नाहन (हिमाचल वार्ता)( लक्ष्य शर्मा) : – शिलाई में हिमालयन यूथ स्पोर्ट्स एन्ड कल्चरल क्लब द्वारा 39वीं विंटर क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 21 नवम्बर तक खेली जाएगीप्रतियोगिता ग्रामीण व ओपन दोनों स्तरों पर करवाई जाएगी। ओपन प्रतियोगिता के लिए 5500 तथा ग्रामीण स्तर के लिए 3500 प्रवेश शुल्क रखा गया है। 16 नवम्बर तक 35 टीमें प्रतियोगिता में प्रवेश ले चुकी है। ओपन टीम में एक राज्य के खिलाडी एक ही टीम में खेल सकेंगे।इस प्रतियोगिता के विजेता को नकद एक लाख रुपये का पुरुस्कार रखा गया है जबकि उप -विजेता को पच्चास हजार…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में सरकारी गेहूं की पिसाई करने वाली मिलों की बिजली खपत को लेकर विभाग के द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। डीएफएससी सिरमौर विजय सिंह हामलाल और उनकी टीम के द्वारा आज शनिवार को आटा मिलों की जांच की गई। गौरतलब हो कि नाहन की एक आटा मिल में गेहूं की पिसाई पर बिजली का बिल दर्शाया गया था। जबकि यह मिल 56 वर्षों से बंद पड़ी थी। आरटीआई एक्टिविस्ट रितेश गोयल के द्वारा जुटाई गई आरटीआई की जानकारी में ट्रक संख्या (एचपी 71 6505) जिसका चालान नंबर 61 230, गेट पास…
नगरपरिषद चालान सार्वजनिक स्थालों पर कुत्ता घुमाने वालों पर नही करती कारवाई नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – शहर सड़कों पर बेसहारा घुमने वाले गोवंश व सार्वजनिक स्थालों पर कुत्ता घुमाने वाले लोगों पर कारवाई करने को लेकर पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश नगर परिषद की अनदेखी के चलते धूल चाट रहे है। जिला प्रशासन ने गोवंश मालिकों पर दस हजार व कु त्ता घूमाने वाले…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)-भारतीय वायु सेना में अग्निवीर (पुरूष और महिला) भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक प्रार्थी पंजीकृत वैबसाईट www.agnipathvayu.cdac.in//AV पर 7 नवम्बर से 23 नवम्बर 2022 तक अपना पंजीकरण करवा सकतेहैजिला रोजगार अधिकारी, सिरमौर ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सभी पात्र एवं इच्छुक आवेदक उल्लेखित वैब साईट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रार्थी दूरभाष न. 01702-222274 पर संपर्क कर सकते हैं।
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)जिला में चाइल्ड लाइन द्वारा मनाए जा रहे चाइल्ड लाइन सप्ताह के पांचवे दिन का शुभारंभ उपायुक्त आर.के. गौतम ने जिला मुख्यालय नाहन में हस्ताक्षर अभियान से किया। अभियान का मुख्य उद्देष्य सब लोगों को बच्चों के अधिकार और संरक्षण के लिये एकजुट होकर हस्ताक्षर करके वचनबद्ध होना है। इस अवसर पर अपने संबोधन में उपायुक्त ने जनमानस विशेषकर समाज के सभ्रांत वर्ग से जरूरतमंद और परित्यक्त बच्चों की सहायता के लिये आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को एक सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिया…
नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- 14 नवंबर 2022 बाल दिवस के अवसर पर संसद भवन दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजली दी गई , जिसमें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों से 11 प्रतिभागियों को चयनित किया गया जिसमें से चयनित पहले 10 प्रतिभागियों को वक्ता के तौर पर संसद भवन में नेहरू जी पर विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया गया। हिमाचल प्रदेश से नेहरू युवा केंद्र संगठन नाहन से तनिष्का पुंडीर का भी चयन हुआ तथा संसद में उन्हें अपने विचार व्यक्त करने का मौका मिला। यह कार्यक्रम लोक सभा अध्यक्ष…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एस पी जैरथ)शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माने जाने वाले करियर अकादमी नाहन ने छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए एक और पहल शुरू की है। करियर अकादमी द्वारा जिला सिरमौर और सोलन में सीएटीएसई ( CATSE ) की परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। यह परीक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आयोजित करवाई जाएगी। CATSE करियर अकादमी टैलेंट सर्च एग्जाम ) की यह परीक्षा 19 नवंबर को सिरमौर और सोलन के निजी व सरकारी स्कूलों तथा 20 नवंबर को करियर अकादमी की नाहन, सोलन और पांवटा…
पांवटा साहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में बुधवार देर रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान कमल निवासी शिलाई भटनोल के तौर पर हुई है। पुलिस ने केशव चौहान पुत्र पूर्ण चंद चौहान निवासी शुभखेड़ा पांवटा साहिब के बयान पर मामला दर्ज किया है। केशव ने बताया कि बुधवार रात पांवटा साहिब – कालाअंब एनएच पर करीब 11 बजे जब वह अपने दोस्त नितिन पुंडीर के साथ गाड़ी में बाता पुल से पांवटा की तरफ आ रहे थे तो एक स्विफ्ट कार ( एचपी 85-5656 ) उनकी गाड़ी से आगे चल…