Author: Himachal Varta

नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – शहर के प्रमुख बाजार में अदालत के आदेशों की दो पहिया वाहनों की आवाजाही को लेकर सालों पहले जारी आदेशों की रोजाना वाहन चालकों द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है। अदालत ने बाजार से दो पहिया वाहनों को  निकलने के लिए समय तय कर रखा है। शेष अवधि के लिए प्रतिबंध लगा रखा है आलम यह है कि पीक आवर में भी लोग अपने दो पहिया वाहनों को अवैध रूप से यहां के गली नुमा बाजार में लेकर घूमते हैं। ऐसे में पैदल चलने वाले खऱीद दारी को आए लोगों को परेशानी…

Read More

शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)राजधानी शिमला में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को शिमला के माल रोड पर बीएसएनएल के कार्यालय में फोन का बिल जमा करवाने पहुंचे एक व्यक्ति के हाथों से नोटों से भरा बैग छीनकर एक उत्पाती बंदर भाग गया।देखते ही देखते बीएसएनएल कार्यालय के अंदर और बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।दुकानदारों और नगम निगम के कर्मचारियों ने भी बैग वापस लेने के भरसक प्रयास किए। बैग में 75 हजार रुपये थे। बताया जा रहा है कि बंदर कार्यालय की छत पर जाकर बैठ गया। कुछ नोट…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शहर से लगते बसाल की हिमुडा कॉलोनी में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते हुए एक व्यक्ति पैर फिसलने से गिर गया। उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार रात की है।सोलन अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक विजय कुमार हमीरपुर जिला के भोरंज का निवासी है। अस्पताल से पुलिस काे सूचना मिली कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में लाया गया।बताया जा रहा है कि उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) : – विधानसभा चुनाव 2022 निर्वाचन क्षेत्र रामपुर के पोलिंग बूथ दत्तनगर की पोलिंग पार्टी पर एक तरफ  की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई का हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाऐं महांसघ ने कड़ा विरोध जताया है। संघ के  राज्य अध्यक्ष विनोद कुमार ने जारी एक बयान में कहा कि निर्वाचन अधिकारी रामपुर की यह कार्रवाई घटना के कारणों को सही ढंग से समझने की बजाए राजनीतिक दबाव और राजनीतिक रंजिश से उत्पन्न विवाद के कारण यह निलम्बन हुआ है।  जो दूर्भाग्यपूर्ण और चुनावी डियुटी में कार्यारत अधिकारियों और कर्मचारियों के मनोबल को तोडऩे वाला है। जिस…

Read More

हिमाचल प्रदेश लॉ कॉलेज में सूचना के अधिकार पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। केंद्रीय सूचना आयोग एवं राष्ट्रीय जांच एजेंसी के पूर्व विधि अधिकारी अधिवक्ता प्रदीप रापरिया ने इस पर व्याख्यान दिया और छात्रों से बातचीत की। व्याख्यान के दौरान उन्होंने छात्रों को जानकारी दी कि सूचना के अधिकार का क्या महत्व है, सूचना कैसे ली जा सकती है, सूचना का अधिकार दाखिल करने की प्रक्रिया क्या है। कई छात्रों ने इस संबंध में प्रश्न किया, जिसे अधिवक्ता प्रदीप रापरिया ने बहुत अच्छी तरह समझाया। इस अवसर पर अध्यक्ष रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल, सीईओ मन्नत बंसल…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-राजगढ़ हेलीपैड में ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का कार्य 20 नवंबर को किया जाएगा। पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकार राजग्विंद्र पाॅल ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल राजगढ़ के पर्देदार जो अपना लाइसेंस, री नवीनतम एवं पासिंग आदि करवाना चाहते हैं, वह इसका संबंधित रोजगार 18 नवंबर, 2022 से ऑनलाइन या उनके कार्यालय में जमा करवा कर सकते हैं। ।उन्होंने बताया कि 20 नवंबर, 2022 को कोई भी लाइसेंस जाम नहीं होगा और लाइसेंस व अन्य संबंधित प्राधिकरण पूर्ण किए बिना किसी को भी पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी। 20 नवंबर, 2022…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक नाबालिग से तीन आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी जिला सिरमौर से संबंध रखते हैं। वहीं 17 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा-376डी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब में एक कंपनी में कार्यरत उक्त नाबालिग से एक आरोपी ने बहला-फुसलाकर उससे दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। इसके बाद दो अन्य…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। हाल ही में मियां के मंदिर में हुई चोरी का मामला पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि 5 नवंबर को कच्चा टैंक बस स्टैंड के समीप हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।चोरी की यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। लेकिन चोर के चेहरे पर नकाब होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। जानकारी के अनुसार जब चोरो ने गुल्लक को वहां से उठाया तो…

Read More