नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह) उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने उपतहसील हरिपुरधार के खडाह निवासी राम लाल ठाकुर को उप तहसील भवन निर्माण हेतु भूमि दान करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उपायुक्त ने राजस्व विभाग की ओर से राम लाल ठाकुर का आभार व्यक्त किया तथा इस नेक कार्य के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत करार दिया। उल्लेखनीय है कि राम लाल ठाकुर ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजस्व विभाग को एक बीघा जमीन हरिपुरधार बाजार के समीप दान की है जिस पर उप तहसील…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचल वार्ता) (लक्ष्य शर्मा):- उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ नाहन चौगान से किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया और स्कूली बच्चों तथा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) परिसर नाहन में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि गांधी जयंती के पावन अवसर पर आज से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश शर्मा को पदोन्नति देकर एएसपी शिमला हेडक्वार्टर बनाया है जो मूल रूप से गिरीपार क्षेत्र के ठाणा गाँव से संबंधित है। दिनेश शर्मा जो इसके पहले डीएसपी नारकोटिक्स शिमला का भार सँभाले हुए थे उनको भी पदोन्नति देकर एएसपी नारकोटिक्स बना दिया है वो भी सिरमौर ज़िले के हरिपुरधार क्षेत्र बयोंग गाँव से सबन्धित हैं। इसके अलावा संतोष शर्मा को भी पदोन्नति का लाभ मिला है अब वो अपनी सेवाएं सीआईडी विंग शिमला में बतौर एएसपी कार्यभार संभालेंगे। संतोष शर्मा गिरिपार के शिलाई तहसील के नाया पंजोड़ से…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-जिला सिरमौर के ऐसे युवा जो 01 अक्तूबर 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक वोट नहीं बनवा पाए थे, उनके लिए सभी पंचायतों में आज विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर प्रकाशित मतदाता सूची के संबंधित भाग व अनुभाग को पढ़ा गया ताकि छूटे हुए योग्य नये मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि ग्राम सभा की बैठकों में मृत, दोहरे पंजीकृत और स्थानान्तरित मतदाताओं के नाम 01 अक्तूबर 2022 की अहर्ता तिथि के…
आयोजित नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की एक बैठक वार्ड नंबर-11 में जिला दुर्गा वाहिनी संयोजिका सीमा की उपस्थिति में आयोजित हुई। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विभोर कुमार व सतीश मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में उपस्थित सभी ने विशेष तौर माता का आह्वान किया व शस्त्र पूजन किया। इस मौके पर विभोर कुमार ने उपस्थित माताओं और बहनों को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के बारे में सभी को बताया तथा संगठन के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न तरह के कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने…
नाहन 03 अक्तूबर (एसपी जैरथ):- शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। तो वही, कुछ प्रमुख कांग्रेसी चेहरों पर भाजपा का मेकअप अब चमकने भी लग पड़ा है। वही, विधानसभा क्षेत्र की 58 पंचायतें और 102 बूथ कुल मतदाता की गणना के हिसाब से भाजपा के संभावित प्रत्याशी को लाभ पहुंचाते हुए नजर आते हैं। इसकी बड़ी वजह बीते 70-75 वर्षों में हुए विकास कार्य जनता जनार्दन की जुबान पर चर्चा का विषय बन गए हैं। यही नहीं भले ही क्षेत्र जनजातीय घोषित ना हुआ हो, मगर हाटी का हल कमल के फूल को इस…
नाहन 03 अक्तूबर( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला के त्रिलोकपुर में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बालासुन्दरी मन्दिर में दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ उपायुक्त राम कुमार गौतम ने सपरिवार माता के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर अष्टमी को किए जाने वाले हवन-यज्ञ में भाग लिया व कन्या पूजन भी किया। आयुक्त, त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास राम कुमार गौतम ने बताया कि आज दुर्गा अष्टमी के अवसर पर त्रिलोकपुर मंदिर में लगभग 5000 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया व माता को 11 लाख 53 हजार 105 रूपये नगद राशि, 04 ग्राम…
नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न कार्यों एवं सेवाओं हेतु निर्वाचन अधिकारी नाहन विधानसभा क्षेत्र रजनेश कुमार द्वारा सील बंद अल्पावधि निविदाएं आमंत्रित की गई हैं जिसके लिए निविदा दस्तावेज उनके नाहन स्थित कार्यालय से 07 अक्तूबर दोपहर 12 बजे तक 1000 रुपए की अग्रिम राशि बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करवा कर प्राप्त कर सकते हैं। रजनेश कुमार ने बताया कि निविदा दस्तावेज उनके कार्यालय 07 अक्तूबर दोपहर 01 बजे तक पहुंच जाना चाहिए जिसके पश्चात निविदा दस्तावेज उसी दिन दोपहर 03ः30 बजे इच्छुक बोलीदाताओं या उनके द्वारा विधिवत अधिकृत उनके प्रतिनिधि की उपस्थिति…