार ने की। उन्होंने कार्यशाला में भाग ले रहे छात्रों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री गति शक्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को डांटा मैपिंग, डाटा साइंस, जीआईएस मैपिंग, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम, डाटा सेंटर व कार्टाेग्राफी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में भारत सरकार ने लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने…

Read More

नाहन 02 जुलाई   ( हिमाचल वार्ता न्यूज)एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य के विभिन्न भागों में 3 जुलाई, 2022 को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को 2 जुलाई, 2022 को परीक्षा स्थल पहुंचने और 3 जुलाई, 2022 को वापसी के लिए प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हाल ही में अभ्यर्थियों को…

Read More

नाहन 02 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- इस बार माना जा रहा है कि  कांवड़ यात्रा भी चारधाम यात्रा की तरह रिकॉर्ड तोड़ सकती है। जिसको देखते हुए पांवटा साहिब प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन और तमाम सरकारी महकमें अलर्ट हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा में ऋषिकेश पहुंचने वाले यात्रियों की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए तैयारी की जा रही है। कोरोना काल के दो साल कावड़ यात्रा ना चलने के कारण इस बार काफी अधिक संख्या में यात्रियों के आने की संभावना बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बताओ दे कि कोरोना काल से बीते…

Read More

नाहन 02 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि महिलाओं को सरकारी बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट देकर सरकार ने बड़ी राहत दी है। गर्ग ने कहा कि सरकार ने जो भी वायदा प्रदेश की जनता से किया है उसे पूरा भी किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जयराम सरकार ने घोषणा की थी कि महिलाओं को बसों में किराए पर 50 प्रतिशत  छूट मिलेगी।  अब सरकार ने इसी धरातल पर लाकर पूरा भी किया है। साथ ही सरकार ने अब न्यूनतम किराया ₹7 से घटाकर ₹5 कर दिया…

Read More

नाहन 02 जुलाई – ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार द्वारा सभी कामगार व उसके परिवार को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि श्रमिकों तथा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करके इनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। इसके लिए जिला के सभी विकासखंडो में 5 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक पंजीकरण के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि पंजीकृत कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम…

Read More

पांवटा साहिब 01 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच के द्वारा धरने पर बैठे सभी कार्यरत साथियों को समर्थन देते हुए कहा गया कि सरकार को धरने पर बैठे लोगों से बातचीत करते हुए शीघ्र अति शीघ्र उचित समाधान निकालना चाहिए। मंच के संयोजक सुनील चौधरी व सुशील तोमर ने कहा की सरकार ने जो  अड़ियल रवैया अपनाते हुए सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का नोटिस जारी किए है उसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। पंचायतों में पंचायत सचिव व सहायक ना होने से कारण पंचायत के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़…

Read More

श्री रैणुका जी 01 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला के दूरदराज क्षेत्र उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव ढाल-पलियारा का 26 वर्षीय रणदीप सिंह पिछले 1 साल से गुम है तथा परिजनों का उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। ‘ युवक के भाई तारादत्त ने बताया कि, 3 साल पहले वह नौकरी के सिलसिले में दिल्ली गया था और 2 साल तक लगातार वह परिवार के संपर्क मे रहा। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल से उससे कोई संपर्क नहीं हो सका है और मोबाइल नंबर तथा फेसबुक आईडी भी बंद है। इस बारे गत 15 जून…

Read More

ददाहू 01 जुलाई (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिंदू जागरण मंच की सिरमौर इकाई द्वारा आज रेणुका जी के ददाहू में राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ददाहू में आक्रोश रैली निकालते हुए जमकर आतंकवाद व राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई की माँग की। हिंदू जागरण मंच जिला सिरमौर के प्रांत सचिव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान के उदयपुर में हिंदू धर्म के कन्हैया लाल की निर्मम हत्या कर दी गई जिसके विरोध में आज के हिंदू जागरण…

Read More