Author: Himachal Varta

नाहन 03 मई ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम पांवटा साहिब के शमशेरपुर स्थित रॉयल हिल्टन होटल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। नगर परिषद अध्यक्षा पांवटा साहिब निर्मल कौर, डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर  व सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान सरदार बलजीत सिंह नागरा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर…

Read More

नाहन  03 मई (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचलवार्ता न्यूज) भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण सभा नाहन द्वारा शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। कच्चा टैंक स्थित रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से निकाली गई भगवान की भव्य शोभायात्रा। मीडिया को जानकारी देते हुए ब्राह्मण सभा नाहन के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष अक्षय तृतीय के दिन भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। परंतु पिछले 2 वर्षों से कोर्ट के कारण सामूहिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध होने के चलते हैं इस स्तर पर आयोजन नहीं किया गया था। इस वर्ष पूर्व की भांति…

Read More

 नाहन 03 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- मंगलवार को राजगढ़ में ब्राह्मण कल्याण सभा द्वारा अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण और स्वस्तिवाचन किया गया । तत्पश्चात भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना की गई। स्थानीय जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर इस अवसर पर मुख्य यजमान की भूमिका में उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने की। सतीश ठाकुर ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में ब्राह्मण का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता है। समाज…

Read More

पांवटा साहिब 03 मई (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचल वार्ता न्यूज) उपमण्डल पांवटा साहिब में आज ईद उल फितर के मौके पर नमाज अदा की गई। जिसमें कई मुस्लिम समुदाय के लोगों मौजूद रहे। इस दौरान मस्जिदों में काफी संख्या में मौलवी और मुस्लिम लोगों ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया। बता दे कि आज पूरे देशभर में ईद उल फितर का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कहा जाता है यह त्यौहार देश में शांति, एकता और भाईचारे को सुदृढ करेगा। वहीं राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर व हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ईद का…

Read More

नाहन 03 मई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 5 मई 2022 को रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में जिला स्तरीय माँ भंगायणी मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह 11ः30 बजे माँ भंगायणी मंदिर में शीश नवायेंगे, जिसके उपरांत मेला मैदान हरिपुरधार में करोड़ों रुपए की लागत कि विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

Read More

पांवटा साहिब 03 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के कल्याण हेतु विभिन्न जनहितैषी योजनाएँ चलाई गई है, जिनका लाभ प्रदेश के लोगों को किसी ना किसी रूप में प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार द्वारा बी.पी.एल. परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शगुन योजना चलाई गई है। इस योजना के माध्यम से बी.पी.एल. परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता के रूप में प्रदेश सरकार द्वारा 31000 रूपये की धनराशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री शगुन योजना के माध्यम से…

Read More

फॉरेस्ट क्लीयरेंस की भी मिली दो साल की एक्सटेंशन नाहन 03 म‌ई (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचल वार्ता न्यूज) राष्ट्रहित की श्री रेणुका जी बांध परियोजना के निर्माण की उम्मीदें अब परवान चढ़ना शुरू हो चुकी हैं। राष्ट्रीय परियोजना के निर्माण को लेकर हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड प्रारंभिक तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुट चुका है। बांध निर्माण के मुख्य कार्य शुरू किए जाने से पहले मूलभूत सुविधाओं को जुटाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डैम निर्माण के प्रथम चरण में बिल्डिंग, सड़कें आदि बनाई जाएगी। कार्य शुरू करने की प्रारंभिक तैयारियों के तहत पावर कॉरपोरेशन संसाधन भी जुटाने…

Read More

पाँवटा साहिब  02 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- सिरमौर जिला के पांवटा साहिब से लापता एचडीएफसी बैंक कर्मी रितेश चौहान 24 वर्षीय उर्फ रिशु की लोकेशन गोवा में मिली है। सूचना मिलते ही परिजन रितेश को वापस लाने गोवा के लिए रवाना हो चुके हैं। बता दें कि रितेश चौहान सिरमौर की राजगढ़ तहसील कोटला मांगण के रहने वाले हैं जो 26 अप्रैल को लापता हो गये थे। पुलिस को कई जगह सीसीटीवी कैमरे में रितेश चौहान दिखाई तो दिए लेकिन ,अंतिम लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में खबर वायरल…

Read More