Author: Himachal Varta

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ मई (रंजना शर्मा ):- जिला सिरमौर के गिरिपार की ग्राम पंचायत शिल्ला के शिमलधार गांव में एक साल की मासूम बच्ची पानी से भरी बाल्टी में डूब गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। बता दें मृतक बच्ची की उम्र एक साल 2 महीने थी। वहीं इस खबर के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मां पूजा व पिता प्रकाश समेत दादा-दादी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। बच्ची की मां पूजा भी वही मौजूद थी। इसी दौरान बच्ची…

Read More

राजगढ़ हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ) :- गरीब असहाय और पीड़ित व्यक्ति की सेवा और सहायता करना एक पुनीत कार्य माना जाता है जिसमें समाज के अनेक बुद्धिजीवी व्यक्ति पीड़ित एवं असहाय लोगों  की सहायता करना अपना अहोभाग्य मानते हैं । ऐसा ही एक अनूठा उदाहरण प्रदेश की प्रसिद्ध गायिका एंव वर्तमान में हाब्बन पंचायत की प्रधान रीना ठाकुर ने एक शारीरिक रूप से  अक्षम व्यक्ति को इलेकट्राॅनिक व्हील चेयर प्रदान करके मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है जिसकी चहूंओर प्रशंसा की जा रही है । बता दें कि पझौता घाटी के मानवा गांव के करीब 26 वर्षीय युवा…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामना गांव के युवाओं ने समाज सेवा की एक मिसाल कायम की है। गांव में 12 बीघे जमीन पर बिना किसी सरकारी और राजनैतिक आर्थिक मदद के ही ग्राउंड निर्माण का किया।जिसके लिए गांव के ही लोगों द्वारा स्वेच्छा से दी गई धनराशि तथा युवाओं द्वारा दिन रात किए गए श्रमदान से कार्य को सिरे चढ़ाया गया हैं। ग्रामीण युवाओं द्वारा इस पहल के साथ-साथ “रॉयल स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब” का गठन किया गया है। जिसकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।क्लब की 12 सदस्य…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- पातशाही श्री गुरु अर्जुन देव महाराज जी की शहादत का पर्व गुरुद्वारा श्री दशमेश स्थान नाहन में मनाया गया। शहीदी पर्व का आयोजन श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दशमेश स्थान नाहन के द्वारा किया गया। इस मौके पर बीते रविवार 21 मई को अखंड पाठ रखा गया, जिसका समापन आज मंगलवार को हुआ। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे के आसपास अखंड पाठ समाप्ति हुई। इसी दौरान श्री गुरुद्वारा साहिब में पातशाही श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज की शहादत को याद किया गया। शहीदी दिवस पर रागी जत्था भाई लक्ष्मण वीर जी बाबा गुरमीत…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा );-  जिला दंडाधिकारी सुमित खिमटा ने पांवटा साहिब से पुरूवाला, सिंहपुरा, भंगानी, गोजर, डाकपत्थर मार्ग पर स्थित बांगरण पुल के चौधे चरण के मुरम्मत और पुनरूद्धार कार्य को जारी रखने के आदेश जारी किये हैं। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बांगरण पुल की मुरम्मत और पुनरूद्धार की आवश्यकता को देखते हुए इसके चौथे चरण की मुरम्मत और पुनरूद्धार कार्य को 20 मई से 19 जून 2023 तक एक माह के तक जारी रखा जाएगा। जिला दंडाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पांवटा साहिब को निर्देश दिए है कि…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ) सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने बताया कि 17 अप्रैल 2023 से 26 अप्रैल 2023 तक अंबाला जोन (शिमला, सोलन, किन्नौर और सिरमौर) की आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम जेआईए वैबसाईट पर अपलोड किया गया है और सम्बन्धित अभ्यर्थी उक्त वैबसाईट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Read More

कुल्लू हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के सिधवा में एक गाड़ी सड़क से नीचे खाई में गिर गई। तो वही गाड़ी के खाई में गिरने के चलते सवार महिला की मौत हो गई और गाड़ी में सवार एक और व्यक्ति भी घायल हुआ है। जिसका बंजार अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुंबई के रहने वाले…

Read More

नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- उद्योग मंत्री अपने प्रस्तावित सिरमौर दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में भाग लेने पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन स्कूल पहुंचे। जहाँ ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मान और आभार व्यक्त किया। बता दे की इस दौरान ट्रक यूनियन पांवटा साहिब के प्रधान बलजीत सिंह नागरा , चेयरमैन सोमनाथ शर्मा , सचिव कुलदीप खंडूजा , कांग्रेस नेता अनुज अग्रवाल, अमन वर्मा , हरबंस चौधरी व अन्य ट्रक ऑपरेटर्स ने उनका सम्मान किया और आभार व्यक्त किया गया। ट्रक यूनियन के प्रधान बलजीत नागरा ने कहा ने ट्रक मालिकों की मांग को प्रदेश…

Read More