राजगढ 08 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्व जिला स्तरीय बैशाखी मेला आगामी 14 अप्रैल से 16 अप्रैल, 2022 तक राजगढ़ के नेहरू मैदान में बडे़ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष श्री शिरगुल देवता मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ यादविंदर पाॅल ने आज यहां अम्बेदकर भवन में मेले की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 14 अप्रैल को शिरगुल देवता की पारंपरिक पूजा से होगा। इसके उपरांत शिरगुल देवता की पालकी की शोभायात्रा राजगढ़ शहर में पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोगों…
Author: Himachal Varta
राजगढ़ 08 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- भवन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने के कारण राजगढ़ शिक्षा ब्लाॅक के प्राथमिक पाठशाला कुड़िया-कडंग के बच्चे खुले मैदान में कक्षाएं लगाने को मजबूर हैं । बता दें कि वर्ष 2017 के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल के दो कमरों के लिए सवा चार लाख की राशि स्वीकृत की गई थी । इस राशि से स्कूल की दूसरी मंजिल पर दो आधे अधूरे कमरों का निर्माण ब्लाॅक व स्थानीय पंचायत द्वारा किया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार वर्ष 2018 के दौरान तेज हवाओं अर्थात तूफान के कारण इसकी छत उड़…
नाहन 7 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़) जिला सिरमौर में 12 मार्च 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर आर के चौधरी ने दी । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश के सभी जिला न्यायालय व अधीनस्थ न्यायालय में 12मार्च 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में वैवाहिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चेक बाउंस…
नाहन { संजय सिंह } 07 मार्च { हिमाचलवार्ता न्यूज़ } नाटक व गीत-संगीत से कलाकारों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित कलाकारों ने ग्राम पंचायत घण्डूरी, देवा मानल, डिब्बर व नेहरटी भगोट में किए कार्यक्रम प्रस्तुत जिला सिरमौर में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नितियों व कार्यक्रमों को आमजन तक पंहुचाने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सूचना एवं जनसर्म्पक विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस…
नाहन 06 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़):- ऊर्जा मंत्री ने पांवटा साहिब तो रिना कश्यप ने राजगढ़ में सुना लाइव संवाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का बजट 2022-23 पर लाइव संवाद कार्यक्रम जिला सिरमौर में 06 एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से प्रसारित किया गया जिसे जिला के हजारों लोगों ने देखा। इस दौरान बहुउद्देशीय परियोजनाएँ व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बजट 2022-23 के सम्बंध में आयोजित लाइव संवाद कार्यक्रम देखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत इस वित्त वर्ष का बजट ऐतिहासिक है, जिसमें माननीय…
नाहन 05 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :-सिरमौर में 06 एलईडी स्क्रीनों पर प्रातः 11 बजे से प्रसारित होगा लाइव संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का 06 मार्च, 2022 को बजट 2022-23 पर लाइव संवाद कार्यक्रम का प्रसारण जिला सिरमौर में 06 एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री कल शिमला से प्रातः 11 बजे लाइव संवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लोगों से बजट 2022-23 पर संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के एसएफडीए हॅाल नाहन, पांवटा साहिब के बीडीओ कार्यालय परिसर…
शिलाई 05 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ): -हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2022-23 के लिए 51365 करोड़ का बजट पेश किया। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर ने मुख्यमंत्री जी द्वारा पेश किया गया पांचवा बजट को आम लोगो का व संतुलित करार दिया हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा बजट में किसानों, बागवानों व सरकारी व अर्ध सरकारी कर्मचारियों का विशेष ध्यान रखा हैं। बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9000 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6100 रुपये, सहायिका को…
नाहन 05 मार्च { हिमाचलवार्ता न्यूज़ } – सिरमौर जिला में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2019 से 2021 तक 44 मामलों के तहत 51 पीड़ितों को 62 लाख रुपये की राहत राशि जारी की गई है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां जिला स्तरीय सतर्कता एंव प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला में 2019 से अब तक कुल 53 मामलों में से 37 न्यायालय में लंबित, 09 मामले खारिज, 02 मामलों से एससी/एसटी की धाराएं हटाई गई, 04 मामलों की पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही…