नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-ऐसे मानव श्रेष्ठ हैं उन्हें कहो कुलीन, रहते हैं जो हर घडी जीव सेवा में लीन। ऐसी ही एक श्रेष्ठता की मिसाल पेश की है आज पशुपालन विभाग सिरमौर ने। उप निदेशक पशुपालन विभाग सिरमौर डॉ. नीरू शबनम को जब नाहन विधानसभा क्षेत्र के सैनवाला के समीप एक बछड़ी की लम्पी त्वचा रोग से बेहद दयनीय स्थिति के बारे अवगत करवाया गया तो उन्होंने अविलम्भ अपने अधिनस्त कर्मचारियों को तुरंत बछड़ी का इलाज करने के निर्देश दिए। इसपर कार्यवाई करते हुए वेटरनरी फार्मासिस्ट मीरा तोमर व जोगिन्दर सिंह ने पशु चिकित्सा अधिकारी काला अम्ब डॉ.…
Author: Himachal Varta
श्री रैणुका जी हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास) :- सिरमौर जिला उपमंडल मुख्यालय की ग्राम पंचायत संगड़ाह के टिकरी में मंगलवार देर रात पिकअप जीप दुर्घटना में एक ही गांव के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामस्वरूप (48), ईश्वर चंद्र उर्फ बंटा (41) और गीताराम (40) सभी निवासी टिकरी के तौर पर हुई है। इस हादसे के संगड़ाह क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक महिंद्रा पिकअप एचपी- 71-1664 संगड़ाह से सीमेंट लेकर टिकरी जा रही थी कि अचानक हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- 2022 के विधानसभा चुनाव में नाहन सीट के संभावित प्रत्याशियों का भाग्य 82,599 मतदाता निर्धारित करेंगे। हालांकि यह फिगर 16 अगस्त 2022 तक का है। इसके बाद भी इलेक्शन कमिशन के द्वारा अपना वोट बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा का भी प्रावधान किया गया है। कोई भी व्यक्ति जो 1 अक्टूबर 2022 को 18 साल उम्र का होने जा रहा है वह नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप पर अपना इनरोलमेंट करा सकता है। आपको यहां यह भी बताना जरूरी है कि अभी तक नाहन विधानसभा क्षेत्र में 42,063 पुरुष तथा 40,536…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- महर्षि वाल्मीकि प्रकटौत्सव समिति के प्रधान जगदीप चौहान, उपप्रधान जुगनू कुमार, महासचिव राकेश पाहवा, कोषाध्यक्ष अंकुर नारनौल व साहिल बहलान ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस बयान के माध्यम से बताया कि महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर इस वर्ष 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाल्मीकि जयंती का शुभारंभ 8 अक्टूबर को 11:00 बजे रक्तदान शिविर से किया जाएगा। रक्तदान शिविर में उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 8 अक्टूबर शाम 7 बजे सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है…
नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) नाहन 05 अक्तूबर (एसपी जैरथ):- उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि सरकारी विभागों में अधिकारी और कर्मचारी एक टीम की तरह दिन-रात कार्य करते हैं। अगर अधिकारी इसी प्रकार अपना काम संजीदगी से करेंगे और अन्य कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करेंगे तो जिला और आगे बढ़ेगा। उपायुक्त ने कर्मचारी संघ बैठक में जिला के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगो को सुना और उन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया तथा जो निर्णय सरकार के स्तर पर होने हैं उन्हें प्रदेश सरकार को प्रेषित करने को कहा। उपमण्डल दण्डाधिकारी नाहन एवं सहायक…
शिमला हिमाचल वार्ता न्यूज ( रेणु ब्यास)प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है आज पीएम मोदी प्रदेश के कुल्लू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव में शिरकत करेंगे और भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में भी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश को 3650 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिन में हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे. पीएम मोदी दोपहर में बिलासपुर के लुहणू मैदान पहुंचेंगे. पीएम मोदी मोदी बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करेंगे और साथ ही कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. पीएम मोदी…
देहरादून ( हिमाचल वार्ता न्यूज )उत्तराखंड में हरिद्वार के लालढांग से बीरोंखाल (पौड़ी) के कांडा तल्ला गांव जा रही बारातियों से भरी बस सिमड़ी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई,जबकि 21 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक होने की वजह से मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। कार के आगे सांप आ गया था, जिसे देखकर मैंने अपनी कार की ब्रेक लगा दी। फिर मेरी कार को ओवरटेक कर आगे निकली बारातियों से भरी बस अचानक खाई में जा…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)बिलासपुर धौलरा मंदिर में चल रहे शारदोत्सव की सांस्कृतिक संध्या उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों के नाम रही। इस संध्या पर मणिपुर से आए कलाकारों ने नृत्य ‘लाइ हरोबा’ की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी। इस नृत्य में कलाकारों की वेषभूषा व भावभंगीमाओं ने सबका मन मोह लिया। मणिपुर के कलाकारों ने एक दूसरा नृत्य ‘हरि रिहा’ की भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। असम से आए कलाकारों ने ‘सिखला’ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं मधुरा-उत्तरप्रदेश के ब्रज कला लोक मंच के कलाकारों ने जब अपना ‘मयूर नृत्य’ प्रस्तुत किया तो दर्शकगण…