नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-उपमंडल पांवटा साहिब में गत दिन देर शाम को एक व्यक्ति से मारपीट करने के बाद फायरिंग के मामले में पुलिस को जांच के दौरान अहम सुराग मिले हैं। जानकारी मिली कि सीसीटीवी कैमरे में भी हमलावर कैद हुए है।जानकारी देते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर नें बताया की फिलहाल पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज में नजर आए आधा दर्जन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।पहली नजर में मामला आपसी रंजिश और फिरौती का नजर आ रहा है, पुलिस को यह भी अंदेशा है की एक व्यक्ति कई जगहों पर शामिल है…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) यूको आरसेटी स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आदर्श कारागार नाहन परिसर में चलाए जा रहे 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन कार्यक्रम गत दिन संपन्न हुआ। उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने इस अवसर पर 24 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। संस्थान की निदेशक अमिता शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान 24 अभ्यार्थियों को को मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्हें स्वावलम्बी व सफल उद्यमी बनाने के लिए प्रेरित भी किया गया। उन्होंने बताया कि यूको आरसेटी समय-समय पर ग्रामीण लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित करता है।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- आई. टी. आई. नाहन मे हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के तहत शॉर्ट टर्म कोर्स चल रहे है, जिसमे कम्प्युटर न्यूमेरिकल कंट्रोल प्रोग्रामर, .. सीनियर मैनुअल मेटल आर्क वैल्डिंग, एस्सिस्टेंटइलेक्ट्रिशियन, ड्राप्सपर्सन सिविल वर्क्स आदि कोर्स है। यह जानकारी देते हुए औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अशरफ अली ने कहा कि कम्प्युटर न्यूमेरिकल कंट्रोल प्रोग्रामर केकोर्स के लिए इच्छुक प्रार्थी आवेदन कर सकते है, जिसकी अन्तिम तिथि 30 दिसंबर 2022 है। आवेदक दसवी पास के साथ-साथ हिमाचली भी होना चाहिए। इस कोर्स की समय अवधि 450 घंटे रहेगी। प्रार्थी से किसी प्रकार की कोई…
बदले की भावना से काम कर रही है कांग्रेस सरकार नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा बदले की भावना से काम किया जा रहा है और बड़ी संख्या में पूर्व सरकार द्वारा खोले गए दफ्तर को बंद किया जा रहा है जो न्याय संगत नहीं है।सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि सिरमौर जिला के व नाहन विधानसभा क्षेत्र में कई संस्थान जो जनता की सुविधा…
नाहन 22 दिसंबर (एसपी जैरथ):- विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अंधेरी व मंडोली के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बुधवाआर मुख्य बाजार संगड़ाह में स्थानीय उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई। शिरगुल व चांदनी SHG मंडोली की महिलाओं द्वारा प्रदर्शनी में बड़ी, अचार, अपने खेतों की सब्जियां व दालें आदि बेचने के लिए रखी गई। ग्राम संगठन प्रधान कुसुम व सुखना ने बताया बताया कि, स्थानीय लोगों व यात्रियों ने उनके घरेलू उत्पादनों की सराहना की। गौरतलब है कि, विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली लगभग सभी 44 पंचायतों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत सहायता…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उपमंडल पांवटा साहिब के में एक व्यक्ति से मारपीट करने के बाद फायरिंग करने का मामला सामने आया है जिसके बाद शहर में सनसनी का माहौल बना हुआ है। जिसके चलते पुलिस द्वारा सीमाओं को पूर्णता सील कर दिया गया है।बता दें कि कल शाम करीब 4:15 बजे के आस पास यह कुछ लोग मोटर साईकिलों में सोनू ईलैक्ट्रीशन पर पहुँच गये तथा ये सभी दुकान के अन्दर आकर इसे राड व लोहे की पाईप से मारने लगे। उनमें से एक लड़के के पास धारदार गंड़ासी भी थी। जिससे मारपीट में पीड़ित को बांये…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में डॉक्टर होने के बावजूद भी बाहरी डॉक्टरों को बुलाकर ऊंचे दरों पर मरीजों का इलाज करवाए जाने पर व्यवस्था परिवर्तन मंच ने आवाज उठाई है।जैसा कि व्यवस्था परिवर्तन मंच पांवटा साहिब इकाई को विदित हुआ है कि सरकारी अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती मरीजों का बाहरी डॉक्टर्स को बुलाकर इलाज करवाया जा रहा है,जिससे यह प्रतीत हुआ है कि खुद की कमीशन के लिए डॉक्टर गरीबों को लूट रहे हैं।सरकारी अस्पताल में निशुल्क इलाज के दावे किए जाते हैं। वहां कुछ डॉक्टर 60,000 से भी अधिक राशि बाहरी…
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि अनुसूचित जाति/जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सिरमौर जिला में वर्ष 2019 से 2022 तक 61 पीड़ितों को 90.25 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। इस अवधि में अधिनियम के तहत 63 मामले दर्ज हुए जिसमें से 42 मामले न्यायालय में लंबित है।उपायुक्त गत बुधवार को नाहन में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।उन्होंने जानकारी दी कि जिला के किसी भी विद्यालय अथवा आंगनबाड़ी में किसी भी प्रकार के भेदभाव अथवा छुआछूत का मामला संज्ञान में…