स्कूल बसों के लिए सरकार के दिशानिर्देशों का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने जिला में संचालित सभी सरकारी और निजी स्कूलों को स्कूल वाहनों के लिए सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों में विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए और जो भी स्कूल प्रबन्धन विद्यार्थियों की सुरक्षा से सम्बन्धित कोताही बरतेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी स्कूल प्रबंधन सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों की अनुपालना…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज): -जिला सिरमौर की डीएवी स्कूल की नाहन शाखा ने 12 फरवरी, 2023 से 12 फरवरी, 2024 तक एक वर्ष के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मनाएंगे।नाहन डीएवी स्कूल शाखा के प्रधानचार्य डॉ नरेश कटोच ने बताया कि हमारे लिए यह हर्ष का विषय है कि ऐसे देश में पैदा हुए हैं जहाँ ऐसे संत पैदा हुए हैं।उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती आर्य समाज आंदोलन के संस्थापक थे। वो एक निडर समाज सुधारक थे, जो वेदों में प्रतिपादित “एक ईश्वर” दर्शन में विश्वास करते थे। उन्होंने मूल शुद्ध वैदिक दर्शन को दस सिद्धांतों में…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- विधानसभा क्षेत्र पावंटा साहिब की ग्राम पंचायत कोटड़ी ब्यास के चंदपुर गांव में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन कलश यात्रा के साथ शुरु हुई। बता दे कि शरजनीश शास्त्री वृंदावन धाम वाले व पुरोहित मनोज कुमार शर्मा व सत्यानंद स्वामी के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चारण के बीच भागवत कथा सप्ताह व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सप्ताह के उपलक्ष्य पर कलश यात्रा महर्षि वेदव्यास की बावड़ी से प्राचीन भू निर्मित मंदिर चंद्पुर तक निकली गई। शास्त्री वृंदावन धाम के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा श्याम के 3 से 5 बजे तक प्रतिदिन होगी उसके पश्चात प्रभु इच्छा तक भंडारे का आयोजन प्रतिदिन…
पांवटासाहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):-पावंटा साहिब में रोटरी क्लब हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ नया करता है, तो समय समय पर बेसहारा लोगों का सहारा बनता है। आपको बता दे की आज रोटरी क्लब के सदस्यों ने पांवटा साहिब के विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में कपड़ो का स्टॉल लगा कर जरूरतमंद लोगों को कपड़े वितरित किये। क्लब के प्रधान राकेश रहल ने बताया की कई दिनों से हर रोटेरियन से घर से जरूरत में न आने वाले कपड़ों को एकत्र करने को कहा गया था। पर्याप्त मात्रा में कपड़े एकत्र होने पर आज रोटरी ने विश्वकर्मा मंदिर में चल रहे…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिला में प्रस्तावित सभी विकास कार्यों के फारेस्ट क्लीयरेंस मामलों को समय पर निपटाएं ताकि विकास कार्य बाधित न हों। उन्होंने कहा कि वन विभाग के साथ सम्बन्धित विभाग (यूजर एजेंसी) फारेस्ट क्लीयरेंस मामलों को प्रस्तुत करने से पहले बारीकी से वांछित दस्तावेजों और अनापत्ति प्रमाण पत्रों की जांच करें ताकि विभिन्न आक्षेपों के कारण फारेस्ट क्लीयरेंस मिलने में विलंब न हो। उपायुक्त सोमवार को नाहन में सिरमौर जिला में प्रस्तावित विकास कार्यों की फारेस्ट क्लीयरेंस मामलों की सम्बन्धित विभागों और वन विभाग की संयुक्त…
जिला में कॉव सेंचुरी बनाये के लिए प्रस्ताव तैयार करे वन विभाग निराश्रित पशुओं के पुनर्वास का मासिक डाटा होगा तैयार नाहन, (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि सिरमौर जिला में निराश्रित पशुओं (आवारा मवेशी) के पुनर्वास का मासिक डाटा तैयार किया जाएगा ताकि जिला में चल रहे पुनर्वास कार्य की सही जानकारी हासिल की जा सके। उन्होंने पशुपालन विभाग को पंचायतों के साथ मिलकर निराश्रित पशुओं के पुनर्वास के लिए और अधिक सघनता और गंभीरता से कार्य करने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों का सहयोग…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर के मुख्यालय नाहन के कच्चा टैंक स्थित श्री रघुनाथ मंदिर के परिसर में अस्थियों को रखने की सुरक्षित जगह को तोड़ दिया गया है। बता दें जब आज रामदासिया मोहल्ले के रहने वाले काका राम की अस्थियों को रखने के लिए उसके परिजन वहां पहुंचे तो अस्थियों को रखने वाली जगह टूटी हुई थी।श्री गुरु रविदास सभा ने इस कृत्य पर सवाल उठाए हैं। अध्यक्ष बाबू राम ने बताया कि आज तक मोहल्ला वासी इस स्थान पर मृतकों की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने से पहले मंदिर रघुनाथ में बने स्थान पर रखते…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) : -सिरमौर जनपद के आंज भोज केंद्र बिंदु राजपुर मे इन दिनों अधिक संख्या में चुना पत्थरों के ट्रकों के गुजरने से बाजार में जाम लगने की समस्या आम हो गई है। इन ट्रकों के पीछे छोटे वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें अक्सर मुख्य बाज़ार में लगी हुई होती है। मुख्य समस्या रोगी वाहनों को होती है जिसके कारण मरीजों को हॉस्पिटल तक जाने में समस्या का सामना करना पड रहा है। एक के पीछे दर्जनों ट्रकों के गुजरने से चारों तरफ पर धुल और मिट्टी देखने को मिलती है जिस वजह से दुकानों में…