Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):- उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि तंबाकु नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) के तहत सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करना निषेध है। यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर धुम्रपान करता हुआ पाया जाता है तो इस अधिनियम के तहत दोषी के खिलाफ 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा कोटपा के तहत शिक्षण संस्थान के 100 मीटर के दायरे में तंबाकु पदार्थों के विक्रय को भी प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोटपा अधिनियम का सख्ती से पालन किया जाए और…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- हिमाचल प्रदेश राज्य के सिरमौर ज़िले में रेणुका झील स्थित है। समुन्द्र तल से 672 मीटर की ऊँचाई पर स्थित, यह हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी झील है और इसकी परिधि 3,214 मीटर है। अब शरद ऋतु का पर्यटन सीजन शुरू हो चूका है। ऐसे में रेणुका झील में नौकायन की सुविधा भी बहाल कर दी गई है।बता दें कि 24 जनवरी 2022 को कोर्ट के आदेशों पर यहां नौकायन बंद कर दिया गया था। सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने के बाद कोर्ट ने ठेकेदार को नौकायन बंद करने के निर्देश दिए…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-18 जनवरी को नीलाम होने वाली सिरमौर की इंडियन टेक्नोमैक की असेसमेंट पर ही सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। यही नहीं तीसरे अटेम्प्ट के बाद भी कबाड़ में तब्दील हो चुकी फैक्ट्री को कोई बोली देने को भी तैयार नहीं है। इसकी बड़ी वजह नीलामी की राशि 150 करोड़ रुपए रखा जाना है। जबकि अधिकतर खरीदारों का कहना है कि विभाग के द्वारा यह नहीं बताया गया है कि कुल कितना लोहा या अन्य धातु आदि हैं। वही विभाग के द्वारा यह भी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है कि जमीन सहित खरीदने…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :-  जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर ने बताया कि मैसर्ज स्कयोरिटी एण्ड इंटैलीजेंट सर्विसिस शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सुरक्षा जवान और सुपरवाईजरों के 150 पदों की भर्ती के लिए सिरमौर जिला के नाहन, कमरऊ और पांवटा साहिब स्थित रोजगार कार्यालयों में भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 26 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे, उप रोजगार कार्यालय कमरऊ में 27 दिसम्बर को 10 बजे तथा उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 28 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जवान पद…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने खनन करने वालों पर बड़ी कार्यवाही की है। टीम ने अवैध खनन करते दो ट्रैक्टरों को पकड़ा है, साथ ही उनके संचालकों से 43,000 रुपए जुर्माना वसूला है। विभाग की इस कार्यवाही से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।दरअसल, वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि गिरी नदी में कुछ ट्रैक्टर संचालक खनन करने में जुटे हुए हैं। इसके बाद परिक्षेत्र अधिकारी डॉ विनय कुमार के माध्यम से गठित टीम ने गिरी नदी में दबिश देकर मौके से दो…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- जिला बाल संरक्षण ईकाई जिला सिरमौर की तरफ से राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शमशेर नाहन में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया lकार्यक्रम के शुरुआत में जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमति रमा रेटका ने सभी बच्चों को जिला बाल संरक्षण ईकाई का परिचय दिया व सभी बच्चो को शिक्षा के महत्व का समझाते हुए बच्चो को देश का अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया और शिविर में  बताए जाने वाले सभी कानूनों पर अमल करने की भी हिदायत दी l ज़िला बाल संरक्षण ईकाई सिरमौर से संरक्षण अधिकारी श्रीमति संतोष…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास) : – सिरमौर प्रेस क्लब की मासिक बैठक सोमवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा ने की। क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि निर्णय लिया गया है कि आपातकालीन स्थिति में क्लब द्वारा सदस्य को 5 हजार रुपए की राशि तत्काल जारी की जा सकती है। इसके अलावा क्लब के हरेक सदस्य द्वारा मदद के लिए अंशदान के माध्यम से भी राशि एकत्रित की जा सकेगी। अध्यक्ष ने ये भी कहा कि जैसे ही क्लब द्वारा फंड रेज कर लिए जाएंगे, इसके बाद आर्थिक अनुदान की राशि को चरणबद्ध…

Read More

पांवटा साहिब (  हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):- एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज से 25 दिसंबर तक प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत  पांवटा साहिब में अलग-अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस शिविर के दौरान गाँव-गाँव जा कर आमजन की समस्याओं को सुना जाएगा तथा समाधान भी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रशासन गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत आज तहसीलदार कार्यालय पांवटा साहिब तथा माजरा में शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पटवार सर्किल शिवपुर में 20 दिसंबर, पटवार सर्किल पुरुवाला में 21 दिसंबर तथा 22 दिसंबर को पटवार सर्किल…

Read More