नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- चंडीगढ़ में चल रहे जी-20 सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों ने सिरमौरी नाटी का भरपूर लुत्फ उठाया । बता दें कि राजगढ़ क्षेत्र की आसरा संस्था के जानेमाने कलाकार इन दिनों जी-20 सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों के मनोरंजन के लिए हिमाचल प्रदेश के सांस्कृतिक दल के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । आसरा संस्था के प्रभारी जोगेंद्र हाब्बी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा जी-20 सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया जिसमें अन्य सांस्कृतिक दलों के साथ आसरा के कलाकारों…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल प्रदेश उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 2 फरवरी से 4 फरवरी तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसमस्यायें सुनेंगे।सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 2 फरवरी को 11.30 बजे किल्लोड़ में जनसमस्याएं सुनेंगे तथा दोपहरबाद 2.30 बजे पांवटा में हिमाचल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, पांवटा की बैठक में भाग लेंगे। उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री 3 फरवरी को प्रातः10.30 बजे कफोटा स्थित विश्राम गृह में, 12.30 बजे टिम्बी में और 1.15 बजे शिलाई में जनसमस्याएं…
सर्वे लाइन का कार्य पूरा, सामरिक तथा व्यवसायिक तौर पर महत्वपूर्ण है रेल कनेक्टिविटी नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर को रेलवे लाइन कनेक्टिविटी में सांसद सुरेश कश्यप के प्रयास सफल होते नजर आ रहे हैं। सांसद सुरेश कश्यप के द्वारा सिरमौर को रेल कनेक्टिविटी दिए जाने को लेकर बनाई गई डीपीआर सबमिट कर दी गई है। यही नहीं सांसद के द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ भी विस्तृत रूप से सिरमौर को रेल दिलाए जाने…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-ज़िला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के गांव घरोटियों हरिपुरधार निवासी नायक सुभाष चंद का एयरफोर्स स्टेशन हलद्वारा में बीती देर रात निधन हो गया। नायक सुभाष चंद के निधन से सिरमौर जिला में शोक की लहर है। जवान का पार्थिव शरीर आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ नाहन पहुंचा, यहां एसडीएम नाहन रजनेश कुमार ने जवान नायक सुभाष चंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों ने नायक सुभाष चंद अमर रहे के नारों के साथ जवान को याद किया।मीडिया को जानकारी देते हुए सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पद्मश्री, विद्या मार्तंड, शिरोमणि पंथ रतन संत बाबा इकबाल सिंह के परोपकारी जीवन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तीन दिन का सालाना बरसी समागम बडू साहिब में आयोजित किया गया, जिसमे भारी संख्या में संगतों ने शिरकत की।सिख जगत के जाने माने सिंह साहिबान जिनमें प्रमुख नाम है ज्ञानी हरप्रीत सिंह, अकाल तख़्त जत्थेदार, संत बाबा भूपिंदर सिंह जर्क वाले, बाबा गुरजीत सिंह हरिगढ़ वाले, संत बाबा गुरजंट सिंह मंडवी वाले, सुखदेव सिंह, हज़ूरी कथा वाचक तख्त नंदेड़ साहिब महाराष्ट्र इस समारोह में सम्मलित हुए।ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस समागम के दौरान बाबा की…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) प्रदेश सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनां को प्रोत्साहित करने की कवायद जिला सिरमौर में भी जोर पकड़ने लगी है। उपायुक्त आर. के. गौतम ने सोमवार को उनके कार्यालय चैम्बर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला के विभिन्न उपमण्डलों में स्थापित किये जाने वाले चार्जिंग स्टेशनों को चिन्हित कर जल्द उनकी रिपोर्ट सौंपने के लिये समस्त एसडीएम को निर्देश जारी किये।उपायुक्त ने कहा कि जिला के विभिन्न भागों में कम से कम एक सौ चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जाएंगे। इनमें राज्य राजमार्गों तथा बस अड्डों के समीप बड़ी क्षमता के 50 किलोवाट…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):-नाहन के ऐतिहासिक कालीस्थान तालाब के नजदीक स्थित हनुमान मंदिर में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। बता दें कि यह रामनवमी गुप्त नवरात्रि के दौरान मनाईं जाती हैं। इस दौरान मंदिर में सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओ की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी थी।फायर स्टेशन के नजदीक स्थित इस मंदिर में हलवा प्रसाद वितरण भी किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। प्रसाद वितरण के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन आदि भी किया गया।इसी दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी कमलेंद्र शर्मा ने कहा कि गुप्त नवरात्रि की…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप सिमौर जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों नाहन, पच्छाद, पांवटा, रेणुका और शिलाई में एक-एक स्थान पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की स्थापना के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप भूमि का चयन किया जा रहा है।आर.के. गौतम ने सोमवार को नाहन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना के लिए आयोजित सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी प्रदान की।उपायुक्त ने कहा…