नाहन 02 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी संघ सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर से मिला। इस दौरान संघ ने हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा , जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न मांगें पूरी करने की बात कही गई है। जिला सिरमौर कर्मचारी अधिकारी संघ का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कैडर के अधीन करीब 4700 कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत है। इस कैडर के अधीन पंचायत सचिव , तकनीकी सहायक , कनिष्ठ अभियंता , सहायक अभियंता , अधिशासी अभियंता , लेखापाल व अन्य कई कैटेगरी आती है। हिमाचल प्रदेश…
Author: Himachal Varta
नाहन 02 मई (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़} :- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में जनमंच कार्यक्रम शुरू किए गए हैं जिसका मुख्य उद्देश्य घर द्वार पर लोगों की समस्या का समाधान करना है लेकिन जैसे-जैसे अब चुनावी समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे लोगों की रुचि जनमंच कार्यक्रम में कम हो रही है। आलम यह है कि कई स्थानों पर जनमंच कार्यक्रम केवल मात्र औपचारिकता रह गए हैं। यदि बात जिला सिरमौर की करें तो पहली मई यानी रविवार को रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र के बिरला में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जन मंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम…
नाहन 02 मई (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- इंद्रप्रीत को 22 साल की आयु में पंजाबी और हिंदी नाटकों में काम मिला है। इन दिनों जी पंजाबी पर प्रसारित ‘छोटी जेठानी’ नाटक में वह चुलबुली के अहम किरदार में नजर आ रही हैं। उनका अभिनय देखकर शहरवासी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन की बेटी इंद्रप्रीत कौर साहनी अभिनय की दुनिया में नाम कमा रही हैं। इंद्रप्रीत को 22 साल की आयु में पंजाबी और हिंदी नाटकों में काम मिला है। इन दिनों जी पंजाबी पर प्रसारित ‘छोटी जेठानी’ नाटक में वह…
रैणुका जी 01 मई -( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरला के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला में आज जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने कीे। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनमंच प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जाता है। जनता व सरकार के मध्य दूरियों को कम करने तथा लोगों के साथ सीधा संवाद करने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर द्वारा…
नाहन 01 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज़): -प्रदेश सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है। जिससे प्रदेश कर्ज के बोझ तले लगातार दबता जा रहा है। प्रदेश आज 65 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज लेकर अकंठ कर्ज में डूब गया है। प्रदेश सरकार ने इस साल 51365 करोड़ का बजट पेश किया है। मगर बजट को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में बजट ही नहीं है। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर जयराम सरकार को निशाना साधा है। आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर ने भाजपा सरकार पर…
पच्छाद 01 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग में एक सादे समारोह में स्थानीय निवासी (दुकानदार) व लोक सेवक सुशील शर्मा द्वारा विद्यालय के 50 जरूरतमंद छात्र – छात्राओं को जूते वितरित किए गए। सुशील शर्मा लोक सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय रहते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहित वर्मा ने सुशील शर्मा का पूरे विद्यालय परिवार की ओर से इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया और साथ ही उनके सफल व्यवसाय की कामना भी की।
पांवटा साहिब 01 मई (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश में एकमात्र शहर पांवटा साहिब से होकर गुजरती मां यमुना नदी लगातार प्रदूषित होती जा रही है। एनजीटी के आदेशों की यहां पर जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है यमुना नदी के किनारे गंदगी के ढेर देख कर हर कोई हैरान है यही नहीं आसपास के घरों में रह रहे लोग बदबूदार गंदगी और मक्खी मच्छरों से परेशान हो चुके हैं,शिकायत करने के बावजूद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई है। मां यमुना पवित्र यमुना कई नामों में विख्यात यमुना नदी पावटा से मैली होकर गुजर रही…
नाहन 30 अप्रैल (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने पच्छाद मंडल में पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विधायक रीना कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में पच्छाद में प्रगतिशील काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल और पच्छाद में समग्र विकास हो रहा है और इस क्षेत्र के लोगों ने इस बात को स्वीकार किया है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयास के बिना संभव नहीं होता। पच्छाद के लोगों को इस निर्वाचन क्षेत्र से राज्य का नेतृत्व करने वाला नेतृत्व…