वीरवार को खुली टेक्निकल बिड के बाद 3 फर्मो में से एक के नाम होगा अवार्ड नाहन 03 फरवरी (एसपी जैरथ):-नाहन के दो प्रमुख बॉटल नेक मोहल्ला गोविंदगढ़ और बिरोजा फैक्ट्री की प्रमुख समस्या के साथ दोसड़का से कुमार हट्टी तक सड़क डबल लेन हो जाएगी। भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा एन एच-07 दोसड़का से एनएच-907 ए कुम्हार हट्टी…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पावंटा साहिब के निहालगढ़ में आज अचानक लोगों का जमवाड़ा लग गया। इस बीच देखा कि लोग गुस्से में आग बबूला हो रहे हैं। पता किया तो यह गुस्सा नेशनल हाइवे 707 निहालगढ़ सड़क मार्ग पर बनाये गए ड्रेन सिस्टम के खिलाफ था। निहालगढ़ के स्थानीय लोगों ने बताया कि जो ड्रेन यहाँ पर बनाई गई है उसकी ऊंचाई बहुत ज्यादा है , जिसकी वजह से उनका रास्ता भी बंद हो गया है। इतना नही ड्रेन ऊंची बनाने से रास्ते का बारिश और गंदा पानी वहाँ एकत्रित हो जाता है, जिसकी वजह से बीमारियां फेल सकती…
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)(एसपी जैरथ):-समुंद्र तल से 11885 फुट की ऊंचाई पर स्थित सिरमौर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में पिछले दो महीनो के भीतर आठ फुट से अधिक बर्फ गिर चुकी है। चूड़धार में नवंबर 2022 से लेकर 02 फरवरी 2023 तक नौ बार बर्फबारी हो चुकी है। 28 व 29 जनवरी को दो दिनो तक लगातार बर्फबारी हुई थी। दो दिनो के भीतर ही चूड़धार में चार से पांच फुट बर्फ जम गई थी। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी से कई ढाबे दब गए । वहां पर पिछले 19 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। भारी बर्फबारी…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात कोटली में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क को चैड़ा किया गया परंतु सड़क के किनारे नालियां बनाना भूल गया । बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा अतिक्रमण को हटाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों में एक मुहिम चलाई गई थी जिसके चलते वार्ड नंबर सात में सड़क को चैड़ा जरूर किया गया परंतु सड़कों के किनारे पानी की निकासी की विभाग द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई हैं जिसके चलते बारिश का पानी नालियांे में भर जाता है और इस वार्ड के बाशिदों को अपने घरों…
पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के बांगरण में तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो वाहन जब्त किए हैं। इसी के साथ दोनों वाहन चालकों का चालान कर उनसे जुर्माना भी वसूला है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपमंडल पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने रेता -बजरी से भरे दो ट्रको को जांच के लिए रुकवाया। जब दोनों वाहनों के कागजातों की जांच की गई तो वह बिना एम फार्म के पाए गए। जिसके बाद तहसीलदार ने दोनों वाहन चालकों का चालान कर…
नाहन, (हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जितेन्द्र बिन्द्रा ने बताया कि मैसर्ज शिमनित इंडिया प्रा.लि. कालाआम, सिरमौर द्वारा 07 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है जिसके लिए 8 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय, नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिमनित इंडिया प्रा.लि. द्वारा प्रोसेस एक्जिक्यूटिव एजेंट, टीम लीटर के सात पदों पर 12वीं तथा स्नातक पास युवा एवं युवती अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इन अभ्यर्थियों की आयुु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए तथा अन्हें अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 15 हजार…
स्कूली बच्चों के व ग्रामीणों के स्वास्थ्य की हुई जांच नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज): जिला रेड क्रॉस सोसाइटी व आयुष विभाग द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्र के लोग में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया यहां रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा शुरू की गई मोबाइल हेल्थ वैन के जरिए स्थानीय ग्रामीणों व स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। आयुष विभाग के जिला अधिकारी राजन सिंह ने बताया कि इस स्वास्थ्य जांच शिविर में 30 स्कूली बच्चों के अलावा 60 के करीब स्थानीय लोगों की भी स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें कई प्रकार के निशुल्क टेस्ट भी आयुष विभाग की…
श्रीरेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( शोभा)हरिपुरधार के खनोटियो गांव के 35 वर्षीय सेना के जवान नायक सुभाष चन्द का पंजाब के बरनाला में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।नायक सुभाष चन्द की पार्थिव देह मंगलवार को उनके गांव खनौटियो पहुंची। तिरंगे में लिपटी नायक सुभाष चंद्र की पार्थिव देह जैसे ही गांव पहुंची, चारों तरफ चीखों -पुकार मच गई। पूरा क्षेत्र नायक सुभाष चन्द को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा था।सुभाष चंद अपने पीछे पत्नी ममता और चार वर्षीय पुत्र अभिनव को छोड़ गए है। बताया जा रहा है कि पत्नी और पुत्र उसके साथ ही पंजाब के…