नाहन (हिमाचलवार्ता)। – पांवटा साहिब में एक 17 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है ,जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। माजरा पुलिस थाना में पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी 17 साल की लड़की के साथ जगदीप पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी चांदपुर ने दुष्कर्म किया है। युवक पिछले 5-6 महीनों से उसकी लड़की के साथ गलत काम कर रहा था, जिसकी जानकारी उसकी बेटी ने उसे…
Author: Himachal Varta
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब में देर सांय एक अनियंत्रित कार ने दो महिलाओं को रौंद दिया,जिसमें महिलाओं को गंभीर हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल पांवटा में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला को मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर किया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि दो महिलाओं को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई । दोनों महिलाएं 40 वर्षीय बबली देवी पत्नी जागा राम निवासी भूपुर पांवटा साहिब ओर सत्या देवी पत्नी सुरेश निवासी बातामंडी…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गावँ शिलाई में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गयी, जिसके बाद उक्त व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल शिलाई लाया गया ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 70 वर्षीय सही राम कुकढेच, पोस्ट ऑफिस हँलाह तहसील का रहने वाला है। हालांकि इस दौरान बेटा राजकुमार व गांव कुकढेच के अन्य लोगो भी मौके पर मौजूद रहे। पांवटा डीएसपी ने बताया कि सही राम घर से दोपहर के समय पशुओं को चुगाने के लिए घासन की तरफ गया था ,जो पशु चुगाते / हाकते समय गिर गया, जिसके कारण उसके…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। एनएसयूआई पांवटा साहिब इकाई ने प्रधानाचार्य महाविद्यालय पांवटा को ज्ञापन दिया। जिसमें एनएसयूआई ने मांग उठायी कि महाविद्यालय में आये दिन माहौल खराब हो रहा हैं। बाहरी लोग कैम्पस के अंदर घुस कर रोजाना महाविद्यालय के माहौल को ख़राब कर रहे हैं। जिस से महाविद्यालय में पढ़ रहें सैंकड़ों छात्रों को आये दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं साथ ही महाविद्यालय का नाम खराब हो रहा है। एनएसयूआई का कहना है कि महाविद्यालय में सुरक्षा गार्ड को मुख्य द्वार पर तैनात किया जाये व बाहरी लोगों का प्रवेश महाविद्यालय में बंद किया जाये। एनएसयूआई के महाविद्यालय…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने आज विकासखंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत चाढ़ना का दौरा किया और उस पंचायत में चल रही अनेक विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया की पंचायत में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करें और पंचायतों के लिए सरकार द्वारा दिए गए बजट का सदुपयोग करें। उन्होंने बताया कि वाटर सेट के तहत संग्राम विकासखंड की 8 पंचायतों में 4 करोड से अधिक की राशि चेक डैम और जलाशयों के निर्माण पर खर्च की जा रही है। उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं के…
नाहन 10 दिसम्बर (हिमाचलवार्ता) :- डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक दूरदराज से आने वाले रोगियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। यह आरोप हिंदू जागरण मंच ने लगाए हैं। मंच के कार्यकर्ताओं ने आज अस्पताल के एमएस को समस्या से अवगत करवाते हुए चेतावनी दी है कि जल्द चिकित्सकों के व्यवहार में सुधार न हुआ तो मंच उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगा। हिंदू जागरण मंच के जिला सचिव सुमित गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में व्यवस्थाओं का अभाव है। बार-बार समस्याओं से अवगत करवाए जाने के बावजूद भी यहां व्यवस्थाएं चरमराई हैं। उन्होंने कहा…
हिमाचल वार्ता न्यूज – नाहन 09-12-2021 सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रदेश में विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जा रहे है इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय राजमार्ग 07 कालाअम्ब – पांवटा साहिब – देहरादून पर नाहन के समीप परिवहन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान एनएच- 07 से गुजरने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। मीडिया से बात करते हुए आरटीओ सिरमौर सचिन्द्र चौधरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि देखने को मिलता…
हिमाचल वार्ता न्यूज़ – शिमला 09-12-2021 जवाहरलाल नेहरू ललित कला महाविद्यालय शिमला द्वारा शिमला के गियेटी थियेटर मे एक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में महाविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ उच्चतर शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि प्रदर्शनी में छात्रों की प्रतिभा को एक मंच प्रदान किया गया है जिससे छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि जब तक कलाकार की मेहनत को प्रदर्शित न किया जाए तब तक कला को सही मुकाम…