नाहन 14 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन-कुम्हारहट्टी-907ए नेशनल हाईवे आईटीआई के समीप एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या (पीबी 22 के 9459) रोहडू से काला अंब की ओर जा रहा था। यह ट्रक दिल्ली से सेब के खाली बॉक्स रोहडू में खाली कर वापस लौट रहा था। ट्रक जैसे ही आज मंगलवार 3:20 के आस-पास आईटीआई की चढ़ाई चढ रहा था तभी उसका ब्रेक प्रेशर पाइप फट गया। जिसके चलते ट्रक ने ब्रेक छोड़ दिए और वह पीछे की तरफ तेज गति पकड़ गया। चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए पीछे…
Author: Himachal Varta
नाहन 14 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आलम यह है की जिला की सड़के मानव खून की प्यासी बन गई है। गिरिपार के शिलाई क्षेत्र के टिंबी के पास एक कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई , जिससे 15 वर्षिय किशोरी की दुखद मौत हो गई है। साथ ही तीन अन्य सवार घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब- शिलाई नेशनल हाईवे 707 पर टिम्बी के पास एक सड़क हादसा उस समय पेश जब एक ही परिवार के लोग एचपी 85-9010 कार में सवार होकर…
नाहन 14 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज):- नाहन के ऐतिहासिक कालिस्तान तलाब के समीप राम भक्त हनुमान जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना से पहले पंडित वेदाचार्य विजयरमल और पंडित कमलेन्दर शर्मा के दिव्य मन्त्रों के बीच हवन-पूजन आदि किया गया। आयोजित हवन में भारी संख्या में हनुमान भक्तों ने पूर्णाहुति दी। मूर्ति स्थापना के बाद स्थानीय महिलाओं के द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बता दें कि यह ऐतिहासिक स्थल है जिसके कुछ क़दमों की दूरी पर सिद्ध शक्तिपीठ कालिस्तान मंदिर है। जिस स्थान पर मूर्ति की स्थापना की गई है कभी यहाँ गुड़ियों का मेला…
नाहन 14 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)केन्द्र सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाऐं चलाकर उनके आर्थिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक स्तर का उत्थान तथा उन्हें समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिनका लाभ उठाकर लोग खुशहाल जीवन जी रहे हैं। ऐसी ही एक लाभार्थी हैं जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमण्डल के अन्र्तगत दूरदराज के दिवडी खंडाह गांव की 32 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी मंगल सिंह जो सामान्य वर्ग के (गरीबी की रेखा से नीचे) परिवार से संबध रखती हैं। श्यामा देवी के परिवार में 8 सदस्य हैं। उनका बेटा दसवीं तथा बेटी दस…
नाहन 14 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भुटली मानल कार दुर्घटना में मारे गए भुटली मानल के श्मशान घाट पर पहली बार दो भाइयों की चिताएं एक साथ जलाई गई। दोनों भाइयों की चिताएं एक साथ जलता देख यहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई। दो भाइयों की मौत से गांव में गमगीन माहौल नजर आया। हादसे में एक ही परिवार की दो अर्थियां एक साथ उठने के बाद गांव के कई घरों के चुल्हे तक नहीं जले। गांव में सन्नाटा पसरा नजर आए तो बच्चे भी खेलते नजर नहीं आए। हादसे के शिकार बने लोगों के परिजनों…
नाहन 13 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भीषण गर्मी के बीच सिरमौर जिला में पेयजल सप्लाई को लेकर जलशक्ति विभाग गंभीर है। जिला की सभी 1308 पेयजल की में स्थाई से चल रही है और पेयजल आपूर्ति बहाल है। जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विशाल जसवाल ने बताया कि जिला में सभी में सभी स्कीमें स्थाई रूप से चल रही है और कहीं पर भी पानी की कमी सामने नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल सप्लाई को दुरुस्त रखने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी की गए है ताकि किसी भी तरीके…
श्री रेणुका जी ( हिमाचलवार्ता न्यूज) ददाहू के ऊपरी बाजार में सड़क के दोनों और की गई मोटरसाईकिल की अवैध पार्किंग को लेकर आज स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही करते हुए, कुछ दोपहिया वाहनों के चालान काटे हैं | उल्लेखनीय है कि अपर बाजार की सड़क के दोनों और खड़े किए गए दोपहिया वाहनों की वजह से आपातकालीन स्थिति में इमरजेंसी वाहन का भी यहां से निकलना सम्भव नही हो पाता है | वंही ग्राम पंचायत ददाहू के सफाई कर्मचारी भी कचरे के निपटारे के लिए लगाए गए वाहन को निकालने के लिए परेशानी से गुजरते हैं | सड़क के बीचों बीच …
नाहन 13 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला की कमरऊ तहसील के छोटे से गांव कांडो च्योग का युवा हर्षित चौहान भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट बना। ईएमए देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद हार्षित चौहान विधिवत रूप से भारतीय सेना का हिस्सा बने। इस मौके पर हर्षित चौहान के परिजन इस मौके के गवाह हर्षित चौहान की माता शांता चौहान,पिता ध्यान सिंह चौहान के अलावा दादा नताराम चौहान, चाचा सेवानिवृत नायब सुबेदार भवान सिंह चौहान, बुआ तारा तोमर व उनका बेटा विवान तोमर भी बने। परिजन अपने बेटे की इस उपलब्धि से गदगद हैं। हर्षित चौहान पहली…