Author: Himachal Varta

नाहन 04 दिसम्बर ( हिमाचलवार्ता)- सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन स्थित इंडोर स्टेडियम को प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 10 बजे तथा सांय 3 बजे से 8 बजे तक खोला जाएगा, ताकि नाहन के युवा अपनी खेल प्रतिभाओं को निखार कर खेल के क्षेत्र में जिला तथा प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने गत सांय उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला खेल परिषद सिरमौर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।       बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि जिला में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को तराशने तथा…

Read More

नाहन 04 दिसम्बर -( हिमाचलवार्ता) हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण की दूसरी खुराक का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तथा देशभर में प्रथम आने की उपलब्धि पर 05 दिसम्बर 2021 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के अन्य सभी जिलों के साथ जिला सिरमौर में नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, संगडाह और सराहां में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, सांसद राज्य सभा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश…

Read More

नाहन (हिमाचलवार्ता)। विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर आज जिला सिरमौर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सिरमौर जिला पैरास्पोर्ट्स के द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी नाहन के सौजन्य से किया गया; जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने की। खेलकूद प्रतियोगिता आरम्भ करवाने के पश्चात् उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चाें को खेलकूद व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि इनके मनोबल को बढ़ाया जा सके जिससे आने वाली बड़ी खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी ये…

Read More

दिल्ली(हिमाचल वार्ता) हिमाचलप्रदेश के राजयत्व दिवस की 50 वी वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बसे हिमचालिओं द्वारा पांच दिसम्बर को राजघाट दिल्ली से हिमाचल भवन दिल्ली तक लगभग चार किलोमीटर स्वर्णिम हिमाचल  मैराथन दौ़ड़ का आयोजन किया जायेगा / स्वर्णिम हिमाचल महोत्सव दिल्ली के मुख्य संयोजक एवं  हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन  के सीनियर वाईस चेयरमैन श्री के आर वर्मा ने बताया की इस मैराथन दोड़को मुख्य अतिथि  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा झण्डी दिखाकर सुभारम्भ करेंगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री श्री जय राम ठाकुर इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे जबकि केंद्रीय मंत्री…

Read More

नाहन 03 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता) :- शिक्षा खण्ड राजगढ़ के राजकीय माध्यमिक  स्कूल धमून ने आपदा प्रबंधन पर बेहतरीन प्लान तैयार करके सिरमौर जिला में प्रथम स्थान हासिल करते हुए अपनी उपलब्धियों की सूची में फिर से एक नया आयाम स्थापित किया है। गौर रहे कि इससे पहले स्वच्छता में धमुन स्कूल दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चूका है तथा स्कूल राजगढ़ क्षेत्र में ही नहीं अपितु पुरे सिरमौर जिला में अपने  एक अलग पहचान  बनाने में कामयाब रहा है। एसपीजी एएसपी मुख्याध्यापिका पायल तोमर ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय नाहन द्वारा सभी स्कूलों को अपना आपदा…

Read More

नाहन 03 दिसम्बर (हिमाचल वार्ता) :- उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम को वापस लिए जाने का देश के धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया है। धार्मिक संगठनों का कहना है कि सरकार द्वारा जो चारधाम देवस्थानम अधिनियम वापस लिया है वह काबिले तारीफ है। सनातन वैदिक हिंदू परम धर्म संसद 108 ने उत्तराखंड सरकार द्वारा बोर्ड अधिनियम को वापस लिए जाने का स्वागत किया है।  सनातन वैदिक हिंदू परम धर्म संसद 108 हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पंकज दास ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा चार धाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम  2019 को वापस लिया है वह सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा…

Read More

 नाहन 03 दिसम्बर (हिमाचलवार्ता) :- जिला मुख्यालय नाहन स्थित डॉ वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के मद्देनजर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर दिनेश भारद्वाज आज मीडिया से रूबरू हुए। इस सम्मेलन में देश भर से करीब 100 प्रतिभागी हिस्सा लिया और सम्मेलन के दौरान अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। दिनेश भारद्वाज ने बताया कि पहली मर्तबा नाहन कॉलेज के इतिहास में  राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में देश के नामी शिक्षाविद हिस्सा लेकर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति…

Read More

नाहन 03 दिसम्बर (हिमाचलवार्ता) :- कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने रेणुकाजी विधानभा क्षेत्र तथा विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली भाटगढ़ पंचायत के गांव चामला मे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। विधायक कुमार ने यहां जारी बयान मे कहा कि, इस दौरान भाटगढ़ पंचायत के प्रधान भीम सिंह पंवार अपने समर्थकों सहित कांग्रेस मे शामिल हुए। उन्होने दावा किया कि, क्षेत्र के कई लोग भाजपा की नीतियों से परेशान है इसलिए कांग्रेस में शामिल हो रहे है। विधायक ने कहा की, भीम सिंह पंवार को कांग्रेस में उचित मान सम्मान मिलेगा।

Read More