Author: Himachal Varta

पांवटासाहिब,( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) : – मास्टरों स्पोट्र्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश  कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पांवटा साहिब में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष   राजेंद्र शर्मा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जनवरी 21-22 जनवरी 2023 को पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय पुरुष एवं महिला मास्टर गेम्स का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बास्केटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी एवं फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। शर्मा ने बताया किराज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत चयनित टीमों एवं खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जोकि  2 से 5 फरवरी 2023 को हैदराबाद में होगी…

Read More

नाहन (  हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) : –  चुनाव के करारी हार मिलने के बाद शिलाई भाजपा ने मण्डल अध्यक्ष सूरत सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया तथा चुनाव में भितरघात करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई है। प्रदेश के अंदर संपन्न हुए चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनावी परिणाम में प्रदेश के अंदर बीजेपी के हार का सबसे बड़ा कारण भीतरघात सामने आया है। जिसकी शिकार शिलाई भाजपा में भी हुई है और 382 वोट से शिलाई भाजपा सीट हारी है। शिलाई भाजपा मंडल की…

Read More

शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास):- शिलाई क्षेत्र के कफोटा बाजार और आसपास क्षेत्र के लोग धूल मिट्टी से परेशान हैं। क्षेत्र में आजकल एनएच 707 के चौड़ीकारण का काम चल रहा है, मगर काम कर रही कंपनी यहां न मिट्टी का सही निस्तारण कर रही है न ही सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रही है। जिसकी वजह से दिन रात धूल के गुबार उड़ते रहते हैं। सड़क के आसपास गांव और बाजारों में मिट्टी घुसती रहती है। धूल मिट्टी से सना पशु चारा खाने से पशु भी बीमार हो रहे हैं।वीओ- कफोटा और आसपास के क्षेत्रों के लोग आजकल…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-जिला सिरमौर के राजगढ़ में हब्बन मार्ग पर तीन घरों के दिनदहाड़े अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोड़ कर जेवर आदि पर हाथ साफ कर गए। जब पीड़िता को पता चला तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस को दी गई शिकायत में फागू निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है।हाब्बन मार्ग पर वह रोहित के घर में छत के कमरे में रहता है। उसका चचेरा भाई पंकज भी उसके साथ काम करता है, जो साथ वाले मकान में किराए के कमरे में रहता है। उसने बताया कि जब वह दिन में…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)  (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के रामपुर घाट में पेश आए सड़क दुर्घटना में एक युवक जख्मी हुआ है। युवक की पहचान रामचरण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार पिकअप (सीएच- 01टीबी-5645) रामपुर घाट की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान पिकअप ने सामने से आ रही बाइक ( एचपी-18बी-8475) को टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से बाइक चालक नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा युवक को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की 14वी. विधानसभा के लिए हाल ही में संपन्न हुए चुनाव के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम ने जिला निर्वाचन विभाग व जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक को चुनाव सेवाएं देने वाली निगम की बसों की अदायगी के बिल भेज दिए हैं। एचआरटीसी की ओर से जिला निर्वाचन विभाग व पुलिस अधीक्षक कार्यालय को 83 लाख 17 हजार रुपए का बिल भेजा गया है। जिला निर्वाचन विभाग को पोलिंग के लिए 89 बसों तथा मतगणना के लिए 4 बसों का बिल 52 लाख 58 हजार 629 रुपए का बिल भेजा है।जिला सिरमौर के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- समाज सेवा में अग्रणी दशमेश सेवा सोसायटी नाहन द्वारा स्थापित दशमेश रोटी बैंक ने जरुरतमन्द परिवारों की मदद को लेकर हाथ बढ़ाएं है। आज नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश स्थान साहिब में दशमेश रोटी बैंक नेदिव्यांग, विधवा महिलाओं समेत 40 जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन वितरित किया है। यह कार्य पिछले करीब 5 सालों से निरंतर जारी है। प्रत्येक माह दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से निर्धन परिवारों को राशन वितरित किया जाता है। दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दशमेश रोटी बैंक पिछले करीब…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) ऊना में होने जा रही राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए आज ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन से टीम रवाना हुई है। टीम में 12 लड़के और 8 लड़कियां शामिल है। जानकारी देते हुए जिला सिरमौर एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव विजय यादव ने बताया कि 18 दिसंबर को ऊना में होने जा रही राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए आज ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन से टीम रवाना हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ चयनित खिलाड़ी सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे जबकि बाकी खिलाडिय़ों को नाहन से रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि ऊना…

Read More