नाहन { संजय सिंह }02 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- चुनाव के दौरान भले ही राजनेता जनता से कई लोक लुभावने वायदे करते हो लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद जनता की दिक्क्तों को भूल जाते है। भाजपा शासित नगर परिषद में दो महीने से सदन की बैठक न बुलाए जाने से सवालिया निशान लग रहे है। नगर परिषद एक्ट के अनुसार सदन की बैठक प्रत्येक माह बुलाई जानी अनिवार्य है। उधर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर की कई ज्वलंत समस्याओं को लेकर लोग परेशान हैं। परिषद में मनमर्जी का आलम है। ऐसे में फजीहत से बचने के लिए सदन…
Author: Himachal Varta
पाँवटा साहिब 02 मार्च (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- उप मंडल अधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन की अध्यक्षता में गत दिवस बद्रीपुर पंचायत के प्रतिनिधियों तथा नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के प्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ उप मंडल अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान बद्रीपुर पंचायत में जगह-जगह पर लगे कूड़े के ढेरों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई। विवेक महाजन ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि बद्रीपुर पंचायत तथा नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएँगे। इसके तैयार होने के उपरांत…
नाहन 28 फरवरी { हिमाचलवार्ता न्यूज़ }:- नाहन में 10 व 11 मार्च को आयोजित किया जाएगा दो दिवसीय जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दलों को 5 मार्च से पूर्व पंजीकरण करवाना होगा अनिवार्य प्रतियोगिता के दौरान पदमश्री विद्या नन्द सरैक को उपायुक्त सिरमौर करेंगे़ सम्मानित भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला सिरमौर द्वारा नाहन के जिला परिषद भवन के सभागार में आगामी 10 व 11 मार्च 2022 को दो दिवसीय जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी…
नाहन 28 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- करियर अकैडमी नाहन की छात्रा कृति चौहान को राज्य शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने युवा विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया। जिसमें उन्हें ₹50000 की नगद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी से नवाजा गया। यह पुरस्कार 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हिमाचल प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने के लिए दिया गया। इसके साथ ही कैरियर एकेडमी के 10वीं और 12वीं के 30 छात्र छात्राओं को बोर्ड मेरिट स्कॉलरशिप के लिए चयनित किया गया है। अकैडमी के चेयरमैन एसएस राठी, डायरेक्टर मनोज राठी, ललित राठी, व प्रधानाचार्य विजय चौहान ने बच्चों…
पाँवटा साहिब 28 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन ने आगामी स्टेट चैंपियनशिप के लिए सीनियर पुरुष वर्ग कबड्डी टीम के चयन हेतु पांवटा साहिब में ट्रायल के बाद राज्य स्तर के लिए सिरमौर टीम का चयन कर लिया है। आगामी 5 से 6 मार्च तक मंडी में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। कार्यक्रम के मुख्यतिथि कर्नल जगत चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का होनहार युवा आज कब्बडी, क्रिकेट, फुटबॉल व एथलेटिक्स समेत विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला कब्बडी संघ अध्यक्ष कुलदीप राणा व उपाध्यक्ष…
नाहन { संजय सिंह }28 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- हिमाचल प्रदेश पुलिस में बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिए जाते है। राज्य के पुलिस प्रशासन द्वारा वर्ष 2020 के 96 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 77 कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा। पुलिस महानिदेशक हिमाचल प्रदेश संजय कुंडू ने इसकी अधिसूचना जारी की। जारी की गई सूची में जिला सिरमौर के विभिन्न पुलिस थानों में कार्यरत छह पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों का चयन किया गया है। तीन कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा…
नाहन 27 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पल्स पोलियो अभियान के तहत सिरमौर जिला में 60800 से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है जिला भर में पोलियो पिलाने के लिए 538 पोलियो बूथ बनाए गए हैं जिसके मद्देनजर 2152 कर्मचारी नियुक्त किए गए है। जिला मुख्यालय नाहन धगेडा ब्लॉक द्वारा 98 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई गई। बीएमओ धगेडा मोनिषा अग्रवाल ने बताया कि सभी बूथों पर चार चार कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में प्रवासी कामगारों के बच्चों व बसों में सफर कर रहे बच्चों को देखते हुए…
नाहन संजय {सिंह }27 फरवरी {हिमाचलवार्ता न्यूज़}:- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ की गई मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ज़रूरतमंद युवाओं के स्वरोज़गार के सपनों को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इस योजना के अंतर्गत 18 से 45 वर्ष तक के युवाओं तथा 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को स्वरोज़गार के प्रति प्रोत्साहित करने के उ्देश्य से 25 प्रतिशत से लेकर 35 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है व 3 वर्ष तक 5 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दर में भी छूट प्रदान की जाती है। ऐसे…