नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :- उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज खेल परिसर चंबा मैदान नाहन के जिम में अतिरिक्त मशीनों का लोर्कापण किया। इस संदर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए उपायुक्त ने बताया कि रेडक्रास सोसायटी के सौजन्य से लगभग 6 लाख रुपये की लागत से इस जिम के लिए 21 छोटी तथा बड़ी अतिरिक्त मशीनों को स्थापित किया गया है जिससे विद्यार्थियों तथा खेल गतिविधियों से जुड़े लोगों को इनका लाभ प्राप्त होगा। उपायुक्त ने कहा कि शारीरिक व्यायाम जहां एक तरफ हमें अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर बुरी आदतों से भी…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास): – जिला सिरमौर के गिरिखंड क्षेत्र में सभी त्यौहार पारंपरिक और अलौकिक होते है। इनमे एक त्यौहार बूढ़ी दिवाली भी है। बूढ़ी दिवाली क्षेत्र का ऐसा त्यौहार है जो गिरीखण्ड क्षेत्र के सामाजिक रहन – सहन, आपसी भाईचारे सहित बाहर से आए मेहमानों के लिए अलग तरह का मनोरंजन देता है। यहां दशकों से मनाएं जाने वाले पारंपरिक बूढ़ी दिवाली पर्व की खुशबू अमेरिका तक पहुंचती है। पर्व का आनंद लेने के लिए लोग बाहरी देशों से गिरीखण्ड क्षेत्र में पहुंचते है और गिरिखंड क्षेत्र का कल्चर, वेशभूषा, बोली सहित बूढ़ी दिवाली…
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) (एस पी जैरथ) :- शहर को स्वच्छ रखने की नगर परिषद की कोशिशों को लोगों के साथ खुद नगर परिषद के अपने सफाई कर्मचारी भी नाकाम करने में लगे है। यह सब सोमवार को परिषद के पक्का टैंक के किनारे निर्माणाधीन कार्यालय की इमारत के नजदीक देखने को मिला जहां मार्ग पर नप के सफाई कर्मचारियों ने शहर से कचरा लाकर फैं क दिया। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों व स्कुली बच्चों को दिन भर भारी गंदगी व बदबू का सामना करना पड़ा। आरोप है कि स्वच्छता को ताक पर रखकर सड़कों के दाएं बाएं लोग…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश द्वारा समस्त प्रान्त में हित चिंतक अभियान चलाया जा रहा है, फिलहाल शुरुआत पावंटा साहिब से हो गयी है। जिसका शुभारम्भ विहिप के राष्ट्रीय सहमंत्री, अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख, हिन्दू विश्व के संपादक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिन्दू परिषद् विजय शंकर तिवारी ने किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय शंकर तिवारी ने कहा कि संपूर्ण भारत वर्ष में विश्व हिन्दू परिषद की लगभग 66000 टोलियां हित चिंतक अभियान को पूर्ण करने का कार्य करेगी। विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश की सभी ग्रामों एवं पंचायतों में हित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सड़क दुर्घटना के आरोपी को अदालत ने दोषी करार दिया है। इस दौरान अदालत ने आरोपी को 1 साल के कारावास की सजा सहित जुर्माना भी लगाया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय संख्या-एक के न्यायाधीश की अदालत ने रविकांत निवासी पुरुवाला कांशीपुर, पांवटा को भादंसं की धारा-279 में एक माह कैद और 500 जुर्माना, 337 के तहत एक माह की कैद और 500 जुर्माना, धारा-304-ए में एक वर्ष कैद और 2000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।सहायक जिला न्यायवादी गौरव शर्मा ने बताया कि 11 अक्तूबर 2012 को विक्रम सिंह ठाकुर ने…
नाहन। ( हिमाचलवार्तान्यूज) (रेणु ब्यास):- सिरमौर जिला की अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता उपमंडल संगड़ाह के लुधियाना स्कूल में संपन्न हुई। जिसमें 7 जॉन के 300 के करीब बच्चों ने भाग लिया। छात्राओं की लोक नृत्य प्रस्तुति में संगड़ाह जॉन भाषण में राजगढ़, सुगम संगीत में नाहन, शास्त्रीय संगीत पांवटा, ग्रुप सांग में पांवटा व आर्केस्ट्रा में संगड़ाह जोन प्रथम रहा। इससे पूर्व छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रविवार देर शाम संपन्न लोक नृत्य में संगड़ाह जोन प्रथम तथा नाहन जॉन की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रही।भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ की यामिनी कश्यप प्रथम, पांवटा की मुस्कान द्वितीय…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाल दिया है। ईवीएम मशीनों के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ ना हो इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा इन ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर सकती है इसलिए उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा जमाया है।बता दे सिरमौर जिला में 5 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं जहां पर ईवीएम मशीनों को सील करके रखा गया है। इतना ही नहीं इन स्ट्रांग रूम के बाहर जवानों का भी कड़ा पहरा है और…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार जिला सिरमौर में राष्ट्रव्यापी संघन जागरूकता अभियान 2022 का जिला स्तरीय कार्यक्रम नाहन के बीडीओ कार्यालय में आयोजित हुआ। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित ग्राहक शिकायत निवारण, ग्राहक अधिकार व सुरक्षित बैंकिंग प्रथाओं पर जागरूकता अभियान में नाहन व आसपास के क्षेत्र से लगभग 120 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर विशेष तौर पर ऑनलाइन बैंकिंग से होने वाले विभिन्न तरह के फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इस कार्यक्रम का आयोजन एचडीएफसी बैंक द्वारा किया गया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के शाखा…