पांवटासाहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) : – पांवटा साहिब ब्लॉक के गांव मंत्रालियों में वन विभाग की टीम ने शिकंजा कसते हुए अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टरों पर कारवाई करते हुए 48,770 रुपए का जुर्माना वसूला है। मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि पांवटा साहिब के मंत्रालियों गांव के नजदीक यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। वन खंड अधिकारी सुमंत कुमार की अगवाई में वन रक्षक अनवर, संदीप व किर्तन ने यमुना नदी में दबिश दी इस दौरान यमुना नदी में तीन ट्रेक्टर अवैध खनन में लगे थे। डीएफ ओ…
Author: Himachal Varta
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जितेन्द्र बिन्द्रा ने बताया कि मैसर्ज निक्सी लेबोरेटरी तथा मैसर्ज अल्फा कंटेनर, काला आम जिला सिरमौर द्वारा 80 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है जिसके लिए 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मैसर्ज निक्सी लैबोरेटरी को आठवीं से 12वीं कक्षा और आईटीआई पास तथा मैसर्ज अल्फा कंटेनर कंपनी को 12वीं पास अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। इन अभ्यर्थियों की आयु 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा 10,500 रुपये न्यूनतम वेतन प्रदान किया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला के विश्व विख्यात महामाई बाला सुंदरी त्रिलोकपुर के दरबार में दिल्ली के एक श्रद्धालु ने सोने से जड़ित भवन भेंट किया है। करीब 5 किलो चांदी पर सोने की परत चढ़ाई गई है। हालांकि, प्राचीन मंदिर में भेंट किए गए भवन को लेकर दान देने वाले श्रद्धालु ने मंदिर न्यास को चांदी व सोने के इस्तेमाल की जानकारी दी है, लेकिन न्यास भी अपने स्तर पर परख करवाएगा।श्रद्धालु की भावना की कद्र करते हुए मंदिर न्यास ने मनमोहक भवन को माता की पिंडी के मूल स्थान पर ही स्थापित किया है। बताया…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) जिला राजस्व अधिकारी चेतन चैहान ने बताया गया कि जिला सिरमौर में 30 जनवरी से 4 फरवरी तक पीएम किसान लाभार्थियों की ई-केवाईसी और आधार अपडेशन किये जा रहे हैं जिसके लिए जिला में विशेष कैंपों का आयोजन हो रहा है। उन्होने कहा कि समस्त पीएम किसान लाभार्थियों जिनकी ई-केवाईसी व आधार अपडेट नहीं है वह विशेष कैंपों में 5 फरवरी से पूर्व आकर अपना आधार अपडेट करवा सकते हैं। जिन व्यक्तियों का आधार व ई-केवाईसी अपडेट नहीं होगा उन्हें अपात्र कर दिया जाएगा तथा उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की 13 वीं किश्त…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( शोभा)संगड़ाह उपमंडल के नौहराधार गांव में आवारा कुत्ते ने दो नन्हे बच्चे पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया।बता दें कि साढ़े चार वर्ष का अथर्व अपने घर में खेल रहा था। अचानक ही कुत्ता बच्चे पर झपट गया। कुत्ते ने बच्चे को अंगुली व सिर से नोचा। आस-पास के लोगों ने कुत्ते को भगाया।इसके बाद कुत्ते ने इसी गांव में गली में खेल रही दूसरी सात वर्षीय बच्ची रागिनी को मुंह पर बुरी तरह नोच दिया। बच्ची बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। गांव के लोगों ने कुत्ते को…
राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) । बाल विकास परियोजना राजगढ़ के सौजन्य से ग्राम पंचायत बोहल टालिया के गाँव टालिया में बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता महिला मण्डल प्रधान प्रभा ठाकुर ने की । उन्होने बताया कि टालिया गाँव में बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ अभियान से गाँव मे बेटियांे को सम्मान दिया जा रहा है। बेटा बेटी के मतभेदों को मिटाया जा रहा है । पर्यवेक्षिका विमलेश शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि टालिया गाँव के सुनील ठाकुर ने अपनी पोती के जन्म पर खुशियाँ मनाई तथा बेटी के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिक्षा खण्ड कफोटा का एक दिवसीय विद्यालय प्रबंधन समिति प्रशिक्षण कार्यक्रम,खण्ड मासिक समीक्षा बैठक एवं सामुदायिक सहभागिता सम्मान समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कफोटा में आयोजित किया गया।समारोह में जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट नाहन ऋषिपाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथि के तौर पर कुंदन सिंह शास्त्री महासचिव केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार एवं माननीय सदस्य कृषि प्रसार परिषद पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय,रामभज चौहान सेवानिवृत शिक्षक एवं सलाहकार परिषद सदस्य चूड़ेश्वर सेवा समिति तथा लायक राम शास्त्री सेवानिवृत शिक्षक एवं सदस्य अनुशासन समिति एवं सलाहकार…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा) : – पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सिरमौर जिला के अनुसूचित जाति के 25 युवाओं को हिमकॉन शिमला के माध्यम से टूरिस्ट गाईड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिये इच्छुक व्यक्ति सिरमौर जिला का निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 18 से 45 साल के बीच तथा 10वीं पास होना चाहिए।इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिये आवेदन सादे कागज पर किया जा सकता है। इसमें नाम, पिता का नाम, आयु, पता, संपर्क नम्बर तथा ईमेल व शैक्षणिक योग्यता लिखी…