पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):-प्रदेश में वन्यप्राणी के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए 2 से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज 2 अक्टूबर को शिमला से इसका शुभारंभ कर चुके है। विभाग द्वारा पहली बार बाइक रैली के माध्यम से लोगों को वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया है। रैली शिमला से शुरू हो चुकी है जोकि 8 अक्टूबर को पौंग बांध कांगड़ा में खत्म होगी। इस दौरान बाइक रैली हर दिन 200 किलोमीटर का एरिया कवर करेगी। बता दें,…
Author: Himachal Varta
पांवटा साहिब ( रेणु ब्यास) हिमाचल वार्ता न्यूज – निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकरी एवं उपमंडल अधिकारी (ना) पांवटा साहिब विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र 58-पांवटा साहिब में आज राजकीय महाविद्यालय परिसर में युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के जिला आइकॉन दिलीप सिरमौरी ने युवाओं को संगीत के माध्यम से मतदान हेतु प्रेरित किया। विवेक महाजन ने बताया कि कार्यक्रम में युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ कर भाग लिया। उन्हें चुनाव से सम्बंधित विभिन विषयों पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर निर्वाचन…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। शिमला में एक प्रैस कांफ्रैंस में नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल में जयराम सरकार आज तक की सबसे कमजोर सरकार है। जयराम ठाकुर खुद एक कमजोर मुख्यमंत्री है जिनके आदेशों पर अफसरशाही कोई भी अमल नहीं कर रही। नरेश चौहान ने हाल में एबीपी-सी वोर्टर्स के हिमाचल के संबंध में किए सर्वे पर कहा कि यह बीजेपी की रणनीति है। भाजपा अपने मित्रों के जरिए महौल बनाकर लोगों को गुमारह करने का प्रयास कर रही है।…
अंब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपमंडल अंब के घेबट बेहड़ में ट्रक की चपेट में आकर 17 वर्षीय एक कालेज छात्रा की मौत हो गई है। मृतक छात्रा की पहचान 17 वर्षीय अक्षिता पुत्री प्रवीण कुमार निवासी घेबट बेहड़ के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अक्षिता मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे घर के पास कॉलेज आने के लिए गांव के एक युवक से लिफ्ट लेकर स्कूटी पर बैठी ही थी कि चिंतपूर्णी की तरफ से आ…
नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज ( एस पी जैरथ) हिमाचल प्रदेश के एक ऑडिओ गीत में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाई है। मोले रै मोलाईऐ शीर्षक से गाये गए इस गीत को गत दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर के टीवी चैनल कलर टीवी के “झलक दिखला जा” शो में उस वक्त चलाया गया जब हिमाचल की प्रसिद्ध अदाकारा रुबीना दिलैक की प्रस्तुति चल रही थी और रुबीना दिलैक ने वहां उपस्थित प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक करण जौहर सुप्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित मशहूर नृत्यांगना रश्मिका मंदाना, नोरा फतेही एंकर मनीष पॉल जैसे जाने-माने कलाकारों को इस हिमाचली गीत पर नृत्य करने के लिए बुलाया…
शिल्ली-शनाड़ी पेयजल योजना का भी किया लोकार्पण नाहन ( हिमाचल वार्त न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि पिछले 60-70 सालों में पूर्व कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में मात्र 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए जबकि वर्तमान में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सरकार के मात्र पांच साल के कार्यकाल में रिकार्ड 7 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि धारटी क्षेत्र में सड़क, पुल पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। डा. राजीव बिन्दल आज धारटी क्षेत्र के बनेठी और नौणी जमटा पंचायत में विभिन्न विकास योजनाओं के उदघाटन अवसर…
कुल्लू हिमाचल वार्ता न्यूज ( लक्ष्य शर्मा) कुल्लू दशहरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए पहले दिन एसपीजी के प्रोटोकॉल के चलते कुछ बंदिशें रहेंगी। हालांकि देवी-देवताओं की रस्मों में किसी प्रकार की बाधा नहीं डाली जाएगी। दशहरा में निभाई जाने वाली देव परंपराओं को पहले की तरह निभाया जाएगा। रथ मैदान में देवताओं के लिए अलग गेट लगाया जाएगा। आम जनता को दूसरे गेट से होकर जाना पड़ेगा। सभी लोगों को इन्हीं गेट से होकर रथ मैदान में प्रवेश करना होगा। रथ मैदान में किसी तरह की रोकटोक नहीं रहेगी। प्रोटोकाल के चलते मैदान में एसपीजी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्यशर्मा) :- चुनाव के बाद सिरमौर प्रेस क्लब की पहली बैठक सोमवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अष्टमी नवरात्र के चलते बेहद गरिमापूर्ण माहौल में प्रेस क्लब के सदस्यों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। क्लब के पूर्व महासचिव सूरत पुंडीर ने अब तक के कार्यों का ब्यौरा रखा व आगामी संचालन के लिए नवनिर्वाचित महासचिव सतीश शर्मा को विधिवत कार्यभार सौंपा गया। बैठक में प्रेस क्लब के सदस्यता पंजीकरण शुल्क को 200 रुपए से घटाकर 50 रुपए किया गया, साथ ही मासिक शुल्क 20 रुपए तय किया गया। बैठक में…