शिलाई 15 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – जेल भोज क्षेत्र के टिम्बी में अब दो दिन के लिए नायब तहसीलदार बैठेंगे। जिससे आठ पंचायतों के लोगो को एव राजस्व विभाग से सम्बंधित कार्यो के लिए शिलाई नहीं जाना पड़ेगा। इसी तरह से लाधि क्षेत्र के नैनी धार में भी सप्ताह में दो दिन के लिए नायब तहसीलदार बैठेंगे। आज खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्याय बलदेव तोमर ने टिम्बी व नैनी धार में सप्ताह में दो दिन नायब तहसीलदार बिठाने का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जो भी…
Author: Himachal Varta
नाहन 15 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – सिरमौर जिला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 से अबतक 94 सड़क कार्य स्वीकृत किए गए हैं जिसमें से 67 सड़क कार्यो को पूर्ण कर लिया गया है जबकि 27 सड़क कार्य प्रगति पर है। जिसमें नाहन मण्डल के अंतर्गत 7 सड़क कार्य, पांवटा साहिब में 4, शिलाई में 3, राजगढ मंे 8, संगडाह में 4 व सराहां मण्डल के अंतर्गत 1 सड़क कार्य प्रगति पर है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शेष बचे कार्यो को जून, 2022 तक पूर्ण करना सुनिश्चित…
नाहन {संजय सिंह }15 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – नाहन में टनल बनाने के लिए फीजिबिलिटी सर्वे टेंडर पर करीब 17.5 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। यह जानकारी स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों एवं सड़कों के सुधार की दिशा में सक्षम प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन सड़कों कि पूर्व की सरकारों ने उपेक्षा की है उन सड़कों के निर्माण में भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ नाहन विधानसभा…
नाहन 14 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : – विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन क्षेत्र मंे सड़कों का सुधार कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में धौलाकुंआ और कोलर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग में पैदल पाथ बनाए जा रहे हैं और सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इसी क्रम में खजूरना मारकंडे नदी का पुल उसे नये सिरे से बनाया जा रहा है जिस पर लगभग 31.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया जारी है। नाहन से शिमला की ओर जाने वाली पांच किलोमीटर की सड़क बिरोजा फैक्टरी से शुरू…
शिमला 14 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्य के लगभग 1.73 लाख पेंशनभोगियों को 1 फरवरी, 2022 से संशोधित पेंशन व पारिवारिक पेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमण्डल के इस निर्णय से 1.30 लाख पेंशनभोगियों और पारिवारिक पंेशनभोगियों को 1 जनवरी, 2016 से संशोधित पेंशन व पारिवारिक पंेशन सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसम्बर, 2021 के मध्य सेवानिवृत हुए लगभग 43,000 कर्मचारियों को संशोधित पेंशन और गे्रयचुटी भी मिलेगी। अब 1 जनवरी, 2016 से न्यूनतम पेंशन/पारिवारिक पेंशन 3500 रुपये प्रतिमाह…
शिलाई 14 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):-राष्ट्रीय राजमार्ग 707 में वीते वर्ष क्रेश वेरियर लगाए गए थे। जिससे काफी लाभ मिल रहा था। लेकिन इन क्रेश वेरियर के लगभग एक साल बाद इन दिनों 707 एनएच का कार्य जोरो से चल रहा हैं। जिससे सड़क के साथ बने क्रेश बेरियर टूट रहे हैं और ऐसे ही बर्वाद हो रहे हैं। जिससे इसका मिस यूज हो रहा हैं और करोड़ो की लागत से बने क्रेश बेरियर बर्वाद हो रहे हैं। भाजपा शिलाई मंडल के मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि एनएच 707 सड़क से क्रेश…
नाहन {संजय सिंह} 14 फरवरी (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) : -हिमाचल शिक्षक महासंघ (हि० प्र०) ने 21 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मन्त्री, मुख्य सचिव, वित सचिव, शिक्षा सचिव, उच्च एवं प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक को प्रदेश के सभी संवर्गों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के विभिन्न ज्वलंत मुददों के बारे में माँग पत्र भेजा है तथा माँग की है कि हिमाचल शिक्षक महासंघ को यथाशीघ्र बैठक के लिये आमंत्रित किया जाए ताकि वार्तालाप से सभी मुददों का हल निकल सके। प्रैस को जारी बयान में हिमाचल शिक्षक महासंघ के प्रदेश प्रधान डॉ०प्रेम शर्मा,मुख्यसंरक्षक प्रो०यशवंत सिंह राणा, कार्यकारी प्रधान पवन गांधी,…
पांवटा साहिब 13 फरवरी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ):- हिमाचल उत्तराखंड की सीमा पर चुनावो के मध्यनजर गोविंदघाट नाके पर उत्तराखंड जा रहे वाहनों की जांच पुलिस पूरी मुस्तैदी से कर रही है। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने हिमाचलवार्ता को बताया की उत्तराखंड में चुनाव के होने के कारण सीमा पार उत्तराखंड जा रहे सभी वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया की चुनावो को देखते हुए हिमाचल व हरियाणा से हो रही शराब की तस्करी को रोकने के लिए सभी वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान हिमाचल पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से कर जांच…