मजबूरी में खटखटाया जिला श्रम अधिकारी का दरवाजा नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमाचल प्रदेश में पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारी अपने वेतन को तरस रहे हैं। जिला सिरमौर के जल शक्ति विभाग के आउटसोर्स के कर्मचारीयों को पिछले 4 माह से वेतन को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। ऐसे में अब मजबूर हो कर जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने 4 माह से वेतन ना मिलने के मामले में जिला श्रम अधिकारी का दरवाजा खटखटाया है।जानकारी के मुताबिक नाहन शहर में पीने के पानी की आपूर्ति को सुचारू रूप से चलाने के लिए…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के राजगढ़ में पुलिस की टीम ने तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, यहां पुलिस ने नशे के खेप सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान जोगिंद्र सिंह निवासी गांव करगाणु रजिस्टर सनोरा तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर के रूप में हुई है।पुलिस वारदात को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजगढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली है कि एक व्यक्ति के पास नशे की खेप हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस की…
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के साथ मिलकर आरम्भ किया हस्ताक्षर अभियान नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्र में डा. राजीव बिन्दल के अथक प्रयासों से जनहित में खोले गए अनेकों संस्थानों को कांग्रेस सरकार द्वारा बंद करने क विरोध में गत दिन धौलाकुंआ रामपुर भारापुर, परदूनी व सैनवाला मुबारिकपुर और कालाआम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की जनता ने भारी रोष जाहिर करते हुए भाजपा के हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार और स्थानीय कांग्रेस विधायक द्वारा बंद किए गए इन संस्थानों में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (शोभा):-जिला सिरमौर के शिलाई-पांवटा एनएच -707 मार्ग पर पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आने से एक बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार एक युवती घायल हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शिलाई अस्पताल से पांवटा अस्पताल रेफर कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिलाई-पावंटा एनएच-707 पर टिककर व उत्तरी के मध्य फेज तीन रुदनव कंपनी द्वारा सड़क कटिंग का कार्य चल रहा था। जिसके कारण दोनों ओर वाहनों का जाम लगा हुआ था। मलवा हटाने के बाद जब शिलाई से पावंटा जा रही निजी खंडूजा बस वहां से क्रॉस…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):-हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब का है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 34 वर्षीय प्रेम पाल पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी कांडो फागड़ धारटीधार की बिरला पंचायत के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, प्रेमपाल अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह कालाअंब-देहरादून नेशनल हाईवे पर सूरजपुर में जुनेजा अस्पताल के नजदीक पहुंचा तो…
सड़क के किनारे अवैध पार्किंग बनी दुर्घटना का कारण नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन के यशवंत विहार एनएच-907 ए मारुति स्टेशन के पास कार एक्सीडेंट होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनिहार निवासी विक्रम सिंह अपने परिवार के साथ घर में हुई मौत के बाद संस्कार कर हरिद्वार से लौट रहा था। घटना करीब शाम 4:00 बजे के आसपास की है। जैसे ही चालक यशवंत विहार से गुजर रहा था तो अचानक सामने से आ रही ओवरटेक कर गाड़ी को बचाते हुए उसकी गाड़ी अवैध रूप से पार्क की गई…
पांवट साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( शोभा)पांवटा साहिब में घर के सामने से बाईक चुराने वाले शातिर सीसीटीवी में कैद हो गए है। पुलिस ने निशानदेही के आधार पर चोरी की बाईक बरामद कर ली है और एक शातिर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस जानकारी के अनुसार यह मामला सुमन कुमार पुत्र हरिहर प्रसाद R/O हाउस न0 शिवा कॉलोनी ब्लॉक पांवटा साहिब के शिकायत-पत्र पर दर्ज हुआ । जिसमे शिकायत कर्ता ने बताया कि 31 जनवरी को उसने अपनी मोटर साइकिल को अपने घर के सामने खड़ी कि थी। जब उसने सुबह देखा तो बाईक वहाँ पर खड़ी नही थी…
श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा): – श्री रेणुका जी वैटलैंड की झील में 413 विदेशी मेहमान खूब अठखेलियां कर रहे हैं। साइबेरिया से लंबी उड़ान भर कर हर साल आने वाले परिंदों (Birds) की गणना का कार्य किया जा रहा है। 2 फरवरी तक की रिपोर्ट के मुताबिक झील में 413 परिंदे मौजूद पाए गए।वन्य प्राणी विभाग ने वन परिक्षेत्र अधिकारी नंद लाल के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया, इसमें डिप्टी रेंजर वीरेंद्र शर्मा, वनरक्षक कंवर सिंह, गुलशन कुमार को शामिल किया गया था। झील में सबसे अधिक 305 जल मुर्गियां पहुंची हैं। कुल 12 प्रजातियों…