नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की जीडीपी में कैनबिस यानी भांग बड़ा हिस्सा बनने की तैयारी में आ चुकी है। प्रदेश सरकार मेडिसिनल और इंडस्ट्रियल परपज से लीगलाइज की गई भांग की खेती को जल्द ही झंडी देने की तैयारी में है।इसी कवायद के तहत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 4 वर्ष पहले उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में शुरू की गई भांग की खेती का प्रारूप जाने के लिए प्रदेश से एक 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।इस स्टडी टीम का जिम्मा राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को सौंपा गया है। जिसमें सीपीएस…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ):- उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने वन विभाग के साथ अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विकास परियोजनाओं के फारेस्ट क्लीयरेंस के मामलों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करें और इनका समय पर निपटारा सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने वन विभाग कोे सभी सम्बन्धित विभागों से आवश्यक तालमेल बनाने और उचित सहयोग देने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त आज शनिवार को नाहन मंे सिरमौर जिला में विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाआंे के लिए फारेस्ट सम्बन्धी मामलों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग फारेस्ट क्लीयरेंस सम्बन्धी…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़( रंजना शर्मा) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला के सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में प्रदेश और केन्द्रीय सरकार से प्राप्त होने वाले निर्देशों की समयबद्ध अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि एनजीटी, न्यायालयों और अन्य महत्वपूर्ण एजेंसियों द्वारा विभिन्न मामलों में दिए गए निर्देशों का सही प्रकार से कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ गंभीरतापूर्वक पर्यावरण सम्बन्धी मामलों का निपटारा करंे। उपायुक्त शुक्रवार सांय नाहन में विभिन्न पर्यावरण विषयों की जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ) उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शनिवार को पांवटा साहिब में 20 मई से 23 मई तक आयोजित होने वाली 32वीं राज्य स्तरीय यूथ बास्किट बॉल प्रतियोगिता का उदघाटन किया। खालसा स्पोर्टस क्लब पांवटा साहिब द्वारा गुरू नानक मिशन स्कूल में आोजित इस प्रतियोगिता में पांवटा साहिब क्षेत्र सहित 9 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि सिरमौर और हिमाचल के कई प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रदेश और जिला का नाम राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- पांवटा साहिब के जामनी वाला में एक व्यक्ति के कल से लापता होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस को दी अपनी शिकायत में जोगिन्द्र सिंह ने बताया है कि मेरा बेटा जसविन्द्र सिंह गत 18 मई दोपहर 1:30 बजे घर से निकला था , जोकि अभी तक घर वापस नहीं आया है। वह अपनी गाडी गुरुद्वारा पार्किंग में खड़ी कर कहीं चला गया है और उनका अभी तक कोई अता पता नहीं है,और फोन भी बंद आ रहा है। जोगिन्दर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने सभी…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (संजय सिंह ) :- बेमौसमी बारिशों होने के कारण इस बार राजगढ़ क्षेत्र में जंगली फल काफल करीब 15 दिन देरी से पकने शुरू हो गए है । एक विशेष प्रकार पक्षी घर के बाहर पेड़ पर बैठकर कहता है कि काफल पाके, हामे ने चाखे तुमखे राखे । लोगों का कहना है कि यह पक्षी काफल पकने का संदेश लाता है । बता दें कि ग्र्रामीण परिवेश के लोग व बच्चे दोपहर को आराम करने की बजाए जंगलों में काफल फल को चुनने के लिए व्यस्त हैं । जनश्रुति के अनंुसार भगवान राम भी अपने…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज सिरमौर में घटित अपराध की समीक्षा की गई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने नशा माफियाओं पर शिकंजा कसा है।पिछले साल के मुकाबले इस साल एनडीपीएस के कई मामलों में पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया है। ऐसे मामलों में कई लोगों की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में 6.584 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी, इस साल अबतक 10.724 किलोग्राम चरस बरामद कर ली…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- शहर में उत्पाती बन्दरों का कहर लगातार जारी है। इस मामले में नगर परिषद व वन विभाग नियमों की माला जपकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाडते रहे है। ऐसे में बंदरों की बढती तादाद बेकाबू हो रही है। उधर कुत्ता पालने वालों का शौक तो लम्बे अरसे से लोगों पर भारी पड़ रहा है। शहर की सड़कों पर एनिमल लवर्स कहलाने वाले लोग तो अक्सर देखे जा सकते हैं। जो कहीँ भी स्ट्रे डॉग्स को खाना खि़ला रहे है। लेकिन अब तो लोग उत्पाती बन्दरों का भी पेट पालने के लिए कोई कसर नहीं…