नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में पुलिस ने युवती का मोबाइल छीन कर फरार हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।आरोपियों की पहचान रोहित कुमार पुत्र शेर सिंह और अमित कुमार पुत्र सुभाष चंद निवासी नारायणगढ़ हरियाणा के रूप में हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने युवती से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया पुलिस थाने में एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह…
Author: Himachal Varta
सड़क बनाने के बाद 10 किलोमीटर चलना पड़ेगा पैदल सरकार द्वारा नौहराधार से चूड़धार के लिए प्रस्तावित जल्द बनेगा रोपवे श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- सिरमौर जिले के धार्मिक स्थल चूड़धार के लिए नौहराधार से चाबधार तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों जोरों पर…
केंद्र सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ देने के आरोप नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन किए। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में सिरमौर कांग्रेस से केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओ जिला अध्यक्ष आनंद परमार की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन किया।मीडिया से बात करते हुए आनंद परमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार जनविरोधी नीतियां चलाई जा रही है और सीधे तौर पर पूंजीपतियो को ही लाभ पहुंचाने…
आभार व अभिनंदन रैली में बोले हर्षवर्धन चौहान कहा, अर्थव्यवस्था को पटड़ी पर लाने के लिए करेंगे प्रयास नाहन, (हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनाहट में आयोजित जनआभार एवं अभिनंदन रैली में भाग लिया। इससे पूर्व रोनाहाट पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने हर्षवर्धन चौहान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा रोनाहाट उप तहसील की विभिन्न 15 ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों ने उन्हें सम्मानित किया।उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस अवसर पर छठी बार विधानसभा भेजने के लिए क्षेत्र…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- मैसर्ज निक्सी लेबोरेटरी तथा मैसर्ज अल्फा कंटेनर, काला अम्ब जिला सिरमौर द्वारा 80 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में हुए कैंपस इंटरव्यू में 10 युवाओं का चयन हुआ है। इस कैंपस इंटरव्यू में 50 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर, जितेन्द्र बिन्द्रा ने बताया कि मैसर्ज निक्सी लैबोरेटरी में सात तथा मैसर्ज अल्फा कंटेनर कंपनी में तीन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा 10,500 रुपये न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाएगा।जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में…
नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- ऐतिहासिक शहर में संत गुरु रविदास का प्रकाशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन रविवार क ो गुरु रविदास भवन पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने शिरकत की। विधायक अजय सोलंकी ने आज गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास प्रकाश उत्सव की बधाई दी। सोलंकी ने विधानसभा चुनाव में समर्थन करने के लिए लोगों का आभार जताया और कहा कि क्षेत्र के लोगों का उन्हें विधानसभा चुनाव में भरपूर सहयोग मिला और हिमाचल प्रदेश विधानसभा में जाने का अवसर प्रदान किया। इस मौके…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( शोभा)पांवटा साहिब के किशनपुरा की रहने वाली पूनम देवी ने आरोप लगाए हैं कि उनके बेटे ने ढाई लाख रुपए का सोने का हार महज ₹45000 में बाजार में ज्वैलर को बेच दिया। पांवटा साहिब में पूनम देवी पत्नी राजेन्द्र निवासी गाँव किशनपुरा, डाकघर जामनीवाला ने पावटा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका लगभग ढाई लाख रुपए का सोने का हार उसके बेटे और उसके दोस्त ने मिलकर घर से चुराया और पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में बड़े विख्यात ज्वैलर को बेच दिया उन्होंने यह हार जिसकी कीमत ढाई लाख…
वन मंडल रेणुकाजी का मामला…पुलिस के हवाले किए आरोपी श्रीरेणुकाजी (हिमाचल वार्ता न्यूज)( शोभा)। वन मंडल रेणुकाजी अवैध कटान मामले में सामने आया है। वन विभाग टीम ने दो लोगों को मौके पर दबोचकर शिलाई पुलिस के हवाले किया। जबकि, दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार बताए गए हैं।जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्राधिकारी शिलाई पलक मेहता की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लोजा बीट में रैकी करके दो वन काटुओं को धर दबोचा। साथ ही उनके कब्जे से रई के काटे गए तीन पेड़ों के छह नग भी मौके से बरामद किए, जिनकी किमत 1,09,603 रुपये…