नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- स्थानीय ए वी एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल के मोनाल इको क्लब से जुडे विद्यार्थियों और अध्यापकों ने आज नाहन के समीप नौणी के बाग मेँ जाकर प्राकृतिक जल बाउड़ी की साफ सफाई करके लोगों को स्वच्छता और जल ही जीवन है का संदेश दिया ,विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला ने बताया कि मोनाल इको क्लब के विद्यार्थियों ने अपने क्लब के प्रभारी अध्यापकों के नेतृत्व में सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक यहां स्वच्छता अभियान चलाया ज़िसमे विद्यार्थियों ने अति प्राचीन जल श्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया , विद्यार्थियों ने…
Author: Himachal Varta
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। कांग्रेस भवन नाहन में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उसके बाद में रक्तदान किया। इस दौरान करीब 40 युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। मीडिया से बात करते हुए सिरमौर जिला के प्रभारी जयवर्धन खुराना व जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र झालटा ने कहा कि…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- डूमेश्वर देवता और काली के प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण करने के उपरांत राजगढ़ ब्लाॅक के राणाघाट में तीन दिवसीय देवयज्ञ आरंभ हो गया । मंदिर समिति के सदस्य जीवन सिंह तोमर ने बताया कि नवनिर्मित मंदिरों की प्रतिष्ठा का कार्य शनिवार को आरंभ हुआ जबकि क्षेत्र के लोग अपने आराध्य देव डूमेश्वर देवता और काली माता को स्नान के लिए कांगड़ा जिला के नगरकोट यात्रा पर ले गए थे जहां पर देवताओं का परंपरा के अनुसार स्नान करवाया गया । उन्होने बताया कि मंदिर की प्रतिष्ठा पूर्ण होने पर डूमेश्वर देवता और काली…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ : – उपमंडल के गिरिपार की 17 पंचायतों को जोड़ने वाले पुल की मुरम्मत कार्य की लेटलतीफी के कारण बने हुए वैकल्पिक मार्ग पर तीसरी बार वाहनों के पलटने का मामला सामने आया है। ताजा मामला आज सुबह सामने आया जब एक ट्रैक्टर चढ़ाई चढ़ते हुए पलट गया। गनीमत यह रही कि इसकी चपेट में कोई दो पहिया वाहन चालक, राहगीर नहीं आया अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। एक सप्ताह पूर्व यहां एक ट्रक खाई में गिर गया था। बार-बार हादसे होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी संज्ञान नही ले रहे हैं।…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- स्थानीय एवीएन सीनियर सैकैंडरी स्कूल की होनहार छात्रा कृपनीत कौर ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूचि में पूरे प्रदेश में दसवां स्थान पाकर अपने विद्यालय सहित जिला सिरमौर का नाम रोशन किया है । विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रदेश शिक्षा बोर्ड की जमा दो की परिक्षा में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन रहा है। घौषित नतीजों में कॉमर्स वर्ग में विद्यालय की होनहार छात्रा कृपनीत कौर ने प्रदेश में प्रथम स्थान पाया, प्रियांशु ने दूसरा और यश ठाकुर ने तीसरा…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ :- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिला सिरमौर के 8 छात्र-छात्राएं स्कूल शिक्षा बोर्ड की टॉप टेन मेरिट में आए हैं। जिसमें से 8 में से 7 छात्राएं तथा 1 छात्र हैं। 8 छात्रों में से 4 निजी स्कूलों के और चार सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं हैं।हिमाचल प्रदेश में कॉमर्स संकाय में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहां की वृंदा ठाकुर पुत्री अरुण कुमार ने प्रदेश भर में 492 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर बीकेडी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की अनीशा पुत्री…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने एक युवक को नशीली दवाओं की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। ये युवक नशीली दवाएं युवाओं को बेचने की फिराक में था।पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस थाना को सूचना मिली कि मिश्रवाला निवासी मुसम्मी कौशर पुत्र यासीन मिश्रवाला से माजरा की ओर सड़क चूरक माजरी आम के बगीचे के साथ-2 साइकिल पर सवार होकर नशीले कैप्सूल लेकर माजरा में कैप्सूल बेचने जा रहा है। यदि उसे रोककर उसके शरीर की तलाशी ली जाए तो उसके शरीर से नशीले कैप्सूल बरामद हो सकते हैं। पुलिस ने…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय राजगढ़ में डियूटी ज्वायन करने उपरांत अधीशासी अभियंता डाॅ0 मंदीप गुप्ता ने फील्ड का रूख करके धीमी गति से चल रही विभाग की योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं । जिससे अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है । डाॅ0 गुप्ता ने जहां राजगढ़ के सेरमनौण की दो वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई योजना को दो दिन में शुरू करने का रिकार्ड कायम किया है वही पर बीते दिन डाॅ0 गुप्ता ने नारग क्षेत्र की 11 पंचायतों के लिए निर्मित की जा रही 26 करोड़…