नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन के मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासी बाबू सिंह के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। बाबू सिंह छत से गिरकर घायल हो गया था जिसका उपचार पीजीआई में चल रहा था जहां उसने अंतिम सांस ली। बता दें कि शुक्रवार को एसएफडीए हॉल के साथ डाइट छात्रावास की छत पर मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासी बाबू सिंह कार्य में जुटा हुआ था कि तभी वह छत से नीचे अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।जसके बाद आसपास के लोगों द्वारा उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास) विधानसभा चुनाव-2022 की आगामी 8 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत जिला दण्डाधिकारी आर.के. गौतम ने जिला सिरमौर में किसी भी भाग में अस्त्र-षस्त्र अथवा घातक हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला में 8 दिसम्बर 2022 को प्रातः 4 बजे से लेकर 9 दिसम्बर 2022 प्रातः 8 बजे के बीच कोई भी व्यक्ति अस्त्र-षस्त्र अथवा घातक हथियार लेकर नहीं चलेगा। यह आदेष धारा 144 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किये गए हैं। आदेष में कहा गया है कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने हि.प्र. विधानसभा चुनाव-2022 की 8…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश की जनता के सरकारी राशन पर डल रहे डाके की परतें धीरे-धीरे और खुलती जा रही हैं। एक ओर जहां सरकारी राशन की सप्लाई को लेकर करोड़ों के घोटाले की आरटीआई में पुष्टि हो चुकी है वही एक और काला कारनामा आरटीआई ने खोल दिया है। यह मामला बिल्कुल वैसा ही है जैसा कि पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के ऊपर स्कूटर से सेब ढोने के आरोप लगे थे।मामला नाहन मंगला गुड्स कैरियर का है जिनके द्वारा 26 टन सरकारी राशन कालाअंब से हरिपुरधार सिविल सप्लाई के गोदाम तक स्कूटी से ही…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- विधानसभा चुनाव-2022 की आगामी 8 दिसम्बर को राजकीय डिग्री काॅलेज नाहन में 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र की होने वाली मतगणना के लिये आज मतगणना केन्द्र में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिये माॅक ड्रिल करवाई गई। यह पूर्वाभ्यास एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी 56-नाहन निर्वाचन सभा क्षेत्र की देखरेख सम्पन्न हुआ। पूर्वाभ्यास में उन अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया जिनकी तैनाती मतगणना के लिये की गई है। एसडीएम ने बताया कि मतगणना का कार्य 8 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे शुरू हो जाएगा। इसके लिये समस्त अधिकारियों व कर्मचारियो को ठीक साढ़े सात बजे मतगणना…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :- चुड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल जालग के कलाकारों ने चंडीगढ़ के कलाग्राम में सिरमौरी नाटी प्रस्तुत करके धमाल मचाया । बता दें कि उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा चंडीगढ़ के कलाग्राम में 3 से 11 दिसंबर तक नॉर्थ इंडिया फूड फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एक और उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के लोक व्यंजनों को परोसा जा रहा है वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक दलों द्वारा लोक गायन एवं लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी जा रही है। हिमाचल के जिला सिरमौर एवं…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास) : -विधानसभा क्षेत्र शिलाई के सीनियर सेकेंडरी स्कूल कफोटा में विकलांगता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय एडीएम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा बच्चों को इनाम वितरित करके उनका उत्साह बढ़ाया गया है। कफोटा स्कूल में विकलांगता दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा पेंटिंग, ग्रुप सोंग, भाषण प्रतियोगिता, एकल सांग सहित दर्जनों प्रतियोगिताएं करवाई गई तथा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा इनाम वितरित कर सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि ने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभा सभी बच्चों के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के दो बड़े नशा तस्कर 8 लाख की स्मैक के साथ सहसपुर में गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि है कॉलेज और स्कूलों में स्मैक बेचने का धंधा करते थे। 8 लाख अनुमानित कीमत की 102.50 ग्राम स्मैक के साथ 2 अभियुक्तों को थाना सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया हैथानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में थाना सहसपुर ने बताया 1 नवम्बर को सभावाल क्षेत्र से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाडी संख्या : एचपी-17- एफ-9171 को रोक कर चैक…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास) : – पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। आगनबाड़ी केन्द्र में बतौर सहायिका सरस्वती देवी पत्नी संजीव कुमार निवासी देवीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सरस्वती ने बताया कि वह आगनबाड़ी केन्द्र में बतौर सहायिका कार्यरत है। 30 नवंबर को वह आंगनबाड़ी से 3 बजे घर चली गई थी। एक दिसंबर को सुबह 9:30 बजे आंगनबाड़ी आई तो ताला टूटा मिला।अन्दर जाकर जांच की गई पता चला कि 36 किलो रिफाइंड, 20 किलो चने, 10 किलो राजमा, दलिया, रजिस्टर, बच्चों का सामान चोरी हो गया। पुलिस में मामला…